साँस - साँस में बाँस : पाठ 17 कक्षा 6 हिंदी वसंत | Extra Question with Answers

 Extra Question with Answer : साँस - साँस में बाँस

Extra Question Answer : Saans-Saans Mein Baans Class 6 Hindi Vasant

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. चंगकीचंगलनबा कौन था ?

उत्तर :

 चंगकीचंगलनबा एक जादूगर था। 

 प्रश्न 2. मरते समय चंगकीचंगलनबा ने लोगों  से क्या कहा ?

उत्तर :

मरते समय चंगकीचंगलनबा ने लोगों से कहा , "मुझे दफनाए जाने के छठे दिन मेरी कब्र खोदकर देखोगे तो कुछ नया पाओगे। "

प्रश्न 3. मौत के छठे दिन कब्र में से क्या निकला ?

उत्तर :

मौत के छठे दिन जब कब्र खोदी गई तो उसमें से बाँस की टोकरियों के कई डिज़ाइन निकले। 

प्रश्न 4. कौन - से स्थान पर रहने वाले व्यक्ति बाँस की चीजें बनाने में उस्ताद होते है ?

उत्तर :

नागालैंड में रहने वाला हर नागा बाँस की चीजें बनाने में उस्ताद होता है। 

प्रश्न 5. बाँस की खपच्चियों से कौन - कौन सी चीजें बनाई जाती है ?

उत्तर :

बाँस की खपच्चियों से तरह - तरह की चटाइयाँ , टोपियाँ , टोकरियाँ , बर्तन , बैलगाड़ियाँ , फर्नीचर , सजावटी समान , जाल , मकान , पुल आदि बनाए जाते है। 

प्रश्न 6. बाँस की बुनाई किस प्रकार होती है ?

उत्तर :

बाँस की बुनाई वैसे ही होती है जैसे कोई अन्य बुनाई होती है। पहले खपच्चियों को आड़ा - तिरछा रखा जाता है , फिर बाने को बारी - बारी से ताने के ऊपर - नीचे किया जाता है। इससे चेक का डिज़ाइन बनता है। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. बाँस के जाल से मछली कैसे पकड़ते है ?

उत्तर :

छोटी मछलियों को पकड़ने के लिए पहले जाल को पानी की सतह पर रखा जाता है या फिर धीरे - धीरे चलते हुए खींचा जाता है। बाँस की खपच्चियों को इस तरह बाँधा जाता है कि वे एक शंकु का आकार ले लें। इस शंकु का ऊपरी सिरा अंडाकार होता है। निचले नुकीले सिरे पर खपच्चियाँ एक - दूसरे से गुँथी हुई होती है। जिससे मछलियों को पकड़ा जाता है। 

प्रश्न 2. टोकरी बनाने के लिए खपच्चियों को किस प्रकार प्रयोग में लाया जाता है ?

उत्तर :

टोकरी बनाने के लिए खपच्चियों को चिकना बनाना बहुत जरुरी है। खपच्ची बाएँ हाथ में होती है और दाओ (चाकू) दाएँ हाथ में। दाओ का धारदार हिस्सा खपच्ची को दबाए रखता है। तर्जनी दाओ के एकदम नीचे होती है। इस स्थिति में बाएँ हाथ से खपच्ची को बाहर की ओर खींचा जाता है और बायाँ अंगूठा दाओ को अंदर की ओर दबाता है। इस प्रकार दाओ खपच्ची पर दबाव बनाते हुए घिसाई करता है।  

Previous Post Next Post