MCQ For पार नजर के : पाठ 6 कक्षा 6 हिंदी वसंत

 गद्यांशों पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

MCQ : Paar Nazar Ke - Class 6 Hindi Vasant

1. रोज़ाना यही वार्तालाप हुआ करता था छोटू की माँ और छोटू के बीच। उस तरफ एक सुरंगनुमा रास्ता था और छोटू के पापा इसी सुरंग से होते हुए काम पर जाया करते थे। आम आदमी के लिए इस रास्ते से जाने की मनाही थी। चंद चुनिंदा लोग ही इस सुरंगनुमा रास्ते का इस्तेमाल कर सकते थे और छोटू  पापा इन्हीं चुनिंदा लोगों में से एक थे। 

आज छुट्टी थी और छोटू के पापा घर पर ही आराम फ़रमा रहे थे। नज़र बचाकर , चोरी - छुपे छोटू ने पापा का सिक्योरिटी - पास हथिया ही लिया और , चल दिया सुरंग की तरफ। 

वैसे तो उनकी पूरी कॉलोनी ही जमीन के नीचे बसी थी। यह तो सुरंगनुमा रास्ता था - अंदर दीये जल रहे थे और प्रवेश करने से पहले एक बंद दरवाजे का सामना करना पड़ता था। दरवाज़े में एक खाँचा बना हुआ था। छोटू ने खाँचे में कार्ड डाला , तुरंत दरवाजा खुल गया। छोटू ने सुरंग में प्रवेश किया। अंदर वाले खाँचे में सिक्योरिटी - पास आ पहुँचा था। उसे उठा लिया , कार्ड उठाते ही दरवाजा बंद हुआ। छोटू ने चारों तरफ नज़र दौड़ाई। सुरंगनुमा वह रास्ता ऊपर की तरफ़ जाता था ......... यानी ज़मीन के ऊपर का सफर कर आने का मौका मिल गया था। 

मगर कहाँ ? मौका हाथ लगते ही फिसल गया ! सुरंग में जगह - जगह लगाए निरीक्षक यंत्रों की जानकारी छोटू को नहीं थी। मगर छोटू के प्रवेश करते ही पहले निरीक्षक यंत्र में संदेहास्पद स्थिति दर्शाने वाली हरकत हुई , इतने छोटे कद का व्यक्ति सुरंग में आया कैसे ? दूसरे निरीक्षक यंत्र ने तुरंत छोटू की तस्वीर खींच ली। किसी एक नियंत्रण केंद्र में इस तस्वीर की जाँच की गई और खतरे की सूचना दी गई। 

(i) छोटू के पापा कहाँ से होकर काम पर जाया करते थे ?

  • सुरंग से 
  • रास्ते से 
  • छत से 
  • जमीन से 
उत्तर : सुरंग से 

(ii) छोटू के पापा किन लोगों में से एक थे ?

  • आम लोगों में से 
  • साधारण लोगों में से  
  • चुनिंदा लोगों में से 
  • चुने लोगों में से 
उत्तर : चुनिंदा लोगों में से 

(iii) छोटू किस तरफ चल दिया ?

  • घर की तरफ 
  • सुरंग की तरफ 
  • बस्ती की तरफ 
  • रास्ते की तरफ 
उत्तर : सुरंग की तरफ 

(iv) कार्ड उठाते ही क्या हुआ ?

  • दरवाज़ा खुल गया 
  • सुरंग बंद हो गई। 
  • रास्ता खुल गया। 
  • दरवाज़ा बंद हो गया। 
 उत्तर : दरवाजा बंद हो गया 

(v) दूसरे निरीक्षक यंत्र ने क्या किया ?
  • छोटू की तस्वीर खींच ली। 
  • छोटू की जानकारी दी। 
  • छोटू की  पहचान की। 
  • छोटू को पकड़ लिया। 
उत्तर : छोटू की तस्वीर खींच ली। 

2.  दूसरे दिन छोटू के पापा काम पर चले गए। देखा तो कंट्रोल रूम का वातावरण बदला - बदला सा था। शिफ़्ट ख़त्म कर घर जा रहे स्टाफ़ के प्रमुख ने टी.वी. स्क्रीन की तरफ इशारा किया। स्क्रीन पर एक बिंदु झलक रहा था। वह बताने लगा , "यह कोई आसमान का तारा नहीं है , क्योंकि कंप्यूटर से पता चल रहा है कि यह अपनी जगह अडिग नहीं रहा है। पिछले कुछ घंटों के दौरान इसने अपनी जगह बदली है। कंप्यूटर के अनुसार यह हमारी धरती की तरफ बढ़ता चला आ रहा है।"

