NCERT Solution : कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य , अध्याय 8 , कक्षा 8 विज्ञान
अभ्यास
1. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)
(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। (T/F)
(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती है। (T/F)
(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (T/F)
(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T/F)
उत्तर :
(क) सत्य (T)
(ख) असत्य (F)
(ग) असत्य (F)
(घ) सत्य (T)
2. मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है ?
उत्तर :
मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र |
तंत्रिका कोशिका का कार्य - तंत्रिका कोशिका सन्देश प्राप्त करके उनका स्थान्तरण करती है जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है।
3. निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए -
(क) कोशिका द्रव्य
(ख) कोशिका का केन्द्रक
उत्तर :
(क) कोशिका द्रव्य - कोशिका के केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के मध्य एक जेली के समान पदार्थ होता है जिसे कोशिका द्रव्य कहते है।
(ख) कोशिका केन्द्रक - कोशिका के केंद्र में घनी एवं गोलाकार संरचना होती है जिसे कोशिका केन्द्रक कहते है।
4. कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते है।
उत्तर :
कोशिका द्रव्य में कोशिकांग पाए जाते है।
5. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमे तीन अंतर लिखिए।
उत्तर :
पादप कोशिका | जंतु कोशिका |
---|---|
पादप कोशिका में कोशिका झिल्ली उपस्थिति होती है। | जंतु कोशिका में भी कोशिका झिल्ली उपस्थिति होती है। |
पादप कोशिका में कोशिका भित्ति उपस्थित होती है। | जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है। |
पादप कोशिका में केन्द्रक उपस्थित होता है। | जंतु कोशिका में भी केन्द्रक उपस्थित होता है। |
पादप कोशिका में कोशिका द्रव्य उपस्थित होती है। | जंतु कोशिका में भी कोशिका द्रव्य उपस्थित होती है। |
पादप कोशिका में हरितलवक (प्लैस्टिड) उपस्थित होती है। | जंतु कोशिका में कोई प्लैस्टिड नहीं होती है। |
पादप कोशिका में रिक्तिका उपस्थित होती है। | जंतु कोशिका में रिक्तिका उपस्थित होती है। |
6. यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।
उत्तर :
यूकैरियोट्स - प्याज की झिल्ली एवं गाल की कोशिकाओं जैसी कोशिकाओं में झिल्लीयुक्त सुसंगठित केन्द्रक पाया जाता है। वे यूकैरियोटिक कोशिका कहलाती है। ऐसी कोशिकाओं वाले जीव यूकैरियोट्स कहलाते है।
प्रोकैरियोट्स - जीवाणु कोशिका का केन्द्रक बहुकोशिक जीवों के केन्द्रक के समान सुसंगठित नहीं होता। इसमें केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है। ऐसी कोशिकाएँ जिनमे केन्द्रक पदार्थ केन्द्रक झिल्ली के बिना होता है प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है। इस प्रकार की कोशिकाओं वाले जीव प्रोकैरियोट्स कहलाते है।
7. कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते है ? उनका कार्य बताइये।
उत्तर :
कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कोशिका के केन्द्रक में पाए जाते है।
क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र के कार्य : यह जीन के धारक है तथा आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते है। गुणसूत्र कोशिका विभाजन में सहायक होते है।
8. 'सजीवों में कोशिका मुलभुत संरचनात्मक इकाई है ' समझाइए।
उत्तर :
भवन के लिए ईंट एवं सजीवों में कोशिका , दोनों ही मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। यद्यपि भवन निर्माण में एकसमान ईंटों का प्रयोग होता है परन्तु उनकी आकृति , डिज़ाइन एवं साइज़ अलग - अलग होते है। इसी प्रकार सजीव जगत के जीव एक - दूसरे से भिन्न होते हुए भी कोशिकाओं के बने होते है। निर्जीव ईंट की अपेक्षा सजीवों की कोशिकाओं की संरचना अधिक जटिल होती है।
9. बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते है ?
उत्तर :
हरे रंग के प्लैस्टिडस को क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक कहते है। वे पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते है। पत्तियों के क्लोरोप्लास्ट में उपस्थित क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है जिसकी वजह से पौधे अपना भोजन बनाते है।