क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध है - कक्षा 9 विज्ञान

 NCERT Solution for Class 9 Science Hindi Medium Ch 2

NCERT Solution for Class 9 Science Ch 2 Hindi Medium : Kya Hamare Aas Paas Ke Padarth Shuddh Hai

प्रश्न , पृष्ठ संख्या  - 16 

1. पदार्थ से आप क्या समझते है ?

उत्तर :

ऐसे कण या वस्तु जिनमें कुछ वजन या भार हो तथा स्थान घेरती हो , उसे पदार्थ कहते है। 

2. समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अंतर बताएँ। 

उत्तर :

समांगी मिश्रणविषमांगी मिश्रण
समांगी मिश्रणों की बनावट एक समान होती है। विषमांगी मिश्रणों की बनावट एक समान नहीं होती है।
इनके घटकों के बीच अलग होने की कोई सीमा नहीं है। इनके घटकों के बीच अलग होने की सीमा निश्चित होती है। 

प्रश्न , पृष्ठ संख्या  - 20 

1. उदाहरण के साथ समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद कीजिए। 

उत्तर :

समांगी मिश्रण ऐसे मिश्रण को कहते है जिसकी बनावट पूरे मिश्रण में एक समान होती है। उदाहरण : जल में नमक , जल में चीनी , जल में कॉपर सलफेट , एलकोहल में आयोडीन। हवा एक ऐसे मिश्रण है जिनकी बनावट पूरे मिश्रण में एक सामान होती है। 

विषमांगी मिश्रणों की संरचना पूरे मिश्रण में एक समान नहीं होती। उदाहरण : सोडियम क्लोराइड और लोहे की छीलन का मिश्रण , नमक और सल्फर , जल और तेल। 

2. विलयन , निलंबन और कोलाईड एक - दूसरे से किस प्रकार भिन्न है ?

उत्तर :

विलयननिलंबनकोलाइड
विलयन एक समांगी मिश्रण है। निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है। कोलाइड एक विषमांगी मिश्रण है।
अपने छोटे आकार के कारण विलयन के कण , गुजर रही प्रकाश की किरण को फैलाते नहीं है। इसलिए टिंडल प्रभाव को नहीं देख सकते है। निलंबित कण प्रकाश किरण को फैला देते है , और इस प्रकार टिंडल प्रभाव को देखा जा सकता है। ये इतने बड़े होते है कि प्रकाश की किरण को फैलाते है और इस प्रकार टिंडल प्रभाव को देख सकते है। वे काफी स्थिर होते है।
विलयन के उदाहरण है : जल में नमक , जल में चीनी। निलंबन के उदाहरण है : जल में बालू , दूषित वायु। कोलाइड के उदाहरण है : दूध धुआँ। 

3. एक संतृप्त विलयन बनाने के लिए 36 g सोडियम क्लोराइड को 100 g जल में 293 K पर घोला जाता है। इस तापमान पर इसकी सांद्रता प्राप्त करें। 

उत्तर :

विलेय पदार्थ का द्रव्यमान (सोडियम क्लोराइड) = 36 g 
विलायक का द्रव्यमान (जल) = 100 g 
विलयन का द्रव्यमान = विलेय पदार्थ का द्रव्यमान + विलायक पदार्थ का द्रव्यमान 
                               = 36 g + 100 g
                               = 136 g
NCERT Solution for Class 9 Science Hindi Medium Ch 2 : Is matter around us pure
NCERT Solution for Is Matter Around Us Pure Class 9 Science Ch 2

प्रश्न , पृष्ठ संख्या  - 26 

1. पेट्रोल और मिट्टी का तेल (kerosene oil) जो कि आपस में घुलनशील है , के मिश्रण को आप कैसे पृथक करेंगे। पेट्रोल तथा मिट्टी का तेल के क्वथनांकों में 25 ℃ से अधिक का अंतराल है। 

उत्तर :

पेट्रोल और मिट्टी का तेल आपस में घुलनशील तरल है और इनके क्वथनांकों में 25 ℃ का अंतराल है। इसलिए इन्हे आवसन विधि द्वारा अलग किया जा सकता है। नीचे दी गई उपकरण की सहायता से यह किया जाता है। 

NCERT Solution for Class 9 Science Ch 2 : Is Matter Arouns Us Pure ?

2. पृथक  करने की सामान्य विधियों के नाम दें :

(i) दही से मक्खन 

(ii) समुद्री जल से नमक 

(iii)  नमक से कपूर। 

उत्तर :

(i) अपकेंद्रीकरण 

(ii) वाष्पीकरण 

(iii) उधर्वपातन प्रक्रिया 

3. क्रिस्टलीकरण विधि से किस प्रकार के मिश्रणों को पृथक किया जा सकता है ?

