हमारे आस - पास के पदार्थ : अध्याय - 1 विज्ञान कक्षा 9

 NCERT Solution for Class 9 Vigyan

Hamare Aas - Paas Ke Padarth : NCERT Solution for Class 9 Vigyan

प्रश्न , पृष्ठ संख्या - 4 

1. निम्नलिखित में से कौन - से पदार्थ है - कुर्सी , वायु , स्नेह , गंध , घृणा , बादाम , विचार , शीत , नींबू पानी , इत्र की सुगंध। 

उत्तर :

कुर्सी , वायु , बादाम , नींबू पानी। 

2. निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ - गर्मा - गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है। 

उत्तर :

हम जानते है कि पदार्थ के कण लगातार गति करते रहते है। तापमान बढ़ने से इनके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ती जाती है जिसके कारण कणों के बीच की दूरी बढ़ जाती है और ये फैलने लगते है। इस प्रकार गर्म खाने की सुगंध ठन्डे खाने की अपेक्षा हम तक जल्दी पहुँचती है। 

3. स्विमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन - सा गुण प्रेक्षित होता है ?

उत्तर :

यह दर्शाता है कि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है वह ठोस नहीं है। यदि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान नहीं होता तो गोताखोर पानी को नहीं काट पाता। 

4. पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती है ?

उत्तर :

पदार्थ के कणों की निम्नलिखित विशेषताएँ होती है :

  • पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है। 
  • पदार्थ के कण लगातार गतिशील होते है। 
  • पदार्थ के कण एक - दूसरे को लगातार आकर्षित करते है। 
  • पदार्थ के कण अत्यंत छोटे होते है। 
  • पदार्थ के कणों की गतिज ऊर्जा तापमान बढ़ने पर बढ़ जाती है। 

प्रश्न , पृष्ठ संख्या - 6 

1. किसी तत्त्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्त्व कहते है। 

(घनत्त्व = द्रव्यमान / आयतन )

बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें - वायु , चिमनी का धुआँ , शहद , जल , चॉक , रुई और लोहा। 

उत्तर :

वायु < चिमनी का धुआँ < रुई < पानी < शहद < चॉक < लोहा। 

2. (a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए। 

(b) निम्नलिखित पर टिपण्णी कीजिए - दृढ़ता , सम्पीडयता , तरलता , बर्तन में गैस का भरना , आकार , गतिज ऊर्जा एवं घनत्व। 

उत्तर : (a)


 ठोस अवस्था  द्रव अवस्था   गैसीय अवस्था
  ये निश्चित आकार तथा आयतन के होते है।   इनका आकार नहीं लेकिन आयतन निश्चित होता है।   गैसों में न तो निश्चित आकार होता है और न ही निश्चित आयतन। 
  नगण्य संपीड्यता   द्रवों में कम संपीड्यता होती है।   ठोसों और द्रव्यों की तुलना में गैसों की सम्पीडयता अधिक होती है। 
 इनके कण स्वतंत्र रूप से गतिशील नहीं होते है।   इनके कण स्वतंत्र रूप से गतिशील होते है।   गैसीय अवस्था में कणों की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है। 
 इनमे बहाव नहीं होता है।   इनमे बहाव होता है।   इनमे भी बहाव होता है। 
इनके कणों के बीच अधिकतम आकर्षण होता है।  इनके कणों के बीच ठोस की अपेक्षा कम लेकिन गैस की अपेक्षा अधिक आकर्षण होता है।  इनके कणों के बीच सबसे कम आकर्षण होता है। 

(b) दृढ़ता - पदार्थ का वह गुण , जिससे उसके आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है। 

संपीड्यता - यह पदार्थ का वह गुण है जिससे बल लगाए जाने पर उसके आयतन में परिवर्तन होता है। 

तरलता - यह पदार्थ के बहाव की क्षमता है। 

बर्तन में गैस का भरना - बर्तन में गैस भरने पर यह बर्तन का ही आकार ले लेता है। 

आकार - स्पष्ट सीमाएँ होती है। 

गतिज ऊर्जा - पदार्थ के कणों के निरंतर गतिशील होने के कारण इनमे गतिज ऊर्जा होती है। 

