MCQ For अक्षरों का महत्त्व : पाठ 5 हिंदी वसंत कक्षा 6

 गद्यांशों पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

MCQ For Aksharon Ka Mahattv Hindi Vasant

1. पुराने ज़माने के लोग सचमुच ही सोचते थे कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है। पर आज हम जानते है कि अक्षरों की खोज किसी ईश्वर ने नहीं , बल्कि स्वयं आदमी ने की है। अब तो हम यह भी जानते है कि किन अक्षरों की खोज किस देश में किस समय हुई !

हमारी यह धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है। दो - तीन अरब साल तक इस धरती पर किसी प्रकार के जीव - जंतु नहीं थे। फिर करोड़ो साल तक केवल जानवरों और वनस्पतियों का ही इस धरती पर राज्य रहा। आदमी ने इस धरती पर कोई पांच लाख साल पहले जन्म लिया। धीरे - धीरे उसका विकास हुआ। 

कोई दस हज़ार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया। वह खेती करने लगा। वह पत्थरों के औजारों का इस्तेमाल करता था। फिर उसने ताँबे और काँसे के भी औज़ार बनाए। 

(i) पुराने ज़माने के लोग क्या सोचते थे ?

  • अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है। 
  • अक्षरों की खोज मनुष्य ने की है। 
  • अक्षरों की खोज किसने की है ?
  • अक्षरों की खोज कैसे की गई ?
उत्तर : अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है। 

(ii) हमारी यह धरती लगभग कितने साल पुरानी है ?
  • पाँच लाख साल 
  • पाँच करोड़ साल 
  • पाँच अरब साल 
  • पाँच खरब साल 
उत्तर : पाँच अरब साल 

(iii) आदमी ने कितने समय पहले गाँवों में बसना शुरू किया ?
  • पाँच लाख साल पहले 
  • बीस लाख साल पहले 
  • सौ साल पहले 
  • दस हज़ार साल पहले 
उत्तर : दस हज़ार साल पहले 

(iv) करोड़ों साल तक इस धरती पर किसका राज्य था ?
  • जानवरों का 
  • जानवरों और वनस्पतियों का 
  • मनुष्यों का 
  • विभिन्न जीवों का 
उत्तर : जानवरों और वनस्पतियों का 

(v) आदमी पहले किन औजारों का इस्तेमाल करता था ?
  • पत्थरों के
  • मिट्टी के 
  • ताँबे के 
  • ताँबे और काँसे के 
उत्तर : पत्थरों के। 

2. अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। अक्षरों की खोज करने के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को लिखकर रखने लगा। इस प्रकार , एक पीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज करने के बाद पिछले छह हज़ार सालों में मानव जाति का तेजी से विकास हुआ। 

(i) अक्षरों की खोज के साथ किसकी शुरुआत हुई ?
  • पढाई - लिखाई की 
  • ज्ञान वितरण की 
  • नए युग की 
  • जीवन की 
उत्तर : नए युग की 

(ii) इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से कितना समय हुआ है ?
  • छह हज़ार साल 
  • सात हज़ार साल 
  • छह लाख साल 
  • आठ लाख साल 
उत्तर : छह हज़ार साल

(iii) इतिहास के पहले काल को क्या कहते है ?
  • प्राचीन काल 
  • पौराणिक काल 
  • आधुनिक काल 
  • प्रागैतिहासिक काल 
उत्तर : प्रागैतिहासिक काल 

(iv) यदि अक्षरों की खोज न होती , तो आज हम किसे नहीं जान पाते ?
  • भूगोल को 
  • इतिहास को 
  • राजनीति को 
  • प्राचीन घटनाओं को 
उत्तर : इतिहास को 

(v) अक्षरों की खोज करने के बाद प्राचीन मानव जाति का विकास किस प्रकार हुआ ?
  • तेज़ी से 
  • धीरे - धीरे 
  • जल्दी से 
  • रुक - रूककर 
उत्तर  : तेज़ी से। 

Previous Post Next Post