पाठ का सार - पार नज़र के वसंत कक्षा 6 हिंदी

 Summary for Hindi Vasant Ch 6

👉 NCERT Solution for Class 6 Hindi Vasant Ch 6 - पार नज़र के

छोटू के पापा एक सुरंगनुमा रास्ते से अपने काम पर जाया करते थे। छोटू भी उस रास्ते से जाना चाहता था , पर वह रास्ता आम आदमी के लिए बंद रहता था। छोटू के पापा उन चुनिंदा लोगों में से एक थे , जो अपने पास की मदद से इस सुरंग से होकर जा सकते थे। एक दिन छोटू के हाथ वह पास लग गया और वह पापा की नज़र बचाकर सुरंग की तरफ चला गया। उनकी पूरी कॉलोनी ज़मीन  के अंदर बसी थी। उस सुरंगनुमा में दीप जल रहे थे। छोटू ने खाँचे में कार्ड डाला और दरवाज़ा खुल गया। छोटू अंदर गया उसके पास उठाते ही दरवाज़ा बंद हो गया। छोटू को ज़मीन के ऊपर सफर का मौका मिल गया। परन्तु छोटू इसमें सफल न हो सका। निरिक्षण यंत्र ने तुरंत छोटू की तस्वीर खींच ली और खतरे की सूचना दे दी। इन सब गतिविधियों से अनजान छोटू आगे जा रहा था कि सिपाही आ गए और उसे पकड़कर वापस घर छोड़ गए। 

👉 MCQ for Class 6 Hindi Vasant Ch 6 - पार नज़र के

छोटू के पापा ने उसे बताया कि वह जहाँ काम करते है , वह स्थान ज़मीन से ऊपर है और वहाँ एक विशेष सूट पहनकर जाना पड़ता है। ख़ास किस्म के जूतों तथा प्रशिक्षण के कारण ही वहाँ चल - फिर सकते है। उन्होंने आगे बताया कि एक समय मंगल ग्रह के सभी लोग ज़मीन के ऊपर ही रहते थे। लेकिन वातावरण में परिवर्तन आने के कारण जीव मरने लगे। सूरज में परिवर्तन के फलस्वरूप प्राकृतिक संतुलन बिगड़ा और हमारे पूर्वज ही बचे रहे। अपने तकनीकी ज्ञान के आधार पर हमने ज़मीन के नीचे घर बनाया। 

👉 Extra Questions for Class 6 Hindi Vasant Ch 6 - पार नज़र के

दूसरे दिन छोटू के पापा जब काम पर गए तो उन्होंने टी.वी. स्क्रीन पर एक बिंदु देखा। कंप्यूटर से पता चला कि यह मंगल ग्रह की ओर बढ़ रहा है। वह एक अंतरिक्ष यान था , उसमे से एक यांत्रिक हाथ बाहर निकला , जिसकी लम्बाई बढ़तीही जा रही थी। कॉलोनी की प्रबंध समिति की सभा में अध्यक्ष ने बताया कि दो यान मंगल ग्रह की ओर आ रहे है। सुरक्षा की जिम्मेदारी नंबर एक पर थी। उसने कहा कि हम इन्हे नष्ट तो कर सकते है लेकिन फिर कोई जानकारी नहीं मिल सकेगी। नंबर दो वैज्ञानिक थे। वे इन यानों के विषय में जानकारी पाना चाहते थे। नंबर तीन सामाजिक व्यवस्था का काम देखते थे। इतनी देर में अंतरिक्ष यान क्रमांक एक जमीन पर उतर चुका था। 

👉 गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण सम्बन्धी प्रश्नोत्तर

पापा छोटू को कंट्रोल रूम में ले गए , जहाँ से यान क्रमांक एक साफ़ दिख रहा था। पापा ने उसे एक कंसोल दिखाया , जिस पर लाल रंग का बटन था। यान से निकला यांत्रिक हाथ ज़मीन से मिट्टी उकेरना चाहता था, तभी छोटू ने कंसोल पैनल का एक बटन दबा दिया। यन्त्रिक हाथ की हरकत रुक गई। कुछ दिनों बाद नासा के तकनीशियनों ने इस हाथ को ठीक कर दिया। यांत्रिक हाथ ने मिट्टी के नमूने इकट्ठे करने शुरू कर दिए। 

👉 CBSE Study Materials for Class 6

पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल की इस मिट्टी के अध्यन के लिए बड़े उत्सुक थे। वे जानना चाहते थे कि क्या पृथ्वी की तरह ही मंगल पर भी जीवन के अनुकूल दशाएं है , जो आज भी एक रहस्य है। 

👉 NCERT Solution for Class 6 Hindi

Previous Post Next Post