घनत्व - किसी तत्त्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते है। 

3. कारण बताएँ -

(a) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है , जिसमे इसे रखते है। 

(b) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है। 

(c) लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है। 

(d) हवा में हम आसानी से हम अपना हाथ चला सकते है , लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा। 

उत्तर :

(a) गैस के कणों के बीच का आकर्षण बल नगण्य होता है। इसके कारण गैस के कण सभी दिशाओं में गतिशील होते है। इस प्रकार गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है , जिसमे इसे रखते है। 

(b) गैसीय अवस्था में कणों की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है। इस अनियमित गति के कारण ये कण आपस में एवं बर्तन की दीवारों से टकराते है। इसलिए गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है। 

(c) लकड़ी की मेज का निश्चित आकार तथा निश्चित आयतन होता है , जो ठोस की मुख्य विशेषता होती है। इसलिए लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है। 

(d) वायु के कणों में रिक्त स्थान अधिक होता है। वहीं दूसरी तरफ , लकड़ी के कणों में बहुत कम रिक्त स्थान होता है। साथ ही यह कठोर होता है। इसलिए हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते है , लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए कराटे में दक्ष होना पड़ेगा। 

4. सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हुए देखा होगा। पता लगाइए , ऐसा क्यों होता है ?

उत्तर :

बर्फ जो ठोस होता है तथा जल के अणुओं के बीच रिक्त स्थान होता है , जिसके कारण पानी की तुलना में बर्फ हल्का होता है। यही कारण है कि बर्फ का टुकड़ा जल में तैरता है। 

प्रश्न , पृष्ठ संख्या - 9 

1. निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदले। 

(a) 300 K                       (b) 573 K

उत्तर :

(a) 300 K = (300 - 273)℃ = 27℃

(b) 573 K = (573 - 273)℃ = 300℃

2. निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या होगी ? 

(a) 250 ℃                      (b) 100 ℃

उत्तर :

(a) गैसीय अवस्था 

(b) चूँकि इस तापमान पर पानी उबलता है इसलिए यह गैस अथवा द्रव अवस्था में हो सकता है। इस तापमान पर , दी गई ऊष्मा वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के बराबर होती है , जिसके कारण जल द्रव अवस्था से गैसीय अवस्था में परिवर्तन होने लगता है। 

3. किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है ?

उत्तर :

किसी भी पदार्थ के अवस्था परिवर्तन के दौरान , प्रदत्त की गई या निर्गत ऊष्मा का प्रयोग अवस्था में परिवर्तन किया जाता है। इस ऊष्मा को गुप्त ऊष्मा कहते है। इसलिए किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर रहता है। 

4. वायुमंडलीय गैसों का द्रव में परिवर्तन करने के लिए कोई विधि सुझाइए। 

उत्तर :

गैसों के कणों को नजदीक लाकर तरल पदार्थ में परिवर्तित किया जा सकता है। इसलिए वायुमंडलीय गैसों का तापमान कम कर अथवा बढ़ा कर द्रव में परिवर्तित किया जा सकता है। 

प्रश्न , पृष्ठ संख्या - 11 

1. गर्म , शुष्क दिन में कूलर अधिक ठण्डा क्यों करता है ?

उत्तर :

कूलर अपने आस - पास की नमी को बढ़ा देता है। वायु में उपस्थित जल के कणों का आस - पास के ऊष्मा से वाष्पीकरण होता है। गर्म , शुष्क दिन में वातावरण में नमी का स्तर बहुत कम होता है , जिसके कारण वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। वाष्पीकरण का तीव्र दर के कारण कूलर अच्छी तरह काम करता है। इसलिए गर्म , शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा करता है। 

2. गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है ?

उत्तर :

मिट्टी के घड़े में छोटे - छोटे छिद्र होते है, जिसके द्वारा घड़े में उपस्थित जल का वाष्पीकरण होता है। वाष्पीकरण के कारण घड़े में रखा जल ठंडा हो जाता है। इसलिए गर्मियों में घड़े का जल ठंडा होता है। 

3. एसीटोन / पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारे हथेली ठंडी क्यों हो जाती है ?

उत्तर :

एसीटोन / पेट्रोल या इत्र कम तापमान पर वाष्पीकृत हो जाते है। जब कोई एसीटोन / पेट्रोल या इत्र हथेली पर डालता है , तो इसके कण हथेली या उसके आस - पास से ऊर्जा अवशोषित कर लेते है तथा वाष्पीकृत हो जाते है। इससे हमारी हथेली ठंडी हो जाती है। 

4. कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते है ?

