Extra Question Answer : संसार पुस्तक है
![]() |
संसार पुस्तक है |
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. लेखक के अनुसार यह धरती कितने वर्ष पुरानी है ?
उत्तर :
लेखक के अनुसार यह धरती लाखों - करोड़ों वर्ष पुरानी है।
प्रश्न 2. प्रकृति का हाल किस प्रकार जाना जा सकता है ?
उत्तर :
प्रकृति का हाल जानने के लिए हमें अपने अंदर प्रकृति के अक्षर जानने का सामर्थ्य पैदा करना होगा। प्रकृति से प्रेम पैदा करना होगा तथा प्रकृति की हर छोटी - बड़ी वस्तु पर अपनी सोच भरी दृष्टि कायम करनी होगी।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. किस समय यह धरती बहुत गर्म थी। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
कुछ वैज्ञानिकों ने अत्यंत महत्त्वपूर्ण खोजें की है। उनकी सोच और परिश्रम के दूरगामी परिणाम प्राप्त हुए है। उन्होंने यह भी खोज निकाला कि किसी समय यह धरती बहुत गर्म थी। इस पर कोई जीव नहीं रह सकता था। अगर हम उनकी किताबें पढ़ें , पुराने अवशेषों को देखें और जानवरों की पुरानी हड्डियों को देखें तो यह बात पूर्णतया स्पष्ट हो जाती है कि ऐसा समय जरूर रहा होगा जब यह धरती बहुत गर्म थी।
प्रश्न 2. पुरानी बातें हमें किस प्रकार मालुम हो सकती है ?
उत्तर :
पुरानी बातें जानना सरल नहीं है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जिनसे हमें अनेक बातें मालूम होती है जिस प्रकार किसी किताब से होती है। वे चीजें है - पहाड़ , समुद्र , नदियाँ , सितारे , जंगल , जानवरों की पुरानी हड्डियाँ और इसी तरह की अन्य चीजें।