उत्तर :

क्रिस्टलीकरण विधि द्वारा क्रिस्टल के रूप में शुद्ध ठोस को विलयन से पृथक किया जा सकता है। 

प्रश्न , पृष्ठ संख्या  - 27 

1. निम्न को रासायनिक और भौतिक परिवर्तनों में वर्गीकृत करें :

  • पेड़ों को काटना,
  • मक्खन का एक बर्तन में पिघलना, 
  • अलमारी में जंग लगना , 
  • जल का उबलकर वाष्प बनना ,
  • विद्युत् तरंग का जल में प्रवाहित होना तथा उसका हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों में विघटित होना ,
  • जल में साधारण नमक का घुलना ,
  • फलों से सलाद बनाना तथा 
  • लकड़ी और कागज का जलना। 
उत्तर :
  • भौतिक परिवर्तन ,
  • भौतिक परिवर्तन ,
  • रासायनिक परिवर्तन ,
  • भौतिक परिवर्तन ,
  • रासायनिक परिवर्तन,
  • भौतिक परिवर्तन ,
  • भौतिक परिवर्तन ,
  • रासायनिक परिवर्तन। 
2. अपने आस - पास की चीजों को शुद्ध पदार्थों या मिश्रण से अलग करने का प्रयत्न करें। 

उत्तर :

छात्र स्वयं करें। 

अभ्यास , पृष्ठ संख्या  - 30 

1. निम्नलिखित को पृथक करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएंगे ?

(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलयन से पृथक करने में। 

उत्तर : 

वाष्पीकरण। 

(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक करने में। 

उत्तर :

उधर्वपातन। 

(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयल से पृथक करने में। 

उत्तर :

अपकेंद्रीकरण। 

(d) दही से मक्खन निकलने के लिए। 

उत्तर :

अपकेंद्रीकरण। 

(e) जल से तेल निकलने के लिए। 

उत्तर :

पृथक्करण कीप द्वारा। 

(f) चाय से चाय की पत्तियों को पृथक करने में। 

उत्तर :

निस्यंदन। 

(g) बालू से लोहे की पिनों को पृथक करने में। 

उत्तर :

चुम्बकीय पृथक्करण 

(h) भूसे से गेहूं के दानों को पृथक करने में। 

उत्तर :

फटकना। 

(i) पानी में तैरते हुए महीन मिट्टी के कण को पानी से अलग करने के लिए। 

उत्तर :

अपकेंद्रीकरण। 

(j) पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक करने में। 

उत्तर :

क्रोमैटोग्राफी 

2. चाय तैयार करने के लिए आप किन - किन चरणों का प्रयोग करेंगे। विलयन , विलायक , विलेय , घुलना , घुलनशील , अघुलनशील , घुलेय (फिल्ट्रेट) तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें। 

उत्तर :

सबसे पहले , एक सस्पेन में पानी, विलायक के रूप में लिया जाता है। पानी को उबाला जाता है। गर्म करते समय इसमें दूध और चायपत्ती , विलेय के रूप में डाला जाता है। इससे एक विलयन तैयार होता है। इस विलयन को छननी द्वारा छाना जाता है। अघुलनशील पदार्थ छननी में बच जाता है। घुलेय के रूप में चीनी डाला जाता है। परिणामस्वरूप चाय अर्थात विलयन के रूप में तैयार हो जाता है। 

3. प्रज्ञा ने तीन अलग - अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमान पर जाँचा तथा नीचे दिए गए आँकड़ों को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100 g जल में विलेय पदार्थ की मात्रा , जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त है , निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है। 

NCERT Solution for Kya Hamare Aas - Paas Ke Padarth Shuddh Hai

(a) 50 g जल में 313 K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी ?

उत्तर :

चूँकि 100 g में जल में 313 K पर 31 g पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने के लिए 62 g पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होती है इसलिए 50 g जल में 313 K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु 31 g पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी। 

(b) प्रज्ञा 353 K पर पोटैशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी। स्पष्ट करें। 

उत्तर :

तापमान में वृद्धि के साथ पोटैशियम क्लोराइड का संतृप्त विलयन बनाने के लिए पानी में घोलना चाहिए। इस प्रकार , जैसे ही विलयन ठण्डा होगा पोटैशियम क्लोराइड का कुछ अंश विलयन से बाहर अवक्षेपित हो जाएगा। 

(c) 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन - सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा ?