उत्तर :

कप की अपेक्षा प्लेट में द्रव अधिक सतह के क्षेत्र में होता है। इसलिए कप की अपेक्षा प्लेट में तेजी से वाष्पीकृत होता है और जल्दी ठंडा हो  जाता है। इस प्रकार हम कप की अपेक्षा प्लेट से गर्म दूध या चाय जल्दी पी लेते है। 

5. गर्मियों में हमें किस तरह के पहनने चाहिए ?

उत्तर :

गर्मियों में हमें सूती कपडे पहनने चाहिए क्योंकि यह पसीने का अच्छा अवशोषक होता है। सूती कपडे में पसीना अवशोषित होकर वायुमंडल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। वाष्पीकरण की प्रसुप्त ऊष्मा के बराबर उष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित हो जाती है , जिससे शरीर शीतल हो जाता है। 

अभ्यास , पृष्ठ संख्या - 13 

1. निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें :

(a) 300 K        (b) 573 K

उत्तर :

(a) 300 K = (300 - 273)℃ = 27℃

(b) 573 K = (573 - 273)℃ = 300℃

2. निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें :

(a) 25℃          (b) 373℃

उत्तर :

(a) 25℃ = (25 + 273)K = 298 K

(b) 373℃ = (373 + 273)K = 646 K

3. निम्नलिखित अवलोकनों हेतु कारण लिखे :

(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है। 

(b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुँच जाती है। 

उत्तर :

 (a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है , क्योंकि नैफ्थलीन एक उधर्वपातन सील पदार्थ है जिसका समय के साथ उधर्वपतन हो जाता है और यह सीधे ठोस अवस्था से गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाता है। 

(b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे भी पहुँच जाती है क्योंकि इत्र में उच्च स्तर पर वाष्पीकरण होता है और हवा में इसका विसरण तेजी से होता है। 

4. निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें :

(a) जल             (b) चीनी                  (c) ऑक्सीजन 

उत्तर :

ऑक्सीजन < जल < चीनी 

5. निम्नलिखित तापमानों पर जल की भौतिक अवस्था क्या है :

(a) 25 ℃           (b) 0 ℃       (c) 100 

उत्तर :

(a) द्रव अवस्था 

(b) ठोस अवस्था , और कुछ परिस्थितियों में द्रव अवस्था भी हो सकता है। 

(c) गैसीय अवस्था , कुछ परिस्थितियों में द्रव अवस्था भी हो सकता है। 

6. पुष्टि हेतु कारण दें :

(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है। 

(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है। 

उत्तर :

(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है क्योंकि इसमें तरलता होती है। इसका निश्चित आकार नहीं , लेकिन निश्चित आयतन होता है। इसलिए यह उसी बर्तन का आकार ले लेता है , जिसमे उसे रखा जाता है। 

(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है क्योंकि यह कठोर होता है और इसका आकार निश्चित होता है। 

7. 273 K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है ?

उत्तर :

273 K पर बर्फ में जल की अपेक्षा कम ऊर्जा होती है। जल में अतिरिक्त संलग्न की प्रसुप्त ऊष्मा होती है। इसलिए 273 K पर बर्फ की तुलना में जल में शीतलता का प्रभाव अधिक होता है। 

8. उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती है ?

उत्तर :

उबलते हुए जल की अपेक्षा भाप में अधिक ऊर्जा होती है। इसमें अतिरिक्त वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा भी होती है। 

9. निम्नलिखित चित्र के लिए A, B, C, D, E तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित करें :

NCERT Solution for हमारे आस - पास के पदार्थ Class 9 Science Chapter 1
उत्तर :

A - पिघलना : यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हो रहा है। 

B - वाष्पीकरण : यहाँ द्रव गैस में परिवर्तित हो रहा है। 

C - संघनन : गैस द्रव में परिवर्तित हो रहा है। 

D - जमना : द्रव ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है। 

E - उधर्वपातन : यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो रहा है। 

F - उधर्वपातन : यहाँ गैस द्रव में परिवर्तित हुए बिना सीधे ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है। 

Previous Post Next Post