NCERT Solution for Class 8 Science Ch 6 दहन और ज्वाला

 NCERT Solution : दहन और ज्वाला - अध्याय 6 कक्षा 8 विज्ञान 

अभ्यास 

1. दहन की परिस्थितियों की सूची बनाइए। 

उत्तर :

दहन के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ निम्नलिखित है :-

  • ऑक्सीजन की उपस्थिति 
  • दाहन पदार्थ की उपस्थिति 
  • पदार्थ का निम्न ज्वलन ताप 
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

(क) लकड़ी और कोयला जलने से वायु का _______ होता है। 
(ख) घरों में काम आने वाला एक द्रव ईंधन _______ है। 
(ग) जलना प्रारम्भ होने से पहले ईंधन को उसके _______ तक गर्म करना आवश्यक है। 
(घ) तेल द्वारा उतपन्न आग को _______ द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता। 
उत्तर :
(क) प्रदुषण 
(ख) मिट्टी का तेल 
(ग) ज्वलन - ताप 
(घ) पानी 

3. समझाइए की मोटर वाहनों में सीएनजी के उपयोग से हमारे शहरों का प्रदुषण किस प्रकार कम हुआ है। 
उत्तर :
सीएनजी एक साफ़ गैसीय ईंधन है। इसका वायु में पूर्ण दहन होता है जिससे यह कोई हानिकारक गैसें उत्पन्न नहीं करता। इस प्रकार हमारे शहरों का प्रदुषण कम हुआ है। 

4. ईंधन के रूप में एलपीजी और लकड़ी की तुलना कीजिए। 
उत्तर :
एलपीजी एक द्रवित पेट्रोलियम गैस है। इसका उष्मीय मान 50 KJ/G है। यह साफ़ और स्वच्छ ईंधन है। यह धुआँ रहित ज्वाला से जलता है और कोई हानिकारक गैस उत्पन्न नहीं करता जबकि लकड़ी का उष्मीय मान 17 KJ/G है। यह जलने पर धुआँ और हानिकारक गैसें उत्पन्न करती है। इसलिए एलपीजी एक बेहतर ईंधन है। 

5. कारण बताइये -
(क) विद्युत् उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता। 
(ख) एलपीजी लकड़ी से अच्छा घरेलु ईंधन है। 
(ग) कागज़ स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि एल्युमीनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता। 
उत्तर :
(क) विद्युत् उपकरण से सम्बद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु उस पदार्थ का उपयोग नहीं कर सकते , जो विद्युत का सुचालक हो। इससे जान जाने का खतरा हो सकता है। जल विद्युत् का सुचालक है , इसलिए यह आग बुझाने हेतु उपयोग में नहीं लाया जा सकता। इस उद्देश्य के लिए कार्बन टेट्राक्लोराइड उपयोग में लाया जाता है। 

(ख) एलपीजी एक द्रवित पेट्रोलियम गैस है। इसका उष्मीय मान 50 KJ/G है। यह साफ़ और स्वच्छ ईंधन है। यह धुआँ रहित ज्वाला से जलता है और कोई हानिकारक गैस उत्पन्न नहीं करता जबकि लकड़ी का उष्मीय मान 17 KJ/G है। यह जलने पर धुआँ और हानिकारक गैसें उत्पन्न करती है। इसलिए एलपीजी एक बेहतर ईंधन है। 

(ग) एल्युमीनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता , क्योंकि ऊष्मा एल्युमीनियम में स्थांतरण हो जाती है और कागज का ज्वलन ताप नहीं पहुँच पाता है। 

6. मोमबत्ती का ज्वाला का चिन्हित चित्र बनाइए। 
उत्तर :
Class 8 vigyan paath 6 dahan aur jwala

7. ईंधन के उष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है ?
उत्तर :
किलोजूल प्रति किलोग्राम (KJ/Kg)

8. समझाइए कि CO2 किस प्रकार आग को नियंत्रित करती है। 
उत्तर :
CO2 गैस वायु से भारी होती है। इसलिए यह जलती हुई आग के इर्द - गिर्द एक आवरण बना लेती  है। इस आवरण के बनने से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती और आग जलना बंद कर देती है और नियंत्रित हो जाती है। 

9. हरी पत्तियों के ढेर को जलाना कठिन होता है परन्तु सुखी  पत्तियों में आग आसानी से लग जाती है , समझाए। 
उत्तर :
हरी पत्तियों में नमी की मात्रा अधिक होती है और हरी पत्तियों के  ढेर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है। परन्तु सुखी पत्तियों में नमी की मात्रा कम होती है और सुखी पत्तियों के ढेर में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए सुखी पत्तियों के ढेर में आग आसानी से लग जाती है। 

10. सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते है और क्यों ?
उत्तर :
स्वर्णकार ज्वला के सबसे ऊपरी , अदीप्त , नीले क्षेत्र का उपयोग सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए करते है क्योंकि यह ज्वाला का सबसे अधिक गर्म क्षेत्र होता है। 

11. एक प्रयोग में 4.5 kg ईंधन का पूर्णतया दहन किया गया। उत्पन्न ऊष्मा का माप 180,000 kJ था। ईंधन का उष्मीय मान परिकलित कीजिए। 
उत्तर :
उष्मीय माप = ऊष्मा का माप / प्रयोग होने वाले ईंधन का भार 
उष्मीय मान = 180,000/4.5 = 40,000 kJ / Kg

12. क्या जंग लगने के प्रक्रम को दहन कहा जा सकता है ? विवेचना कीजिए। 
उत्तर :
दहन वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमे पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया करता है और ऊष्मा या प्रकाश के रूप में ऊर्जा देता है। जंग लगना एक बहुत धीमी प्रक्रिया है जो हवा और नमी की उपस्थिति में होती है। यह प्रक्रिया किसी तरह की ऊष्मा या प्रकाश नहीं देती। यह धीमी प्रक्रिया है। इसलिए जंग लगने के प्रक्रम को दहन नहीं कहा जा सकता। 

13. आबिदा और रमेश ने एक प्रयोग किया जिसमे बीकर में रखे जल को गर्म किया गया। आबिदा ने बीकर को मोमबत्ती ज्वाला के पीले भाग के पास रखा। रमेश ने बीकर को ज्वाला के सबसे बाहरी भाग के पास रखा। किसका पानी कम समय में गर्म हो जाएगा ?
उत्तर :
रमेश का पानी कम समय में गर्म हो जाएगा , क्योंकि ज्वाला का सबसे बाहरी भाग सबसे अधिक गर्म होती है। 

Previous Post Next Post