MCQ For वह चिड़िया जो : पाठ 1 हिंदी वसंत कक्षा 6

 काव्यांशों पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

MCQ for Hindi Vasant Class 6 Ch 1 - Vah Chidiya Jo

1. वह चिड़िया जो -
    चोंच मार कर 
    दूध - भरे जुंडी के दाने 
    रूचि से , रस से खा लेती है 
    वह छोटी संतोषी चिड़िया 
    नीले पंखों वाली मैं हूँ 
    मुझे अन्न से बहुत प्यार है। 

(i) चोंच कौन मारता है ?
  • चिड़िया 
  • कौवा 
  • कबूतर 
  • तोता 
उत्तर : चिड़िया 

(ii) कवि ने किन दानों की बात की है ?
  • गेहूँ के 
  • जुंडी के 
  • चावल के 
  • दाल के 
उत्तर : जुंडी के 

(iii) जुंडी के दाने कौन खा लेता है ?
  • तोता 
  • कवि 
  • चिड़िया 
  • मनुष्य 
उत्तर : चिड़िया 

(iv) चिड़िया के किस विशेषण का प्रयोग किया गया है ?
  • छोटी 
  • जुंडी 
  • रस 
  • संतोषी 
उत्तर : संतोषी 

(v) चिड़िया को किससे प्यार है ?
  • अन्न से 
  • पंखों से 
  • रंग से 
  • रस से 
उत्तर : अन्न से 

2. वह चिड़िया जो -
    कंठ खोल कर 
    बूढ़े वन - बाबा की खातिर 
    रस उँडेल कर गा लेती है 
    वह छोटी मुँह बोली चिड़िया 
    नीले पंखों वाली मैं हूँ 
    मुझे विजन से बहुत प्यार है। 

(i) कंठ कौन खोलता है ?
  • वन - बाबा 
  • तोता 
  • चिड़िया 
  • मोर 
उत्तर : चिड़िया 

(ii) चिड़िया किसके खातिर गाती है ?
  • बूढ़े - वन बाबा के खातिर 
  • खुद के खातिर 
  • जंगल के खातिर 
  • दुनिया के खतिर 
उत्तर : बूढ़े - वन बाबा के खातिर 

(iii) रस उँडेल कर गाने का क्या अर्थ है ?
  • ऊँचे - स्वर में गाना 
  • मीठे स्वर में गाना 
  • धीमे स्वर में गाना 
  • कठोर स्वर में गाना 
उत्तर : मीठे स्वर में गाना 

(iv) चिड़िया के पंख किस रंग के है ?
  • लाल 
  • हरे 
  • पीले 
  • नीले 
उत्तर : नीले 

(v) 'विज़न' का अर्थ बताइए। 
  • एकांत 
  • शोर 
  • बाग 
  • बड़ा 
उत्तर : एकांत 

3. वह चिड़िया जो -
    चोंच मार कर 
    चढ़ी नदी का दिल टटोल कर 
    जल का मोती ले जाती है 
    वह छोटी गरबीली चिड़िया 
    नीले पंखों वाली मैं हूँ 
    मुझे नदी से बहुत प्यार है। 

(i) काव्यांश के कवि के नाम बताइए। 
  • केदारनाथ 
  • केदारनाथ सिंह 
  • नागार्जुन 
  • केदारनाथ अग्रवाल 
उत्तर : केदारनाथ अग्रवाल 

(ii) चढ़ी नदी का दिल कौन टटोलता है ?
  • चिड़िया 
  • कवि 
  • पक्षी 
  • मछुआरे 
उत्तर : चिड़िया 

(iii) चिड़िया क्या ले जाती है ?
  • जल की बूँद 
  • जल का गिलास 
  • जल का मोती 
  • जल का गहना 
उत्तर : जल का मोती 

(iv) चिड़िया कैसी है ?
  • हर्षिली 
  • गरबीली 
  • बुरी 
  • घमंडी 
उत्तर : गरबीली 

(v) 'गरबीली' शब्द का अर्थ बताइए। 
  • गर्व से भरी 
  • घमंड करने वाली 
  • चुप रहने वाली 
  • गीत गाने वाली 
उत्तर : गर्व से भरी  
Previous Post Next Post