टिकट - अलबम वसंत हिंदी कक्षा 6 पाठ 9

 गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण सम्बन्धी प्रश्नोत्तर

कठिन शब्दार्थ :

  1. अलबम - फोटो या टिकट संग्रह करने की फाइल। 
  2. जमघट - भीड़। 
  3. उत्सुक - इच्छुक। 
  4. वाकई - वास्तव में , सचमुच। 
  5. तारीफ़ - प्रशंसा। 
  6. चबेना - भूना हुआ अनाज का दाना। 
  7. पगडंडियाँ - पैदल चलने का रास्ता। 
  8. तीखा - कड़वा , अच्छा न लगने वाला। 
  9. फिसड्डी - पीछे रहने वाला। 
  10. प्रकट - ज़ाहिर। 
  11. बेहद - बिना हद का , बहुत अधिक। 
  12. अनंत - जिसका अंत न हो। 
  13. टीप लिया - नक़ल करके लिख लिया। 
  14. घुड़की देना - धमकाना। 
  15. पानी भरना - कमतर नज़र आना। 
  16. कोरस - एक साथ मिलकर गाया जाने वाला गीत। 
  17. फालतू - बेकार। 
  18. कुढ़ना - नाराज़ होना। 
  19. घर - घुसा - घर में ही रहने वाला। 
  20. अपमान - बेइज़्ज़ती। 
  21. झाड़ लेना - ले लेना। 
  22. उल्लू बनाना - बेवकूफ बनाना। 
  23. खेत की मूली होना - ज़्यादा समझदार न होना। 
  24. टोकना - पूछना। 
  25. हेकड़ी - अकड़। 
  26. खोंस लेना - छिपा लेना। 
  27. भेड़ लेना - बंद करना। 
  28. भयानक - डरावना। 
  29. सिराहने - सिर की ओर। 
  30. आग में घी डालना - क्रोध को बढ़ा देना। 
  31. पलक झपकते - तुरंत। 
  32. साँकल - दरवाजे पर लगी लोहे की कड़ी। 
  33. टरकाना - खिसका देना। 
  34. यकीन - विश्वास। 

1. अब राजप्पा को ................ वापस कर दिया। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - टिकट अलबम , लेखक - सुंदरा रामस्वामी। 

प्रश्न 2. नागराजन के लिए अलबम किसने और कहाँ से भिजवाया था ?

उत्तर :

नागराजन के लिए अलबम उसके मामाजी ने सिंगापूर से भिजवाया था। 

प्रश्न 3. नागराजन लड़कों को अलबम किस प्रकार दिखाता था ?

उत्तर :

नागराजन लड़कों को अलबम न देता था और न ही किसी को हाथ लगाने देता था। वह अलबम को गोद में रखकर स्वयं एक - एक पन्ना पलटता और लड़कों को दिखाता था। 

प्रश्न 4. नागराजन ने लड़कियों को अलबम किस प्रकार दी ?

उत्तर :

नागराजन ने अलबम पर कवर चढ़ाकर लड़कियों में से पार्वती नाम की लड़की को दी। 

2. राजप्पा मन ही मन ................... खेत की मूली है। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - टिकट अलबम , लेखक - सुंदरा रामस्वामी। 

प्रश्न 2. राजप्पा को अपने अलबम से चिढ़ क्यों हो गई थी ?

उत्तर :

नागराजन के अलबम के सामने राजप्पा के अलबम को कोई नहीं पूछता था। सब लड़के उसके अलबम को कूड़ा कहते थे। उसे भी अब लड़कों की बात पर विश्वास होने लगा था। अतः उसे अपने अलबम से चिढ हो गई। 

प्रश्न 3. राजप्पा के मन में नागराजन के प्रति किस प्रकार के भाव उमड़े ?

उत्तर :

राजप्पा के मन में नागराजन के प्रति ईर्ष्या के भाव उमड़े। 

प्रश्न 4. राजप्पा ने नागराजन के टिकेटों को किस प्रकार हथियाने की सोची ?

उत्तर :

राजप्पा ने चालबाजी से नागराजन की अच्छी टिकटों को हथियाने की सोची। 

Previous Post Next Post