जो देखकर भी नहीं देखते : पाठ 11 वसंत हिंदी कक्षा 6 | Extra Question Answer

 Extra Question Answer : जो देखकर भी नहीं देखते

प्रश्न 1. 'जो देखकर भी नहीं देखते' का अर्थ स्पष्ट करो। 

उत्तर :

जो देखकर भी नहीं देखते का अर्थ है - जो व्यक्ति आँखों से प्रकृति को देखकर भी मन से उसके सौंदर्य को नहीं देखते और उसे देखकर प्रसन्न नहीं होते। 

प्रश्न 2. जिन लोगों को आँखों से दिखाई नहीं देता है , वे लोग प्राकृतिक  वस्तुओं के सौंदर्य को किस प्रकार अनुभव करते है ?

उत्तर :

जिन लोगों को आँखों से दिखाई नहीं देता है , वे प्राकृतिक वस्तुओं को हाथ से छूकर उनके सौंदर्य का अनुभव करते है। वे मन - मस्तिष्क की आँखों का प्रयोग कर प्राकृतिक के सौंदर्य का अनुभव करते है। 

प्रश्न 3. लेखिका को कौन - सी प्राकृतिक वस्तुएँ आनंदित करती थी ?

उत्तर :

लेखिका को फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह को छूना तथा उनकी घुमावदार बनावट महसूस करना , टहनी पर हाथ रखकर किसी चिड़िया के मधुर स्वर सुनना और अँगुलियों से झरने के बहते पानी को अनुभव करना आनंदित करता था। 

प्रश्न 4. 'जो देखकर भी नहीं देखते है' पाठ की लेखिका कौन है ? आप उनके बारे में क्या जानते है ?

उत्तर :

इस पाठ की लेखिका हेलेन केलर है। वे दृष्टिहीन थी। उन्हें प्राकृतिक वस्तुओं से विशेष स्नेह था। वे प्रकृति की वस्तुओं को छूकर उनसे आनंद प्राप्त करती थी। 

Previous Post Next Post