RBSE 12th Result 2022 Likely in End of May

 आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षा के लिए मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया जारी है, और परिणाम मई में घोषित होने की उम्मीद है।

RBSE Class 12 Result 2022 in End of May

RBSE Class 10th, 12th Result 2022 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मई के अंत तक कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित करने की संभावना है। RBSE के अनुसार , कक्षा 12वीं के Science, Commerce, Arts के परिणाम 31 मई तक घोषित होने की संभावना है। परिणाम की तारीख जल्द ही अधिसूचित कर दी जाएगी। RBSE कक्षा 12वीं के लिए मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया जारी है। अधिकारी ने कहा कि RBSE कक्षा 10 की परीक्षा परिणाम जून 2022 में घोषित किया जाएगा। छात्रों को कक्षा 10वीं  , 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। 

परिणाम जारी होने के बाद , कक्षा 10वीं , 12वीं का परिणाम RBSE के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे - rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in . RBSE कक्षा 10वीं , 12वीं का परिणाम प्राप्त करने के लिए , छात्रों को रॉल नंबर तथा जन्म तिथि की आवश्यकता पड़ेगी। 

पिछले साल , कक्षा 12वीं के Science, Arts और Commerce के परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए। Science Stream में 99.52 प्रतिशत , Arts Stream में 99.97 प्रतिशत , Commerce में 99.73 प्रतिशत था। इस बीच, कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 80.63 प्रतिशत रहा। जुलाई में कक्षा 10, 12 दोनों के परिणाम घोषित किए गए थे।

Previous Post Next Post