गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर
पृष्ठ 118
1. एक जादूगर ............. डिज़ाइन भी बनाए।
प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
पाठ - साँस - साँस में बाँस , लेखक - एलेक्स एम. जॉर्ज।
प्रश्न 2. चंगकीचंगलनबा कौन थे ?
उत्तर :
चंगकीचंगलनबा एक जादूगर थे उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े - बड़े करतब दिखाए।
प्रश्न 3. मरते हुए चंगकीचंगलनबा ने लोगों से क्या कहा ?
उत्तर :
मरते हुए चंगकीचंगलनबा ने लोगों से कहा - "मुझे दफनाए जाने के छठे दिन मेरी कब्र खोदकर देखोगे तो कुछ नया - सा पाओगे।"
प्रश्न 4. मौत के छठे दिन उनकी कब्र से क्या निकला ?
उत्तर :
मौत के छठे दिन उनकी कब्र खोदने पर उसमे से बाँस की टोकरियों के कई सारे डिज़ाइन निकले।
2. बाँस भारत ................. हो रहे है।
प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
पाठ - साँस - साँस में बाँस , लेखक - एलेक्स एम. जॉर्ज।
प्रश्न 2. बाँस भारत के किन राज्यों में उगता है ?
उत्तर :
बाँस भारत के उत्तर - पूर्वी क्षेत्र के सातों राज्यों में होता है।
प्रश्न 3. बाँस की चीजें बनाने का प्रचलन किनमे है ?
उत्तर :
बाँस की चीजें बनाने का प्रचलन नागालैंड के निवासियों में है।
प्रश्न 4. बाँस की चीजें कब से बन रही है ?
उत्तर :
जब से इंसान ने हाथ से कलात्मक चीजें बनानी शुरू की है , बाँस की चीजें तभी से बन रही है।
पृष्ठ 120
3. जुलाई से अक्टूबर ................ निर्भर करता है।
प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
पाठ - साँस - साँस में बाँस , लेखक - एलेक्स एम. जॉर्ज।
प्रश्न 2. जंगलों में बाँस इकठ्ठा करने का सही समय कौन - सा होता है ?
उत्तर :
जंगलों में बाँस इकठ्ठा करने का सही समय जुलाई से अक्टूबर (घनघोर बारिश के महीने) का होता है।
प्रश्न 3. बूढ़े बांसों की क्या विशेषता होती है ?
उत्तर :
बूढ़े बाँस सख्त होते है और टूट भी जाते है।
प्रश्न 4. टोकरी बनाने के लिए कैसी खपच्चियाँ काटी जाती है ?
उत्तर :
टोकरी बनाने के लिए दो - तीन या चार गाँठों वाली लम्बी खपच्चियाँ काटी जाती है।
पृष्ठ 120 - 121
4. टोकरी बनाने ................. रखा जाता है।
प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
पाठ - साँस - साँस में बाँस , लेखक - एलेक्स एम. जॉर्ज।
प्रश्न 2. टोकरी बनाने के लिए सबसे पहले क्या करना होता है ?
उत्तर :
टोकरी बनाने के लिए सबसे पहले खपच्चियों को चिकना करना होता है।
प्रश्न 3. खपच्चियों की रंगाई के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :
खपच्चियों की रंगाई के लिए गुड़हल , ईमली की पत्तियों आदि का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 4. काला रंग करने के लिए खपच्चियों को क्या किया जाता है ?
उत्तर :
काला रंग करने के लिए खपच्चियों को आम की छाल में लपेटकर कुछ दिनों के मिट्टी में दबा कर रखा जाता है।
कठिन शब्दार्थ :
- बहुतायत - अधिक मात्रा में।
- चलन - रिवाज , प्रथा।
- उस्ताद - गुरु , ज्ञानी व्यक्ति।
- ज़िक्र - चर्चा।
- तरकीब - उपाय।
- हाथ लग जाना - अचानक मिल जाना।
- माहिर - निपुण।
- घमासान - भयंकर।
- सख़्त - कड़ा।
- गठाने - गांठें।
- मसलन - जैसे कि।
- हुनर - गुण।
- तर्जनी - अँगूठे के बगल की अंगुली।
- इस्तेमाल - प्रयोग , उपयोग।