CBSE Class 6 Hindi निबंध लेखन

किसी एक विषय के सम्बन्ध में विभिन्न विचारों को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करना 'निबंध - लेखन' कहलाता है। ये गंभीर-से-गंभीर तथा सामान्य-से-सामान्य विचारों का सशक्त संवाहक है। इसमें विचारों तथा भावों के बिखराव का  स्थान नहीं होता है। यह एक सुसंबद्ध तथा सुगठित विधा है। निबंध लिखते समय प्रायः निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए -
  • सर्वप्रथम भूमिका या प्रस्तावना के रूप में निबंध के शीर्षक का अर्थ स्पष्ट करना चाहिए। 
  • निबंध में विचार अलग - अलग अनुच्छेद में लिखना चाहिए। 
  • निबंध के वाक्य क्रमबद्ध होने चाहिए। 
  • निबंध  का अनावश्यक विस्तार नहीं करना चाहिए। 
  • निबंध की भाषा सरल तथा सहज होनी चाहिए। 
  • निबंध में वाक्य छोटे - छोटे तथा सरल होने चाहिए। 
  • निबंध लिखते समय वर्तनी तथा व्याकरण के नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए।