साथी हाथ बढ़ाना : पाठ 7 हिंदी वसंत कक्षा 6 | Extra Questions with Answer

 Extra Question with Answer : साथी हाथ बढ़ाना

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. इस गीत के माध्यम से क्या प्रेरणा मिलती है ?

उत्तर :

इस गीत के माध्यम से मिलजुल कर काम करने की प्रेरणा मिलती है। परिश्रम करके मनुष्य अपनी किस्मत को बदल सकता है। 

प्रश्न 2. 'एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना' पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर :

'एक अकेला थक जाएगा , मिलकर बोझ उठाना' का अर्थ है कि कोई अकेला व्यक्ति काम करते हुए थक जाता है तो उसके बोझ को बांटकर कम कर देना चाहिए , जिससे वह भी साथ चल सके। 

प्रश्न 3. मेहनत करने वालों की मदद सागर और पर्वत कैसे करते है ?

उत्तर :

जो लोग मेहनत करते है उनके सामने मुश्किलें नहीं टिक पाती है सागर भी उन्हें रास्ता देता है और पर्वत भी झुक जाता है। अर्थात मेहनत करने से सभी कार्य आसान हो जाते है। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 'साथी हाथ बढ़ाना' गीत का सार अपने शब्दों में लिखिए। 

उत्तर :

साहिर ने यह गीत 'साथी हाथ बढ़ाना' 'नया दौर' फिल्म के लिए 1955 - 56 के आसपास लिखा था। जब देश को आज़ाद हुए कुछ ही समय हुआ था। देश में नवनिर्माण कार्य की अत्यधिक आवश्यकता थी। ऐसे समय में यह गीत अत्यंत लोकप्रिय हुआ। इस गीत के माध्यम से मिलजुल कर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मनुष्य अपने परिश्रम के बल पर अपनी किस्मत को बदल सकता है। कठिन से कठिन कार्य भी कर सकता है। एक साथ मिलकर काम करने से वह कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर सकता है। अर्थात कवि ने मिलजुल कर काम करने के लिए लोगों का आह्वान किया है। 

प्रश्न 2. 'मेहनत अपने लेख .............. साथी हाथ बढ़ाना' काव्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर :

कवि अपने मेहनती साथियों से कहता है कि मेहनत ही हमारी किस्मत रेखा है , फिर हम मेहनत से क्यों डरें। कल तक हमने जो मेहनत जमींदारों के लिए की आज हमें अपने स्वतंत्र देश के लिए करनी है। हमारी मंजिल सच्चाई की मंजिल है और अपना रास्ता नेक है। 

Previous Post Next Post