MCQ For साथी हाथ बढ़ाना : पाठ 7 कक्षा 6 हिंदी वसंत

 काव्यांशों पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

MCQ : Saathi Haath Badhana Class 6 Hindi Vasant

1. साथी हाथ बढ़ाना 
    एक अकेला थक जाएगा , मिलकर बोझ उठाना। 
    साथी हाथ बढ़ाना। 
    हम मेहनत वालों ने जब भी , मिलकर कदम बढ़ाया 
    सागर ने रास्ता छोड़ा , परबत ने सीस झुकाया 
    फ़ौलादी है सीने अपने , फ़ौलादी है बाँहें 
    हम चाहें तो चट्टानों में पैदा कर दें राहें 
    साथी हाथ बढ़ाना। 

(i) कवि किस प्रकार बोझ उठाने को कहता है ?
  • मिलकर 
  • अलग - अलग 
  • झुककर 
  • खड़े होकर 
उत्तर : मिलकर 

(ii) किसने मिलकर कदम उठाया ?
  • किस्मतवालों ने 
  • आलसियों ने 
  • मेहनतवालों ने 
  • हिम्मतवालों ने 
उत्तर : मेहनतवालों ने 

(iii) मेहनत करने वालों के आगे किसने सीस झुका लिया ?
  • सागर ने 
  • पर्वत ने 
  • चट्टानों ने 
  • नदियों ने 
उत्तर : पर्वत ने 

(iv) कवि ने किस प्रकार की बाँहों की चर्चा की है ?
  • मजबूत बाँहों की 
  • कमजोर बाँहों की 
  • लम्बी बाँहों की 
  • फ़ौलादी बाँहों की 
उत्त्तर : फ़ौलादी बाँहों की 

(v) मेहनत करने वाले कहाँ से रास्ता बना देते है ?
  • चट्टानों से 
  • नदियों से 
  • सागर से 
  • घरों से 
उत्तर : चट्टानों से 

2. मेहनत अपने लेख की रेखा , मेहनत से क्या डरना 
    कल गैरों की खातिर की , आज अपनी खातिर करना 
    अपना दुःख भी एक है साथी , अपना सुख भी एक 
    अपनी मंजिल सच की मंजिल , अपना रास्ता नेक 
     साथी हाथ बढ़ाना। 

(i) कवि का नाम बताइए। 
  • साहिल लुधियानवी 
  • साहिर लुधियानवी 
  • साहिर हरियाणवी 
  • साहिल मजूमदार 
उत्तर : साहिर लुधियानवी 

(ii) कवि ने किससे न डरने की बात कही है ?
  • खतरों से 
  • दुखों से 
  • मेहनत से 
  • काम करने से 
उत्तर : मेहनत से 

(iii) अपने खातिर क्या करने की बात कही गई है ?
  • मेहनत करने की 
  • लड़ाई करने की 
  • बातचीत करने की 
  • प्रयास करने की 
उत्तर : मेहनत करने की 

(iv) मेहनत करने वालों में क्या समानता है ?
  • उनकी मंजिल एक है 
  • उनका मार्ग एक है। 
  • उनके कष्ट एक है। 
  • उनके सुख - दुःख एक है। 
उत्तर : उनके सुख - दुःख एक है 

(v) मेहनत करने वालों की मंजिल किस प्रकार की है ?
  • झूठ की 
  • ईमानदारी की 
  • सच की 
  • ख़ुशी की 
उत्तर : सच की। 

3. एक से एक मिले तो कतरा , बन जाता है दरिया 
    एक से एक मिले तो ज़र्रा , बन जाता है सेहरा 
    एक से एक मिले तो राई , बन सकती है परबत 
    एक से एक मिले तो इंसां , बस में कर लेते किस्मत 
    साथी हाथ बढ़ाना। 

(i) एक से एक कतरा मिलने पर क्या बन जाता है ?
  • दरिया 
  • तालाब 
  • नदी 
  • सागर 
उत्तर : दरिया 

(ii) कवि के अनुसार पर्वत किस प्रकार बन सकता है ?
  • एक से एक पत्थर मिलने पर 
  • धुल के कण मिलने पर 
  • एक से एक राई मिलने पर 
  • सागर की मिट्टी मिलने पर 
उत्तर : एक से एक राई मिलने पर 

(iii) इंसान किस प्रकार अपनी किस्मत को वश में कर सकता है ?
  • प्रेम से 
  • एकता से 
  • क्रोध से 
  • शांति से 
उत्तर : एकता से 

(iv) काव्यांश में किसका महत्त्व प्रतिपादित किया गया है ?
  • परिश्रम का 
  • प्रेम का 
  • भगवान का 
  • एकता का 
उत्तर : एकता का 

(v) 'ज़र्रा' किस श्रेणी का शब्द है ?
  • तत्सम 
  • तद्भव 
  • विदेशी 
  • देशज 
उत्तर : विदेशी। 
Previous Post Next Post