नौकर पाठ 15 हिंदी वसंत कक्षा 6

 गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

पृष्ठ 105 

1. आश्रम में .............. खड़े हो गए। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - नौकर , लेखक - अनु बद्योपाध्याय। 

प्रश्न 2.  आश्रम में गाँधीजी कैसे काम करते थे ?

उत्तर :

आश्रम में गाँधीजी ऐसे काम करते थे जिन्हें आमतौर पर नौकर - चाकर करते थे। 

प्रश्न 3. साबरमती आश्रम में आटा कौन पीसता था ?

उत्तर :

गाँधीजी प्रतिदिन सुबह अपने हाथ से चक्की पर आटा पीसते थे। 

प्रश्न 4. गांधीजी प्रतिदिन सुबह क्या करते थे ?

उत्तर :

साबरमती आश्रम में आटा गाँधी जी , कस्तूरबा और उनके लड़के पीसते थे। 

पृष्ठ 106 

2. कौपीनधारी इस ................. चल दिए। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - नौकर , लेखक - अनु बद्योपाध्याय।

प्रश्न 2. कोपीनधारी , हैरत , बीनना शब्दों के अर्थ लिखिए। 

उत्तर :

कोपीनधारी - धोती पहनने के एक विशेष ढंग के कारण यह विशेषण गाँधी जी के लिए प्रयोग में लाया जाता था , जिसका अर्थ है - लंगोटी धारण करने वाला। 

हैरत - हैरानी। 

बीनना - चुनना। 

प्रश्न 3. गाँधी जी ने कॉलेज के छात्रों को सेवा करने के लिए क्या काम दिया ?

उत्तर :

गाँधी जी ने कॉलेज के छात्रों से कहा - "अगर आपके पास समय हो , तो इस थाली के गेहूं बीन डालिए।"

प्रश्न 4. कॉलेज के छात्रों को गाँधी जी से काम की सेवा मिलने की उम्मीद थी ?

उत्तर :

कॉलेज के छात्रों को उम्मीद थी कि गाँधी जी अवश्य उन्हें कुछ पढ़ने - लिखने का काम देंगे। 

पृष्ठ 106 - 107 

3. आश्रम का ................ चमका सकते थे। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - नौकर , लेखक - अनु बद्योपाध्याय।

प्रश्न 2. आश्रम का क्या नियम था ?

उत्तर :

आश्रम का नियम था कि सब लोग अपने बर्तन खुद साफ़ करें। 

प्रश्न 3. एक दिन गाँधी जी ने अपने ऊपर क्या काम लिया ?

उत्तर :

एक दिन गाँधी जी ने बड़े - बड़े पतीलों को खुद साफ़ करने का काम अपने ऊपर लिया। 

प्रश्न 4. जेल में मिले मददगार को गाँधी जी ने क्या बताया ?

उत्तर :

जेल में मिले मददगार के काम से असंतुष्ट होकर गाँधी जी ने बताया कि वे खुद लोहे के बर्तनों को भी माँज कर चाँदी - सा चमका सकते थे। 

पृष्ठ 108

4. शरीर से ................... अनुकरण करते थे।

 प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - नौकर , लेखक - अनु बद्योपाध्याय।

प्रश्न 2. 'बोअर - युद्ध' के दौरान गाँधी जी ने क्या श्रम किया ?

उत्तर :

'बोअर - युद्ध' के दौरान गाँधी जी ने घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर एक - एक दिन में पच्चीस - पच्चीस मील तक ढोया। 

प्रश्न 3. दक्षिण अफ्रीका में गाँधी जी कितना पैदल चलते थे ?

उत्तर :

दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी अक्सर बयालीस मील तक पैदल चलते थे। 

प्रश्न 4. दक्षिण अफ्रीका में गाँधी जी के अन्य साथी उनसे क्या शिक्षा लेते थे ?

उत्तर :

दक्षिण अफ्रीका में गाँधी जी के अन्य साथी उनके चलने से खुश होकर ख़ुशी - ख़ुशी उनका अनुकरण करते थे। 

Previous Post Next Post