पिकनिक पर निबंध | Essay on Picnic in Hindi

 पिकनिक

पिकनिक' अँग्रेजी भाषा का एक शब्द है , जो पढ़े - लिखे लोगों में बहुत प्रचलित है। हिंदी में इसे 'वनभोज' कहते है। साधारणतः पिकनिक का आयोजन स्कूल - कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक तथा नौकरीपेशा मस्तमौला लोग करते है। किंतु, गया में श्रावण के महीने में सभी तरह के पढ़े - अनपढ़े लोग - औरत - मर्द, बच्चे - बूढ़े और जवान - ब्रह्मयोनि , रामशिला - जैसी पहाड़ियों पर जाते है और पिकनिक का आनंद उठाते है। यहाँ यह  एक प्रकार का त्यौहार बन गया। इस तरह की बात दूसरे शहरों में बहुत कम पायी जाती है। 

👉 इंदिरा गाँधी पर निबंध

एक ही तरह का लगातार काम करते रहने पर मनुष्य तन - मन से थक जाता है और उसके जीवन में एकरसता आती है। इस थकान और एकरसता को दूर करने के लिए पिकनिक की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए ऐसा स्थान चुना जाता है , जो शहर की चहल - पहल से दूर हो , जहाँ शहर का शोर - गुल न हो - चारों ओर प्राकृतिक शांति हो , जहाँ मनुष्य परिवर्तन और नवीनता का अनुभव कर सके। ऐसे स्थानों में कोई पहाड़ी क्षेत्र , नदी का किनारा , सागर का सैकत - तट या कोई ऐसा एकांत और मनमोहक स्थान होता है , जहाँ मनुष्य शांति , सुख और आनंद का अनुभव कर सके। कुछ लोग नदी के उस पार जाकर भी , किसी घने पेड़ के नीचे पिकनिक मनाते है। पर इस बात का ख़ास तौर से ख्याल रखा जाता है कि वह स्थान शहर से बहुत दूर न हो ताकि लोग रात के पहले घर लौट सकें। 

👉 हमारा स्कूल पर निबंध

पिकनिक - स्थल पर पहुँचकर लोग मिलजुल कर भोजन बनाते है और प्रकृति की खुली गोद में बैठकर एकसाथ भोजन करते है। बीच - बीच में हँसी - मजाक की फुलझड़ी छूटती है। सभी खुश और ताजा नज़र आते है। इस अवसर पर लोगों में सहयोग और सद्भाव बड़ा गहरा हो जाता है। हर आदमी कोई - न - कोई काम अपने - आप करता है। भोजन के बाद हलके - फुल्के मनोरंजन का कार्यक्रम भी चलता है। कोई गाता है , कोई नाचता है , कोई किसी प्रकार का वाद्ययंत्र बजाकर लोगों का मनोरंजन करता है। कभी - कभी लोग कबड्डी आदि भी खेलते है। आजकल पिकनिक में लोग ट्रांजिस्टर ले जाते है और उसमें संगीत का आनंद उठाते हैं। अंत में सामूहिक चित्र भी कैमरे से लिया जाता है। इस प्रकार की हँसी - ख़ुशी के वातावरण में पिकनिक का सुखद कार्यक्रम समाप्त होता है और दिन ढलने के पहले लोग अपने - अपने घर लौट आते है। इस तरह , महीनों की थकान और जड़ता कुछ ही घंटों में दूर हो जाती है। 

👉 टेलीविज़न पर निबंध

Previous Post Next Post