लोकगीत हिंदी वसंत पाठ 14 कक्षा 6

 गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

कठिन शब्दार्थ :

  1. लोच - लचीलापन। 
  2. लोकगीत - गाँव के लोगों द्वारा गाया जाने वाला गीत। 
  3. हेय - हीन , नीचा। 
  4. उपेक्षा - तिरस्कार , महत्त्व न देना। 
  5. परिवर्तन - बदलाव। 
  6. संग्रह - इकठ्ठा करना। 
  7. ओजस्वी - ओज भरा। 
  8. चाव - रूचि। 
  9. मर्म - रहस्य , दिल। 
  10. आह्लादकर - प्रसन्न करने वाले। 
  11. करुणा - दया। 
  12. दल - गीत - समूह - गान। 
  13. ह्रास - गिरावट। 
  14. बखान - वर्णन। 
  15. सिरजना - सहेजना , बचाकर रखना। 
  16. प्राचीनकाल - पुराना समय। 
  17. उल्लसित - हर्षित , खुश। 
  18. उद्दाम - बंधनमुक्त। 

1. लोकगीत अपनी लोच .................... गाए जाते हैं। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

 उत्तर :

पाठ - लोकगीत , लेखक - भगवतशरण उपाध्याय। 

प्रश्न 2. लोकगीत शास्त्रीय संगीत से किस प्रकार भिन्न है ?

उत्तर :

लोकगीत अपनी लोच , ताज़गी , लोकप्रियता में शास्त्रीय संगीत से भिन्न है। 

प्रश्न 3. लोकगीतों की दो विशेषताएँ लिखिए। 

उत्तर :

  1. लोकगीतों के लिए साधना की जरुरत नहीं होती। 
  2. ये गीत त्योहारों और विशेष अवसरों पर गाए जाते है। स्त्रियाँ भी इनकी रचना में भाग लेती है। 

प्रश्न 4. लोकगीतों के साथ क्या - क्या बजाया जा सकता है ?

उत्तर :

लोकगीतों के साथ ढोलक , झाँझ , करताल , बाँसुरी आदि बजाए जा सकते है। 

2. वास्तविक लोकगीत .................... गाए जाते है। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - लोकगीत , लेखक - भगवतशरण उपाध्याय। 

प्रश्न 2. वास्तविक लोकगीत कहाँ गाए जाते है ?

उत्तर :

वास्तविक लोकगीत देश के गाँवों और देहातों में गाए जाते है। 

प्रश्न 3. कुछ लोकगीतों के नाम बताइए। 

उत्तर :

कुछ लोकगीत हैं - चैता , कजरी , बारहमासा , सावन , महिया आदि। 

प्रश्न 4. बंगाल के लोकगीत कौन - से है ?

उत्तर :

बंगाल के लोकगीत है - बाउल और भतियाली। 

3. इनकी भाषा के ..................... रस बरसता है। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - लोकगीत , लेखक - भगवतशरण उपाध्याय। 

प्रश्न 2. लोकगीतों की भाषा कैसी होती है ?

उत्तर :

लोकगीतों की भाषा गाँवों तथा स्थानीय इलाकों की बोलियाँ ही होती है। 

प्रश्न 3. भोजपुरी में किस लोकगीत का प्रचार हुआ ?

उत्तर :

भोजपुरी में 'बिदेसिया' लोकगीत का प्रचार हुआ। 

प्रश्न 4. बिहार के लोकगीतों का विषय क्या रहता है ?

उत्तर :

बिहार के लोकगीत अधिकतर रसिकप्रियों और प्रियाओं के बारे में ही होते है। इनमे करुणा तथा विरह का रस होता है। 

4. एक दूसरे ................. अपने बोल रहे है। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - लोकगीत , लेखक - भगवतशरण उपाध्याय। 

प्रश्न 2. आल्हा के गीत किस भाषा में गाए जाते है ?

उत्तर :

आल्हा के गीत बुंदेलखंडी भाषा में गाए जाते है। 

प्रश्न 3. जगनिक ने अपने महाकाव्य में किसकी वीरता का बखान किया है ?

उत्तर :

जगनिक ने अपने महाकाव्य में आल्हा - ऊदल की वीरता का बखान किया है। 

प्रश्न 4. लोकगीत गाने वाले गाँव - गाँव में किस प्रकार फिरते है ?

उत्तर :

लोकगीत गाने वाले गाँव - गाँव में ढोलक लिए गाते फिरते हैं। 

Previous Post Next Post