पाठ 3 हिंदी नादान दोस्त गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

 हिंदी कक्षा 6 वसंत पाठ 3 - बचपन

कठिन शब्दार्थ :

  1. कार्निस - दीवार का सबसे ऊपरी भाग का बाहर निकला हिस्सा या कँगनी। 
  2. सुध - याद। 
  3. फुरसत - आराम। 
  4. तसल्ली - दिलासा। 
  5. पर - पंख। 
  6. पेचीदा - कठिन , मुश्किल। 
  7. जिज्ञासा - जानने की इच्छा। 
  8. अधीर - बेचैन, आकुल। 
  9. अंदाज़ा - अनुमान। 
  10. स्वीकृत - मंजूर। 
  11. प्रस्ताव - बातचीत का विषय , मुद्दा। 
  12. चाव - रूचि। 
  13. आँख बचाकर - चुपके से। 
  14. उधेड़बुन - समस्या का हल खोजना। 
  15. हिकमत - तरीका , उपाय। 
  16. हिफ़ाज़त - सुरक्षा। 
  17. कै - कितने। 
  18. कसूर - गलती। 
  19. लू - गर्मी के दिनों में चलने वाली गर्म हवा। 
  20. चेहरे का रंग उड़ना - घबरा जाना। 
  21. सोटी - छोटी छड़ी। 
  22. तरस आना - दया आना। 
  23. भीगी बिल्ली बनना - डर के मारे कुछ न बोलना। 
  24. अफ़सोस - दुःख। 
  25. सत्यानाश करना - सब कुछ नष्ट कर डालना। 

गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण सम्बन्धी प्रश्नोत्तर

1. केशव के घर..................दे लिया करते थे। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - नादान दोस्त , लेखक - प्रेमचंद। 

प्रश्न 2. केशव के घर के किस हिस्से में चिड़िया ने अंडे दिए थे ?

उत्तर :

केशव के घर के कार्निस के ऊपर चिड़िया ने अंडे दिए थे। 

प्रश्न 3. केशव और श्यामा के मन में अंडों को देखकर क्या सवाल उठते थे ?

उत्तर :

केशव और श्यामा के मन में अंडों को देखकर कई सवाल उठते थे। जैसे - अंडे कितने बड़े होंगे ? अंडे किस रंग के होंगे ? कितने होंगे ? क्या खाते होंगे ? उनमे से बच्चे कैसे निकलेंगे ? आदि। 

प्रश्न 4. अम्मा और बाबूजी उनके सवालों का जवाब क्यों नहीं दे पाते थे ?

उत्तर :

अम्मा को घर के काम - धंधों से तथा बाबूजी को पढ़ने - लिखने के काम से फुरसत न मिलती थी। इसलिए वे उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाते थे। 

2. गर्मी के दिन .................. ढीले पड़ जाते। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - नादान दोस्त , लेखक - प्रेमचंद। 

प्रश्न 2. दोनों बच्चों की आँखों में नींद क्यों नहीं थी ?

उत्तर :

अम्मा के सोने के बाद दोनों बच्चे अंडों के पास जाकर उनकी हिफाजत के उपाय करना चाहते थे। इसलिए उनकी आँखों में नींद नहीं थी। 

प्रश्न 3. केशव कार्निस तक कैसे पहुँचा ?

उत्तर :

केशव कमरे से एक स्टूल उठा लाया। लेकिन जब उससे भी काम न चला तो नहाने की चौकी लाकर स्टूल के नीचे रखी और स्टूल पर चढ़कर कार्निस तक पहुँच गया। 

प्रश्न 4. श्यामा स्टूल को अच्छी तरह क्यों नहीं पकड़  पा रही थी ?

उत्तर :

श्यामा स्टूल को अच्छी तरह इसलिए नहीं पकड़ पा रही थी क्योंकि उसका दिल कार्निस पर था। उसका ध्यान बार - बार उधर चला जाता था और हाथ ढीले पड़ जाते थे। 

3. केशव ने ज्यों ही ............... आहिस्ता से उतर आया।

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखक का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - नादान दोस्त , लेखक - प्रेमचंद। 

प्रश्न 2. कार्निस पर केशव ने क्या देखा ?

उत्तर :

कार्निस पर केशव ने देखा कि थोड़े तिनके बिछे हुए थे और उन पर तीन अंडे पड़े हुए थे। 

प्रश्न 3. केशव ने उन तीन अंडों को किसके ऊपर रखा था ?

उत्तर :

केशव ने श्यामा से चिथड़े लाने के लिए कहा तो वह पुरानी धोती का एक टुकड़ा ले आई। केशव ने उस कपडे के कई तह करके गद्दी बनाकर उस पर तीनों अंडों को रख दिया। 

प्रश्न 4. केशव ने चिड़िया व उसके अंडों से निकलने वाले बच्चों को धूप से बचाने और खाने - पीने का क्या प्रबंध किया ?

उत्तर :

केशव ने उन्हें धुप से बचाने के लिए टोकरी के द्वारा छाया का प्रबंध किया। साथ ही टोकरी के नीचे पानी की प्याली और चावल रख दिए।  

Previous Post Next Post