उत्तर :

293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता निम्नलिखित है :

  • पोटैशियम नाइट्रेट - 32 g 
  • सोडियम क्लोराइड - 36 g 
  • पोटैशियम क्लोराइड - 35 g 
  • अमोनियम क्लोराइड - 37 g 
(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर :

लवण की घुलनशीलता तापमान के साथ बढ़ जाती है।                    

4. निम्न का उदाहरण सहित व्याख्या करें :

(a) संतृप्त विलयन 

उत्तर :

दिए गए निश्चित तापमान पर यदि  विलयन में विलेय पदार्थ नहीं घुलता है तो उसे संतृप्त विलयन कहते है। उदाहरण - चीनी के जलीय घोल में उससे अधिक चीनी कमरे के तापमान पर नहीं घुल सकता है। 

(b) शुद्ध पदार्थ 

उत्तर :

एक शुद्ध पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना होता है जिसमे मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के होते है उदाहरण - जल , नमक , चीनी इत्यादि। 

(c) कोलाइड

उत्तर :

कोलाइड एक विषमांगी मिश्रण है जिसके कणों के आकार इतने भी छोटे नहीं लेकिन पृथक रूप में हम इसे नग्न आँखों से नहीं देख सकते है। ये कण प्रकाश की किरण को आसानी से फैला देते है और उसके मार्ग को दृश्य बना देते है। उदाहरण - धुआँ , दूध इत्यादि। 

(d) निलंबन 

उत्तर :

निलंबन एक विषमांगी मिश्रण होता है जिसका घोल ठोस द्रव में परिक्षेपित हो जाता है। इसमें विलेय पदार्थ के कण घुलते नहीं है बल्कि माध्यम की समष्टि में निलंबित रहते है। उदाहरण - पेंट , कीचड़युक्त पानी का मिश्रण। 

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत करें :

सोडा जल , लकड़ी , बर्फ , वायु , मिट्टी , सिरका , छनी हुई चाय। 

उत्तर :

समांगी मिश्रण - सोडा जल , वायु , सिरका , छनी हुई चाय। 

विषमांगी मिश्रण - लकड़ी , बर्फ , मिट्टी। 

6. आप किस प्रकार पुष्टि करेंगे कि दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल है ?

उत्तर :

रंगहीन द्रव का एक नमूना लें और स्टोव पर रख दें। यदि यह 100 ℃  पर उबलना शुरू होता है तो यह शुद्ध जल है। किसी और रंगहीन द्रव जैसे सिरका का क्वथनांक बिंदु अलग होता है यदि ध्यान से देखें कि कुछ समय बाद पूरा द्रव किसी भी अवशेष को छोड़े बिना भाप में परिवर्तित हो जाता है। 

7. निम्नलिखित में से कौन - सी वस्तुएँ शुद्ध पदार्थ है ?

(a) बर्फ़ 

(b) दूध 

(c) लोहा 

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल 

(e) कैल्शियम ऑक्साइड 

(f) पारा 

(g) ईंट 

(h) लकड़ी 

(i) वायु 

उत्तर :

(a) बर्फ 

(c) लोहा 

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल      

(e) कैल्शियम ऑक्साइड  

(f) पारा               

8. निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें। 

(a) मिट्टी 

(b) समुद्री जल 

(c) वायु 

(d) कोयला 

(e) सोडा जल 

उत्तर :

(b) समुद्री जल 

(c) वायु 

(e) सोडा जल 

9. निम्नलिखित में से कौन टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा ?

(a) नमक का घोल 

(b) दूध 

(c) कॉपर सलफेट का विलयन 

(d) स्टार्च विलयन 

उत्तर :

टिंडल प्रभाव कोलाइडल विलयन में देखा जा सकता है। यहाँ दूध और स्टार्च विलयन कोलाइडल विलयन है इसलिए इनमे टिंडल प्रभाव देखा जा सकता है। 

10. निम्नलिखित को तत्त्व , यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करें :

(a) सोडियम 

(b) मिट्टी 

(c) चीनी का घोल 

(d) चाँदी 

(e) कैल्शियम कार्बोनेट 

(f) टिन 

(g) सिलिकॉन 

(h) कोयला 

(i) वायु 

(j) साबुन 

(k) मीथेन 

(l) कार्बन डाईऑक्साइड

(m) रक्त 

उत्तर :

तत्त्व  - सोडियम , चाँदी , टिन , सिलिकन। 

यौगिक  - कैल्शियम कार्बोनेट , मीथेन ,  कार्बन डाईऑक्साइड। 

मिश्रण  - मिट्टी , चीनी , कोयला , वायु , साबुन , रक्त। 

11. निम्नलिखित में से कौन - कौन से परिवर्तन रासायनिक हैं ?

(a) पौधे की वृद्धि 

(b) लोहे में जंग लगना 

(c) लोहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना 

(d) खाना पकाना 

(e) भोजन का पाचन 

(f) जल से बर्फ़ बनाना 

(g) मोमबत्ती का जलना

उत्तर :

(a) पौधे की वृद्धि 

(b) लोहे में जंग लगना 

(d) खाना पकाना 

(e) भोजन का पाचन 

(g) मोमबत्ती का जलना

Previous Post Next Post