शब्दकोश एक ऐसी बड़ी सूची अथवा पुस्तक होती है जिसमे शब्दों के साथ उनके अर्थ व व्याख्या आदि लिखी होती है। अर्थात शब्दकोश से हमें विभिन्न शब्दों के अर्थ का ज्ञान होता है। अलग - अलग कार्य क्षेत्र के लिए अलग - अलग शब्दकोश हो सकते है जैसे - हिंदी - अंग्रेजी शब्दकोश , हिंदी - हिंदी शब्दकोश , उर्दू - हिंदी शब्दकोश , विज्ञान शब्दकोश , चिकित्सा शब्दकोश , गणित शब्दकोश आदि।
शब्दकोश से हम किसी भी कठिन शब्द का अर्थ आसानी से ढूँढ सकते है। शब्दकोश से किसी शब्द का अर्थ का ढूँढना अधिक मुश्किल नहीं होता है क्योंकि शब्दकोश में सामान्यतः वर्णमाला के अनुसार शब्द लिए जाते है। शब्दकोश में एक शब्द के एक से अधिक अर्थ भी दिए जाते है। साथ ही शब्दों के प्रकार तथा व्याकरण की दृष्टि से उनके भेद (संज्ञा , सर्वनाम , विशेषण , क्रिया आदि ) भी बताए जाते है।