"अंतरिक्ष यान तो नहीं है ?" छोटू के पापा ने अपना संदेह प्रकट किया। 

"संदेह हमें भी है। आप अब इस पर बराबर ध्यान रखिएगा। "

छोटू के पापा सोच में डूब गए। 

क्या सचमुच अंतरिक्ष यान होगा ? कहाँ से आ रहा होगा ? सौर मंडल में हमारी धरती के अलावा और कौन से ग्रहों पर जीवों का अस्तित्व होगा ? कैसे हो सकता है ? और अगर होगा भी तो क्या इतनी प्रगति कर चूका होगा कि अंतरिक्ष यान छोड़ सके ?..... वैसे तो हमारे पूर्वजों ने भी अंतरिक्ष यानों , उपग्रहों का प्रयोग किया था। मगर अब हमारे लिए यह असंभव है। उसके लिए आवश्यक मात्रा में ऊर्जा तो हो ! काश ! इस नए मेहमान को नजदीक से देखा जा सकता है ! हाँ अगर वह इसी तरफ आ रहा होगा , तब तो यह संभव हो सकेगा। देखें। 

.... अब अंतरिक्ष यान से एक यांत्रिक हाथ बाहर निकला। हर पल उसकी लम्बाई बढ़ती ही जा रही थी ....

छोटू के पापा ने अवलोकन जारी रखा। 

कॉलोनी की प्रबंध समिति की सभा बुलाई गई थी। अध्यक्ष भाषण दे रहे थे , "हाल ही में मिली जानकारी से पता चलता है कि दो अंतरिक्ष यान हमारे मंगल ग्रह की तरफ बढ़ते चले आ रहे है। इनमे से एक अंतरिक्ष यान हमारे गिर्द चक्कर काट रहा है। कंप्यूटर के अनुसार ये अंतरिक्ष यान नजदीक के ही किसी ग्रह से छोड़े गए है। ऐसी हालत में हमें क्या करना चाहिए - इसकी कोई सुनिश्चित योजना बनानी जरुरी है। नंबर एक आपका क्या ख्याल है ?"

कॉलोनी की सुरक्षा की पूरी ज़िम्मेदारी नंबर एक पर थी। उन्होंने कुछ कागज समेटते हुए बोलना आरम्भ किया , "इन दोनों अंतरिक्ष यानों को जलाकर खाक कर देने की क्षमता हम रखते है , मगर इसमें हमें कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकेगी। अंतरिक्ष यान बेकार कर ज़मीन पर उतरने पर मजबूर कर देने वाले यंत्र हमारे पास नहीं है। हालाँकि , अगर ये अंतरिक्ष यान खुद - ब - खुद ज़मीन पर उतरते है , तो उन्हें बेकार कर देने की क्षमता हममें अवश्य है। मेरी जानकारी के अनुसार इन अंतरिक्ष यानों से सिर्फ यंत्र है। किसी तरह के जीव इनमे सवार नहीं है। "

(i) टी.वी. स्क्रीन पर क्या झलक रहा था ?

  • एक चित्र 
  • एक बिंदु 
  • एक छाया 
  • एक वृत्त 
उत्तर : एक बिंदु 

(ii) किसने अंतरिक्ष यानों , उपग्रहों का प्रयोग था ?

  • हमारे नेताओं ने 
  • हमारे  मित्रों ने 
  • हमारे पूर्वजों ने 
  • हमारे वंशज ने 
उत्तर : हमारे पूर्वजों ने 

(iii) अंतरिक्ष यान से क्या बाहर निकला ?

  • यंत्र 
  • मानव का हाथ 
  • रोबोट 
  • यांत्रिक हाथ 
उत्तर : यांत्रिक हाथ 

(iv) कॉलोनी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी किस पर थी ?

  • नंबर एक पर 
  • नंबर दो पर 
  • नंबर तीन पर 
  • नंबर दस पर 
उत्तर : नंबर एक पर 

(v) अंतरिक्ष यानों  में क्या था ?

  • जीव 
  • मानव 
  • यंत्र 
  • वैज्ञानिक 
उत्तर : यंत्र।   

Previous Post Next Post