भारत - आकार और स्थिति, कक्षा 9 : भूगोल

 NCERT Solution for Class 9 Geography Chapter 1

1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए :

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?

(क) राजस्थान 
(ख) उड़ीसा 
(ग) छत्तीसगढ़ 
(घ) त्रिपुरा 

उत्तर : उड़ीसा 

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन - सा है ?

(क) 97° 25' पू○
(ख) 77° 6' पू○
(ग) 68° 7' पू○
(घ) 82° 32' पू○

उत्तर : 97° 25' पू○

(iii) उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश , बिहार , पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है ?

(क) चीन 
(ख) भूटान 
(ग) नेपाल 
(घ) म्यांमार 

उत्तर : नेपाल 

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते है तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगे ?

(क) पुडुचेरी 
(ख) लक्षद्वीप 
(ग) अंडमान और निकोबार 
(घ) दीव और दमन 

उत्तर : लक्षद्वीप 

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी है जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए , वह कौन - सा देश है ?

(क) भूटान 
(ख) ताज़िकिस्तान 
(ग) बांग्लादेश 
(घ) नेपाल 

उत्तर : ताज़िकिस्तान 

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिये :

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन - कौन से द्वीपीय देश हमारे पडोसी है ?

उत्तर :

अरब सागर में लक्षद्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह है। दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव हमारे पडोसी द्वीपीय देश है। 

(ii) उन देशों का नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है ?

उत्तर :

चीन , ऑस्ट्रेलिया , ब्राज़ील , संयुक्त राज्य अमेरिका , कनाडा तथा रूस भारत से क्षेत्रफल में बड़े है। 

(iii) हमारे उत्तर - पश्चिमी , उत्तरी तथा उत्तर - पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए। 

उत्तर :

हमारे उत्तर - पश्चिमी देश पाकिस्तान तथा अफ़ग़ानिस्तान ; उत्तर में चीन , तिब्बत , नेपाल तथा भूटान और उत्तर - पूर्वी में म्यांमार तथा बांग्लादेश है। 

(iv) भारत में किन - किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है , उनके नाम बताइए। 

उत्तर :

भारत में निम्नलिखित राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है :

  • गुजरात 
  • मध्यप्रदेश 
  • राजस्थान 
  • छत्तीसगढ़ 
  • झारखण्ड 
  • प्रश्चिमी बंगाल 
  • त्रिपुरा 
  • मिजोरम 
3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है , जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर :

अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच 30° देशांतर का अंतर है। इस कारण इन दोनों राज्यों के बीच दो घंटे का अंतर है। चूँकि अरुणाचल प्रदेश पूर्व में स्थित है इसलिए वहां सूर्योदय गुजरात से पहले होता है। भारतीय मानक समय का समय भारत की मानक याम्योत्तर से तय होती है इसलिए दोनों राज्यों की घड़ी एक ही समय दर्शाती है। 

4. हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है ?

उत्तर :

हिन्द महासागर पश्चिम के यूरोपीय  देशों को पूर्वी एशियाई देशों से मिलता है तथा भारत इन देशों को मिलान वाले मार्ग में स्थित है जिस कारण हिन्द महासागर भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान  करता है। दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है तथा एक लम्बी तट रेखा प्रदान करता है जिसके माध्यम से भारत पश्चिम एशिया , अफ्रीका , यूरोप के देशों के साथ - साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी निकटतम सम्बन्ध बनाए हुए है। 

Previous Post Next Post