पाठ 2 हिंदी बचपन गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

 हिंदी कक्षा 6 वसंत पाठ 2 - बचपन

कठिन शब्दार्थ :
  1. सयाना - बड़ा , होशियार। 
  2. शताब्दी - एक सौ सालों का समय। 
  3. काफी - बहुत अधिक। 
  4. फ्रिल - झालर। 
  5. चलन - रिवाज , प्रचलन। 
  6. टँकी थी - सिली थी। 
  7. सख़्त - कठोर। 
  8. मनाही - अनुमति न होना। 
  9. आरामदेह - आराम देने वाले। 
  10. छाले - फफोले। 
  11. फ़र्क - अंतर। 
  12. शनीचर - शनिवार। 
  13. मितली - कै, उल्टियाँ। 
  14. मुश्किल - कठिन। 
  15. सेहत - स्वास्थ्य। 
  16. दिलचस्पियॉँ - रुचियाँ। 
  17. कैस्टर ऑयल - गाढ़ी चिकनाई वाला तेल। 
  18. ऑलिव ऑयल - जैतून का तेल। 
  19. मनभावनी - मन को अच्छी लगने वाली। 
  20. मुँह में पानी भर आना - लालच आना। 
  21. निरा - केवल , मात्रा। 
  22. बुरकना - छिड़कना। 
  23. ख़ास - विशेष। 
  24. कमतर - कम , अच्छा। 
  25. हृष्ट - पुष्ट - ताकतवर। 
  26. सूर्यास्त - सूर्य का छिपना। 
  27. रौनक - सुंदरता। 
  28. कोलाहल - शोर। 
  29. मॉडल - नमूना। 
  30. अटपटा लगना - ठीक न लगना। 
  31. तकलीफ - परेशानी। 
  32. ऐनक - चश्मा। 
  33. आश्वासन - भरोसा। 
  34. सूझना - दिखाई देना। 
  35. खीजना - चिढ़ना। 
  36. शेर - कविता की कुछ पंक्तियाँ। 
  37. सहजता - आसानी  से। 
  38. सुभीते - सुविधाजनक। 

गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

1. मैं तुमसे .................... घेरदार कुर्ते। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखिका का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - बचपन , लेखिका - कृष्णा सोबती। 

प्रश्न 2. लेखिका को परिवार में सब क्या कह कर बुलाते थे ?

उत्तर :

लेखिका को परिवार में सब जीजी कह कर बुलाते थे। 

प्रश्न 3. लेखिका के पहनने - ओढ़ने में क्या बदलाव आए है ?

उत्तर :

लेखिका पहले रंग - बिरंगे कपड़े पहनती थी जैसे नीले , जामुनी , काले व चॉकलेटी रंग के। लेकिन अब लेखिका का मन करता है कि वह सफ़ेद तथा हल्के रंग के वस्त्र पहने। 

प्रश्न 4. अपने जीवन के पहले दशकों में लेखिका ने किस प्रकार की पोशाकें पहनी थी ?

उत्तर :

अपने जीवन के पहले दशकों में लेखिका ने पहले फ्रॉक , फिर निकर - वॉकर , स्कर्ट , लहँगे और गरारे पहने थे। 

2. बचपन में हमें ................. गंध आने लगती। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखिका का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - बचपन , लेखिका - कृष्णा सोबती। 

प्रश्न 2. बचपन में लेखिका इतवार की सुबह कौन - कौन से काम करती थी ?

उत्तर :

बचपन में लेखिका इतवार की सुबह अपने मोज़े धोने तथा जूते पॉलिश करके चमकाने के काम करती थी। 

प्रश्न 3. 'लंबी' सैर पर निकलते समय लेखिका अपने पास क्या रखती थी ? क्यों ?

उत्तर :

लंबी सैर पर निकलते समय लेखिका अपने पास रुई जरूर रखती थी। जूता लगने पर रुई मोज़े के अंदर रखती थी। 

प्रश्न 4. शनिवार को लेखिका व उसके भाई - बहन को क्या पीना पड़ता था ?

उत्तर :

शनिवार को लेखिका व उसके भाई - बहन को ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीना पड़ता था। 

3. हमारे बचपन की कुल्फी ............ मज़े ले - ले खाती।

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखिका का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - बचपन , लेखिका - कृष्णा सोबती। 

प्रश्न 2. लेखिका के बचपन की कौन - कौन सी खाने की चीजें बदल गई है ?

उत्तर :

लेखिका के बचपन की कुल्फी आइसक्रीम हो गई है। कचौड़ी , समोसा पैटीज में बदल गए है। वहीं शहतूत , फाल्से , खसखस के शरबत कोक , पेप्सी में बदल गए है। 

प्रश्न 3. लेखिका अपने भाई - बहनों के साथ शिमला मॉल से क्या लेने जाती थी ?

उत्तर :

लेखिका अपने भाई - बहनों के साथ शिमला मॉल से ब्राउन ब्रेड लेने जाती थी। 

प्रश्न 4. मॉल के कन्फेक्शनरी काउंटर पर किसकी मनभावनी खुशबु आती थी ?

उत्तर :

मॉल के कन्फेक्शनरी काउंटर पर तरह - तरह की प्रेस्ट्री और चॉकलेट की मनभावनी खुशबु आती थी। 

4. शाम को रंग - बिरंगे ........... अंग्रेज थे। 

प्रश्न 1. पाठ तथा लेखिका का नाम लिखिए। 

उत्तर :

पाठ - बचपन , लेखिका - कृष्णा सोबती। 

प्रश्न 2. शिमला में सूर्यास्त के समय कैसा दृश्य दिखाई देता था ?

उत्तर :

शिमला में सूर्यास्त के समय ऐसा लगता था जैसे गुलाबी सुनहरी धारियाँ आसमान पर फ़ैल रही हो। पहाड़ों के मुखड़े गहराने लगते और देखते - देखते बत्तियॉँ टिमटिमाने लगती। रिज तथा माल पर रौनक हो जाती और स्कैंडल पॉइंट की भीड़ से कोलाहल उभरने लगता था। 

प्रश्न 3. स्कैंडल पॉइंट के सामने वाले शोरूम में कैसा मॉडल बना हुआ था ?

उत्तर :

स्कैंडल पॉइंट के सामने वाले शोरूम में शिमला - कालका ट्रैन का मॉडल बना हुआ था। यह पटरी पर खड़ी छोटे - छोटे डिब्बों वाली ट्रेन का मॉडल था। 

प्रश्न 4. बचपन में बच्चों को जहाज कैसा लगता था ?

उत्तर :

बचपन में बच्चों को जहाज उड़ता हुआ ऐसा लगता था जैसे कोई भारी - भरकम पक्षी पंख फैलाकर उड़ा जा रहा हो। 

Previous Post Next Post