सौरमंडल में पृथ्वी : अध्याय 1 भूगोल कक्षा 6 - NCERT Solution

NCERT Solution for Geography : सौरमंडल में पृथ्वी

NCERT Solution for Class 6 Geography Ch 1 Hindi Medium - Saurmandal Me Prithvi

 रोचक तथ्य  , पृष्ठ संख्या -5 

प्रश्न. नील आर्मस्ट्रॉन्ग पहले व्यक्ति थे , जिन्होंने 20 जुलाई 1969 को सबसे पहले चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। मालूम करो कि क्या कोई भारतीय चन्द्रमा पर गया है ?

उत्तर :

राकेश शर्मा पहले भारतीय है जो चन्द्रमा पर गए है। 

पृष्ठ संख्या - 6 

प्रश्न. जीव एवं पौधों को जीवित रहने तथा विकास करने के लिए किन तत्त्वों की आवश्यकता होती है ?

उत्तर :

जीव एवं पौधों को जीवित रहने तथा विकास करने के लिए जल , वायु व सौर ऊर्जा की आवश्यकता होती है। 

अभ्यास ,  पृष्ठ संख्या -7 

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। 

(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है ?

उत्तर :

ग्रहतारे
1. ग्रहों के पास अपना स्वयं का प्रकाश और ऊष्मा नहीं होती है, जैसे - पृथ्वी , मंगल। 1. तारे बड़ी मात्रा में ऊष्मा तथा प्रकाश उत्सर्जित करते है , जैसे - सूर्य।
2. ग्रहों को 'परिभ्रामक' अर्थात चारों ओर घूमने वाला कहा जाता है क्योंकि ये अपनी निश्चित कक्षा में तारे जैसे सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते है। 2. ये बड़े आकाशीय पिण्ड होते है।
3. ग्रहों को दूरबीन की सहायता से ही देखा जा सकता है।3. कई तारों को (जैसे - सूर्य) हम दूरबीन के बिना भी देख सकते है।

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते है ?

उत्तर :

सूर्य , ग्रह , उपग्रह तथा असंख्य अन्य सूक्ष्म पिंड मिलकर सौरमंडल की रचना करते है। सूर्य सौरमंडल के मध्य में स्थित है। ग्रह अपनी निश्चित कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते है। उपग्रह ग्रहों की परिक्रमा करते है। 

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों का नाम लिखें। 

उत्तर :

सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार ग्रहों के नाम है : बुध , शुक्र , पृथ्वी , मंगल , बृहस्पति , शनि , यूरेनस , नेप्च्यून , प्लूटो। 

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है ?

उत्तर :

पृथ्वी को अद्भुत ग्रह कहा जाता है क्योंकि -

  • जीवन के योग्य अनुकूल स्थितियाँ केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती है। यह न तो अधिक गर्म है न अधिक ठंडी। 
  • पृथ्वी पर सतही जल उपलब्ध है , जो जीवन के लिए अति आवश्यक है। 
  • यह जीवनदायी ऑक्सीजन और ओजोन परत से संपन्न है जो सूर्य की हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करती है। 

(v) हम हमेशा चन्द्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते है ?

उत्तर :

चन्द्रमा लगभग 27 दिनों में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करता है। यह अपनी धुरी पर भी एक पूरे चक्कर में भी इतना ही समय लेता है। दोनों प्रकार की गतियों को पूरा करने में यह समान समय लेता है , यही कारण है कि हम चन्द्रमा का एक ही भाग देख पाते है। 

(vi) ब्रह्मांड क्या है ?

उत्तर :

सभी तारा - पिंडों , ग्रहों , उपग्रहों और गैसों से मिलकर ब्रह्मांड की रचना हुई है। यह अनंत है। सूर्य जैसे तारे तप्त गैसों के विशाल पिंड है। ग्रहों और उपग्रहों का अपना स्वयं का प्रकाश नहीं होता। वे तारों के प्रकाश से जगमगाते है। 

2. सही उत्तर चिन्हित (✔) कीजिए। 

(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है ?

क. बृहस्पति     ख. शनि     ग. शुक्र 

उत्तर : ग. शुक्र 

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन - सा है ?

क. शुक्र     ख. पृथ्वी     ग. बुध 

उत्तर : ख. पृथ्वी 

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते है -

क. वृत्तीय पथ पर     ख. आयताकार पथ पर    ग. दीर्घवृताकार 

उत्तर : ग. दीर्घवृताकार 

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है -

क. दक्षिण     ख. उत्तर      ग. पूर्व 

उत्तर : ख. उत्तर 

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते है -

क. शनि एवं बृहस्पति     ख. मंगल एवं बृहस्पति     ग. पृथ्वी एवं मंगल 

उत्तर : ख. मंगल एवं बृहस्पति 

3. खाली स्थान भरें। 

(i) _______ का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है , उसे _______ कहते है। 

(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को ________ कहा जाता है। 

(iii) ________ पृथ्वी के सबसे करीब है। 

(iv) ________ सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है। 

(v) ग्रहों के पास अपनी ______ तथा ______ नहीं होती है। 

उत्तर :

(i) तारों , तारामंडल 

(ii) आकाशगंगा 

(iii) चाँद 

(iv) पृथ्वी 

(v) ऊष्मा , प्रकाश। 

Previous Post Next Post