NCERT Solution for Class 6 Hindi Vasant Ch 12 - लोकगीत

 NCERT Solution : पाठ - 12 | लोकगीत | वसंत | हिंदी | कक्षा 6 

प्रश्न - अभ्यास

निबंध से 

1. निबंध में लोकगीतों के किन पक्षों की चर्चा की गई है ? बिंदुओं के रूप में उन्हें लिखो। 
उत्तर :
निबंध में लोकगीतों की लोच , ताज़गी , लोकप्रियता , उनके विभिन्न प्रकार , उनके गाने के तरीकों , उनके क्षेत्रों तथा गाए जाने के अवसरों जैसे पक्षों पर चर्चा की गई है। 

2. हमारे यहाँ स्त्रियों के ख़ास गीत कौन - कौन से है ?
उत्तर :
हमारे यहाँ स्त्रियों के लिए ख़ास अवसरों के गीत निम्नलिखित है -
  • होली के गीत 
  • सावन के गीत (कजरी)
  • विवाह के गीत 
  • मटकोर 
  • ज्यौनार 
  • जन्म के समय के गीत 
  • त्योहारों के गीत 
  • नदी में नहाते समय के गीत 
  • सम्बन्धियों के लिए प्रेमयुक्त गाली के गीत। 
3. निबंध के आधार पर और अपने अनुभव के आधार पर (यदि तुम्हे लोकगीत सुनने के मौके मिले हैं तो ) तुम लोकगीतों की कौन सी विशेषताएँ बता सकते हो ?
उत्तर :
लोकगीतों की निम्नलिखित विशेषताएँ है -
  • लोकगीत गाँव की जनता के गीत है। जो साधारण वाद्य यंत्रों की मदद से गाए  जाते है। 
  • ये विभिन्न ऋतुओं के परिवर्तन के समय गाए जाते है। 
  • ये विभिन्न त्योहारों के अवसर पर गाए जाते है। 
  • इनके राग व् इनके बोल अलग ही होते है। 
  • ये क्षेत्रीय या आम बोलचाल की भाषा में गाए जाते है और आकर्षण का केंद्र होते है। 
  • ये अत्यंत मनभावन होते है। 
4. 'पर सारे देश के .... अपने - अपने विद्यापति हैं' इस वाक्य का क्या अर्थ है ? पाठ पढ़कर मालूम करो और लिखो। 
उत्तर :
'पर सारे देश के ..... विद्यापति है' इस वाक्य का अर्थ है कि जिस प्रकार मिथिला क्षेत्र में मैथिल कोकिल विद्यापति के गीत लोकप्रिय है , उसी प्रकार हर क्षेत्र में हर स्थान पर कोई न कोई प्रसिद्द लोकगीत रचनाकार पैदा हुआ है , जिसके गीतों की उस क्षेत्र विशेष में धूम रहती है। बुंदेलखंड के लोकगीत रचनाकार जगनिक का 'आल्हा' इसका उदाहरण है। 

अनुमान और कल्पना

1. क्या लोकगीत और नृत्य सिर्फ गाँवों या कबीलों में ही गाए जाते है ? शहरों के कौन से लोकगीत हो सकते है ? इस पर विचार करके लिखो। 
उत्तर :
पहले लोकगीत सिर्फ गाँवों या कबीलों में ही गाए जाते थे। लेकिन ग्रामीण लोग धीरे - धीरे शहरों में आने लगे। शहर में जब उन्हें अपने क्षेत्र के लोग मिलने लगे , तो उन्होंने कुछ ख़ास अवसरों पर अपने क्षेत्रीय लोकगीतों को गाना शुरू कर दिया। इस तरह अब कुछ त्योहारों व विशेष अवसरों पर शहर में भी लोकगीत सुनाई देते है। 

2. 'जीवन जहाँ इठला - इठलाकर लहराता है , वहां भला आनंद के स्त्रोतों की कमी हो सकती है ? उद्यम जीवन के ही वहाँ के अनंत संख्यक गाने प्रतीक है। ' क्या तुम इस बात से सहमत हो ? 'बिदेसिया' नामक लोकगीत से कोई कैसे आनंद प्राप्त कर सकता है और वे कौन लोग हो सकते है जो इसे गाते - सुनते है ? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करके कक्षा में सबको बताओ। 
उत्तर :
"जीवन जहाँ ...... गाने के प्रतीक हैं। " हम इस बात से पूरी तरह सहमत है। बिदेसिया गीतों में अधिकतर रसिक प्रेमी - प्रेमिका की बात होती है। इनसे करुणा और विरह का रस बरसता है। इसे सुनकर लोग आनंद प्राप्त करते है। बिहार प्रदेश के भोजपुर जिले के लोग इन्हे गाते हुए देहात में घुमते है। 

भाषा की बात 

1. 'लोक' शब्द में कुछ जोड़कर जितने शब्द तुम्हें सूझे, उनकी सूची बनाओ। इन शब्दों को ध्यान से देखो और समझो कि इनमें अर्थ की दृष्टि से क्या समानता है। इन शब्दों से वाक्य भी बनाओ , जैसे - लोककला। 

उत्तर :


