मेरी दिल्ली हरी - भरी पर निबंध | Essay on My Greenful Delhi in Hindi

मेरी दिल्ली हरी - भरी पर निबंध | Essay on My Greenful Delhi in Hindi | Class 6 | व्याकरण  

दिल्ली का नाम जुबान पर आते ही मन में एक बात जरूर आती है कि दिल्ली दिल है - हिंदुस्तान का। अर्थात दिल्ली भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण शहर है और इसकी राजधानी है। यह एक अति सुन्दर और प्राचीन नगर है। यहाँ अनेक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। साथ ही यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य भी काफी अधिक है जिसका कारण इसका यमुना नदी के किनारे बसा होना है। भारत की राजधानी होने के कारण यहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहाँ अनेक व्यवसायिक केंद्र भी है। अत्यधिक उद्योग - धंधों और फैक्टरियों की स्थापना के कारण एक समय दिल्ली में प्रदुषण काफी बढ़ गया था। उद्योगों की स्थापना के लिए पेड़ों की कटाई की गई। जिससे दिल्ली उजाड़ - सी हो गई। फिर सरकार ने इस ओर ध्यान देते हुए प्रदूषण फ़ैलाने वाले कारखानों और फ़ैक्टरियों को यहाँ से बाहर स्थापित कर दिया। प्रदूषण में कमी आने से दिल्ली में पुनः हरियाली छाने लगी। सरकार ने वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर पेड़ों की संख्या बढ़ाई जिससे दिल्ली हरी - भरी हो गयी। इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार ने मेट्रो रेल सेवा प्रारम्भ कर प्रदूषण को और कम करने की दिशा में सफल प्रयास किया। इस प्रयास के परिणामस्वरूप जहाँ प्रदूषण में कमी आई तो वहीं हरियाली में काफी में वृद्धि हुई। 
दिल्ली सरकार के कई विभागों ने दिल्ली को हरी - भरी बनाने के उद्देश्य से काफी प्रयास किये, सड़कों के किनारे पर वृक्ष लगाए गए। वहीं बहुत से उद्यानों तथा पार्कों का निर्माण भी किया गया। सरकार के साथ - साथ लोगों ने भी दिल्ली को हरी - भरी बनाने में भागीदारी निभाई। स्कूलों में बच्चों द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। आज दिल्ली पुनः काफी हद तक प्रदूषण से मुक्त तथा हरी - भरी है। सरकार अपनी ओर से अनेक प्रयास कर रही है। यदि सरकार के साथ - साथ दिल्ली का प्रत्येक निवासी भी इस दिशा में प्रयास करे तो वह दिन दूर नहीं जब हम गर्व से कहेंगे कि मेरी दिल्ली - हरी - भरी। 
Previous Post Next Post