संसार पुस्तक है हिंदी वसंत पाठ 12 कक्षा 6

 गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

कठिन शब्दार्थ :

  1. अक्सर - प्रायः। 
  2. खतों - पत्रों। 
  3. आबाद - रहना , बसा हुआ। 
  4. आनंद - ख़ुशी। 
  5. जानदार - सजीव। 
  6. मुश्किल - कठिन। 
  7. बेहद - बहुत अधिक। 
  8. गौर से - ध्यान से। 
  9. गढ़ लेना - बना लेना। 
  10. ज़बान - भाषा। 
  11. खुरदरा - जिसकी सतह चिकनी हो। 
  12. वजह - कारण। 
  13. दरिया - नदी। 
  14. ज़र्रा - कण। 
  15. घरौंदा - छोटे - छोटे घर। 

1. मैंने इरादा ............. पैदा हुई हो। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - संसार पुस्तक है , लेखक - जवाहरलाल नेहरू। 

प्रश्न 2. लेखक अपनी पुत्री को क्या लिखना चाहता है ?

उत्तर :

लेखक अपनी पुत्री को इस दुनिया की और उन छोटे - बड़े देशों की जो इस दुनिया में है , छोटी - छोटी कथाएँ लिखना चाहता है। 

प्रश्न 3. लेखक इंग्लैंड व हिंदुस्तान के बारे में क्या बताता है ?

उत्तर :

लेखक बताता है कि इंग्लैंड केवल एक छोटा - सा टापू है। जबकि हिंदुस्तान जो एक बहुत बड़ा देश है , दुनिया का एक छोटा - सा हिस्सा है। 

प्रश्न 4. दुनिया का हाल जानने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

उत्तर :

दुनिया का हाल जानने के लिए सब देशों का और उनमे रहने वाली जातियों का ध्यान रखना पड़ेगा। 

2. यह तो तुम जानती ........... जरूर रहा होगा। 

प्रश्न 1. पाठ तथा  लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - संसार पुस्तक है , लेखक - जवाहरलाल नेहरू। 

प्रश्न 2. धरती पर आदमियों से पूर्व क्या था ?

उत्तर :

धरती पर आदमियों से पूर्व सिर्फ जानवर थे और जानवरों से पूर्व धरती पर कोई जानदार चीज नहीं थी। 

प्रश्न 3. विज्ञान जानने वालों तथा विद्वानों ने धरती के बारे में क्या बताया ?

उत्तर :

विज्ञान जानने वालों तथा विद्वानों ने बताया कि एक समय ऐसा था जब यह धरती बेहद गर्म थी और इस पर कोई जानदार चीज नहीं रह सकती थी। 

प्रश्न 4. हम कैसे जान सकते है कि एक समय यह धरती बहुत गर्म थी ?

उत्तर :

यदि हम विद्वानों की पुस्तकें पढ़ें और पहाड़ों व जानवरों की पुरानी हड्डियों को गौर से देखें तो हम जान सकते है कि एक समय यह धरती बहुत गर्म थी। 

3. लेकिन ख़ुशी .................. पढ़ना आता हो। 

प्रश्न 1. पाठ तथा  लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - संसार पुस्तक है , लेखक - जवाहरलाल नेहरू। 

प्रश्न 2. हमें दुनिया का पुराना हाल कैसे पता चलता है ?

उत्तर :

हमें दुनिया का पुराना हाल किताबों , पहाड़ों , समुद्रों , सितारों , जंगलों तथा जानवरों की पुरानी हड्डियों से पता चलता है। 

प्रश्न 3. दुनिया का हाल जानने का असली तरीका क्या है ?

उत्तर :

दुनिया का हाल जानने का असली तरीका संसार - रूपी पुस्तक को पढ़ना है। 

प्रश्न 4. लेखक अपनी पुत्री को 'रोड़े' के बारे में क्या बताता है ?

उत्तर :

लेखक अपनी पुत्री को रोड़े के  बारे में बताता है कि एक छोटा - सा रोड़ा जिसे तुम सड़क पर या पहाड़ के नीचे पड़ा हुआ देखती हो , शायद संसार की पुस्तक का छोटा - सा पृष्ठ हो। 

Previous Post Next Post