शब्द वाक्य प्रयोग
लोकजीवन लोकजीवन में अच्छे संस्कारों को अब महत्त्व दिया जाता है।
लोकगाथा अनेक वीर राजाओं की वीरता का वर्णन लोकगाथाओं में मिलता है।
लोकलाज लोकलाज के भय से हम दोनों प्रेम विवाह न कर सकें।
लोकगीत बुंदेलखंड का लोकगीत 'आल्हा' तन - मन में जोश भर देता है।
लोककवि मिथिला क्षेत्र में विद्यापति सुप्रसिद्ध लोककवि हैं।
लोकनृत्य राजस्थान का लोकनृत्य बहुत अच्छा होता है।
लोक कल्याण लोक कल्याण की भावना सर्वोपरि है।
लोकप्रिय छत्रपति शिवाजी महाराज अत्यंत लोकप्रिय राजा थे।

इनमे अर्थ की दृष्टि से यह समानता है कि सभी शब्द लोक अर्थात जनता से सम्बंधित है। 

2. बारहमासा गीत में साल के बारह महीनों का वर्णन होता है। अगले पृष्ठ पर विभिन्न अंकों से जुड़े कुछ शब्द दिए गए है। इन्हें पढ़ो और अनुमान लगाओ कि इनका क्या अर्थ है और वह अर्थ क्यों है ? इस सूची में तुम अपने मन में सोचकर भी कुछ शब्द जोड़ सकते हो -
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Ch 12 - Lokgeet

उत्तर :

शब्दअनुमानित अर्थ
इकताराएक तार वाला बाजा (वाद्ययंत्र)
तिराहाजहाँ पर तीन रास्ते मिलते है।
सरपंचपंचो का मुखिया
दोपहरजब दो पहर समय बीत गया हो (मध्याह्नन)
चारपाईचार पैरों वाली (खाट)
छमाहीछः माह में एक बार होने वाली
सप्तऋषिसात ऋषियों का समूह (तारे)
नवरात्रनौ रातों का समूह (चैत और क्वार माह के नौ दिन)
अठन्नीआठ आने का सिक्का (पचास पैसे)
चौराहाजहाँ पर चार रास्ते मिलते हों।
दशाननदस मुँह वाला अर्थात रावण
शताब्दीसौ सालों का समय
चतुर्भुजचार भुजाओं से घिरी आकृति (भगवान विष्णु)
पंचवटीपाँच पेड़ों का समूह
नवरत्ननवरत्नों का समूह
करोड़पतिकरोड़ों का मालिक

अधिकांश शब्दों में इनका यह अर्थ इसलिए है क्योंकि इनके शुरू में संख्यावाचक शब्द लगे है। 

3. को, में, से आदि वाक्य में संज्ञा का दूसरे शब्दों के साथ सम्बन्ध दर्शाते है। 'झाँसी की रानी' पाठ में तुमने का के बारे में जाना। नीचे 'मंजरी जोशी' की पुस्तक 'भारतीय संगीत की परंपरा' से भारत के एक लोकवाद्य का वर्णन दिया है। इसे पढ़ो और रिक्त स्थानों में उचित शब्द लिखो -
तुरही भारत के कई प्रांतों में प्रचलित है। यह दिखने ....... अंग्रेजी के एस या सी अक्षर ....... तरह होती है। भारत ...... विभिन्न प्रांतों में पीतल या काँसे ...... बना यह वाद्य अलग - अलग नामों ...... जाना जाता है। धातु की नली ....... घुमाकर एस ....... आकार इस तरह दिया जाता है कि उसका एक सिरा संकरा रहे और दूसरा सिरा घंटीनुमा चौड़ा रहे। फूँक मारने ...... एक छोटी नली अलग ....... जोड़ी जाती है। राजस्थान ....... इसे बर्गू कहते है। उत्तर प्रदेश ...... यह तूरी , मध्य प्रदेश और गुजरात ....... रणसिंघा और हिमाचल प्रदेश ....... नरसिंघा ........ नाम से जानी जाती है। राजस्थान और गुजरात में इसे काकड़सिंघी भी कहते है। 

उत्तर :

में , की , के , से, से , को , का , के लिए , से , में , में , में , में , के। 

भारत के मानचित्र में 

भारत के नक़्शे में पाठ में चर्चित राज्यों के लोकगीत और नृत्य दिखाओ। 

उत्तर :

NCERT Solution for Class 6 Hindi Vasant Ch 12 Lokgeet

कुछ करने को 

1. अपने इलाके के कुछ लोकगीत इकठ्ठा करो। गए जाने वाले मौकों के अनुसार उनका वर्गीकरण करो। 

उत्तर :

छात्र स्वयं करें। 

2. जैसे - जैसे शहर फैल रहे है और गाँव सिकुड़ रहे है, लोकगीतों पर उनका क्या असर पड़ रहा है ? अपने आसपास के लोगों से बातचीत करके और अपने अनुभवों के आधार पर एक अनुच्छेद लिखो। 

उत्तर :

जैसे - जैसे शहर फैल रहे है और गाँव सिकुड़ रहे हैं , लोग शहरी संस्कृति को अपनाते जा रहे है। लोकगीतों की जगह अब फ़िल्मी गानों ने पैर जमा लिए हैं। अब तो शादी - विवाह जैसे पवित्र मौकों पर भी लोकगीत सुनने को कम ही मिलते है। हाँ , फिल्मों के तेज तथा शोर - शराबे वाले गीत ज़रूर सुनाई देते है , जिसे सबके सामने सुनने में भी शर्म आती है। 

3. रेडियो और टेलीविज़न के स्थानीय प्रसारणों में एक नियत समय पर लोकगीत प्रसारित होते है। इन्हे सुनो और लिखो। 

उत्तर :

छात्र स्वयं करें। 



Previous Post Next Post