अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द | व्याकरण | CBSE Class 6

 लेखन को प्रभावी बनाने तथा उसमे संक्षिप्ता लाने के लिए अनेक शब्दों, पदबंधों या वाक्यांश के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है। जैसे - 'विज्ञान के अध्यन में गहरी रूचि रखने वाले' इस वाक्यांश के लिए 'वैज्ञानिक' शब्द होगा। 

इसी प्रकार कुछ अन्य उदाहरण निम्नलिखित हैं -

  1. जिसका आदि न हो - अनादि 
  2. जो कुछ न जानता हो - अज्ञ 
  3. जो अनुकरण करने योग्य हो - अनुकरणीय 
  4. जिसका अंत न हो - अनंत 
  5. जो कभी न मरे - अमर 
  6. जिसके समान दूसरा न हो - अद्वितीय 
  7. जो काम बोलता हो - अल्पभाषी 
  8. जिसका इलाज न हो - लाइलाज 
  9. जिस पर विश्वास न किया जा सके - अविश्वसनीय 
  10. जिसका कोई नाथ न हो - अनाथ 
  11. कम जानने वाला - अल्पज्ञ 
  12. जहाँ जाना संभव न हो - अगम 
  13. बड़ा भाई - अग्रज 
  14. कम खाने वाला - अल्पाहारी 
  15. जो बात पहले कभी न हुई हो - अभूतपूर्व 
  16. दूसरों के पीछे चलने वाला - अनुचर 
  17. जो पहले न पढ़ा हो - अपठित 
  18. जिसके आर - पार दिखाई देता हो - पारदर्शी 
  19. आज्ञा पालन करने वाला - आज्ञाकारी 
  20. काम से जी चुराने वाला - कामचोर 
  21. प्रतिदिन होने वाला - दैनिक 
  22. जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक 
  23. उपकार को मानने वाला - कृतज्ञ 
  24. हाथ से लिखा हुआ - हस्तलिखित 
  25. आँखों के सामने होने वाला - प्रत्यक्ष 
  26. ईश्वर में विश्वास रखने वाला - आस्तिक 
  27. जिसकी लम्बी उम्र हो - दीर्घायु 
  28. जिसका आचरण अच्छा हो - सदाचारी 
  29. वह पुरुष जिसकी पत्नी मर गयी हो - विधुर 
  30. वह स्त्री जिसका पति मर गया हो - विधवा 
  31. जिसका रूप अच्छा न हो - कुरूप 
  32. सदा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी 
  33. बड़ी ईमारत के टूटे फूटे भाग - खंडहर 
  34. प्रशंसा के योग्य - प्रशंसनीय 
  35. जहाँ अनाथ रहते हो - अनाथालय 
  36. प्रत्येक मास होने वाला - मासिक 
  37. जो बिना वेतन के काम करता हो - अवैतनिक 
  38. जो मार्गदर्शन करता हो - मार्गदर्शक 
  39. जहाँ पानी के जहाज आकर रुकते है - बंदरगाह 
  40. प्रत्येक सप्ताह होने वाला - साप्ताहिक 
  41. प्रत्येक वर्ष होने वाला - वार्षिक 
  42. जो कठिनाई से मिले - दुर्लभ 
  43. मांस खाने वाला - मांसाहारी 
  44. मांस न खाने वाला - शाकाहारी 
  45. जिसका आकार हो -साकार 
  46. जिसका आकार न हो - निराकार 
  47. जो कभी बूढ़ा न हो - अजर 
  48. बहुत बोलने वाला - वाचाल 
  49. तेज बुद्धि वाला - कुशाग्रबुद्धि 
  50. पृथ्वी पर रहने वाला - थलचर 
  51. जल में रहने वाला - जलचर 
  52. नभ में विचरण करने वाला - नभचर 
  53. जल थल दोनों में रहने वाला - उभयचर 
  54. जिसमे रस न हो - नीरस 
  55. पढ़ने वाला - पाठक 
  56. जो भाषण देता हो - वक्ता 
  57. जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु 
  58. जिसके नीचे रेखा खींची हो - रेखांकित 
  59. जो साथ में पढता हो - सहपाठी 

Previous Post Next Post