वर्ण विचार | कक्षा 6 | व्याकरण

CBSE Class 6 | वर्ण विचार | कक्षा 6 | व्याकरण 


 प्रश्न 1. वर्ण किसे कहते है ?
उत्तर :
वह छोटी -से -छोटी ध्वनि जिसके खंड न हो सकें , वर्ण कहलाती है। जैसे - अ ,इ , उ , क , घ , च आदि। 

प्रश्न 2. वर्णमाला किसे कहते है ?
उत्तर :
वर्णो के समूह को वर्णमाला कहते है। 

प्रश्न 3. हिंदी वर्णमाला के वर्णों को कितने भागो में बाँटा जाता है ?
उत्तर :
हिंदी वर्णमाला के वर्णों को दो भागों में बाँटा जाता है - स्वर तथा व्यंजन। 

प्रश्न 4. स्वर किसे कहते है ?
उत्तर :
जिन वर्णों को बोलने के लिए अन्य ध्वनियों का सहारा नहीं लेना पड़ता है, उन्हें स्वर कहते है। 

प्रश्न 5. हिंदी वर्णमाला में कितने स्वर है ?
उत्तर :
हिंदी वर्णमाला में ग्यारह स्वर हैं - अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ। 

प्रश्न 6. उच्चारण के आधार पर स्वर कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर :
उच्चारण के आधार पर स्वर तीन प्रकार के होते हैं -
  1. ह्स्व स्वर - जिन स्वरों के उच्चारण में बहुत थोड़ा समय लगता है, उन्हें हस्व स्वर कहते है। जैसे - अ , इ , उ। 
  2. दीर्घ स्वर -  जिन स्वरों के उच्चारण में ह्स्व स्वरों से लगभग दुगुना समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते है। जैसे -आ , ई , ऊ , ए , ऐ , ओ , औ। 
  3. प्लुत स्वर - जिन स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय लगता है , वे प्लुत स्वर कहलाते है। जैसे - ओम। प्लुत स्वर का प्रयोग प्रायः दूर से बुलाने के लिए किया जाता है। 
प्रश्न 7. मात्रा किसे कहते है ?
उत्तर :
स्वरों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले उन संकेत चिन्हों को मात्रा कहते है जिनका उच्चारण ठीक उस स्वर के सामान होता है जिसे वे घोषित करती है, परन्तु लेखन में संकेत चिन्हों का ही प्रयोग होता है। 

प्रश्न 9. अयोगवाह किसे कहते है ?
उत्तर :
वे ध्वनियाँ जो स्वरों के साथ लिखी जाती है , अयोगवाह कहलाती है। इनका उच्चारण व्यंजनों के सामान स्वरों की सहायता से होता है, इनकी स्थिति स्वरों और व्यंजनों के मध्य होती है। इसलिए इन्हे एक अलग वर्ग अयोगवाह में रखा जाता है। अयोगवाह में अनुस्वार, अनुनासिक तथा विसर्ग आते है। 

प्रश्न 10. अनुनासिक स्वर किन्हें कहते है ?
उत्तर :
जो स्वर मुख और नाक से बोले जाते है, वे अनुनासिक स्वर कहलाते है। इनके ऊपर चंद्र - बिंदु लगाया जाता है। जैसे -गाँव , बाँस , साँप आदि। 

प्रश्न 11. अनुस्वार और विसर्ग की चर्चा कीजिये। 
उत्तर :
हिंदी वर्णमाला के अनुस्वार (ं) और विसर्ग (:) को 'अ' के साथ जोड़कर 'अं' और 'अ:' लिखा जाता है। इन्हे प्रायः स्वरों के साथ रखा जाता है क्योंकि इनका उच्चारण स्वरों के साथ ही होता है। जैसे -अंत , गंगा , प्रायः , प्रातः आदि। 

प्रश्न 12. व्यंजन किसे कहते है ?
उत्तर :
जिन वर्णो के उच्चारण के लिए स्वरों की सहायता आवश्यक होती है , उन्हें व्यंजन कहते है। 
Previous Post Next Post