योजक | परिभाषा | उदाहरण | भेद | कक्षा 6 | व्याकरण

प्रश्न 1. योजक किसे कहते है ? उदाहरण सहित समझाइये। 
उत्तर :
जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को जोड़ने या मिलाने का कार्य करते है, उन्हें योजक कहते है। इन शब्दों को समुच्चय बोधक भी कहा जाता है। जैसे -
प्रसून और अभिनव साथ -साथ खेलेंगे। 
इस वाक्य में 'और' शब्द योजक है। 

प्रश्न 2. योजक शब्दों के कितने भेद है ?
उत्तर :
योजक शब्दों के मुख्यतः तीन भेद हैं -
  1. संयोजक 
  2. विभाजक 
  3. विकल्पसूचक 
प्रश्न 3. संयोजक योजक शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिये। 
उत्तर :
जो योजक शब्द दो वाक्यांशों, शब्दों या वाक्यों को मिलाने या समानता बताने का काम  है, संयोजक योजक शब्द कहलाते है। जैसे -और, तथा, एवं, व आदि। 
उदाहरण - मोहन और सोहन भाई है। 

प्रश्न 4. विभाजक और विकल्पसूचक योजक शब्दों की  परिभाषा उदाहरण सहित दीजिये। 
उत्तर :
जो योजक शब्द भेद प्रकट करते हुए भी शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को मिलाये, उन्हें विभाजक कहते है। जैसे -परन्तु, किन्तु, मगर , ताकि , इसलिए , क्योंकि , लेकिन आदि। 
उदाहरण : वह निर्धन है परन्तु अत्यंत ईमानदार है। 
जो योजक शब्द विकल्प का बोध कराते है, वे विकल्प सूचक कहलाते है। जैसे -या , अथवा , अन्यथा आदि। 
उदाहरण - तुम आओगे या मैं आऊँ। 

पाठ्यपुस्तक से लिए गए कुछ योजक शब्द और उनका प्रयोग 

  1. तथा - हम भारतवासियों को अपनी संस्कृति तथा सभ्यता पर गर्व है। 
  2. और - सुमन और प्रसून साथ -साथ आएँगे। 
  3. एवं - केशव तथा श्यामा चिड़ियों एवं अंडो की हिफाज़त  करना चाहते थे। 
  4. व - चिड़िया को नदी विजन से बहुत प्यार है। 
  5. तो - परिश्रम करोगे तो जरूर पास हो जाओगे। 
  6. परन्तु - वह धनी है, परन्तु अत्यंत क्रूर है। 
  7. मगर - पापा ने छोटू को उधर जाने से मना किया मगर वह न माना। 
  8. कि - पुराने ज़माने के लोग सोचते थे कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है। 
  9. बल्कि - अक्षरों की खोज ईश्वर ने नहीं बल्कि आदमी ने की है। 
  10. इसलिए - दूसरे ग्रह के लोग हमारे बारे में जान जाएंगे, इसलिए इस यान को हमें देखते रहना होगा। 
  11. पर - नागराजन अपनी एल्बम सभी को दिखता पर हाथ न लगाने देता। 
  12. किन्तु - मैंने उसे कई आवाजें दी, किन्तु उसने मुड़कर न देखा। 
  13. क्योंकि - मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ, क्योंकि घर पर जरुरी काम है। 
  14. ताकि - नेहरू जी इंदिरा जी को पत्र लिखा करते थे ताकि वह दुनिया के विषय में जान सके। 
  15. अथवा - तुम पढ़ो अथवा खेलने चले जाओ, पर शोर मत करो। 
  16. या - उसने मुझसे पुछा, "तुम चाय लोगे या कॉफ़ी". 
  17. अन्यथा - कुछ मेहनत कर लो, अन्यथा कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। 
  18. लेकिन - हिंदुस्तान एक बड़ा देश है, लेकिन इंग्लैंड एक छोटा सा टापू है। 
  19. जबकि - वह परीक्षा में फेल हो गया जबकि उसने बहुत मेहनत की थी। 
  20. चूँकि - वह आज खेलने नहीं आएगा चूँकि उसके घर में कोई नहीं है। 
  21. हालाँकि - मैं तुम्हारी बात नहीं मानूँगा हालाँकि तुम ठीक कह रहे हो। 
Previous Post Next Post