Bhasha Sangam App - Learn Indian Language for Free by Govt of India

 Bhasha Sangam App : Learn Indian Languages for free by Govt of India under Ek Bharat Shresth Bharat 


शिक्षा मंत्री ने 13 नवंबर 2021 को ट्वीट करके बताया कि अगर आप आम ज़िंदगी के वाक्यों को सीखना चाहते है तो अब आप बेहद आसानी से सीख पाएंगे। क्योंकि उनके द्वारा भाषा संगम ऍप को इंट्रोडूस कर दिया गया है। आपको बता दे कि ये ऍप Playstore तथा IOS दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। चलिए अब इस ऍप के बारे में हम आपको विस्तार से बताते है। 

Bhasha Sangam App - एक भारत , श्रेष्ठ भारत

Bhasha Sangam App - Learn Indian Languages for Free by Govt of India under Ek Bharat Shresth BHarat

भाषा संगम ऍप ऑनलाइन भाषाओं को सीखने के लिए बनाया गया है। इस ऍप के जरिये आप एक ही समय में भारत के विभिन्न भाषाओं को सीख पाएंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत , शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार इस ऍप को लेकर आयी है। यह ऑनलाइन भाषा सीखने वाला ऍप , भारत के लोगों को न केवल विभिन्न भाषाओ में रोज़मर्रा की बातचीत के बुनियादी वाक्य सीखने में सक्षम करेगा , बल्कि अपने देश के विशाल संस्कृति को समझ पाएगा, जान पाएगा और अगर भारत के किसी भाषा को बोलने में , समझने में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर पाएगा। 

भाषा संगम विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के बीच आपसी बातचीत और पारस्परिकता के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाता है। सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए , मौजूदा भाषा की बाधाओं को कम करने के लिए , देश में मौजूद भाषा अवरोध को कम करने के लिए , अन्तर्सम्बध को बेहतर बनाया जा सके , इस ऍप के जरिये ये कोशिश की जा रही है। 

भाषा संगम ऍप के जरिये आप भारत के लगभग 22 भाषाओ को सीख सकते है और ये भाषाएँ है : असामीज , बंगाली , गुजराती , हिंदी , कन्नड़ , कश्मीरी , कोंकणी , मलयालम , मणिपुरी , मराठी, नेपाली , ओड़िया , पंजाबी , संस्कृत , सिंधी , तमिल , तेलुगु , उर्दू , बोडो , संथाली , मैथली और डोगरी। 

Features of Bharat Sangam App

  • सभी कोर्स एक गेम जैसे लेसन में डिज़ाइन किया गया है। 
  • प्रत्येक पाठ प्रश्नो के उत्तर देने में उपयोगकर्ता की सटीकता के स्तर के आधार पर वैयक्तिकृत होता है। 
  • उपयोगकर्ता की सटीकता के स्तर और सीखने की आवृति के आधार पर दैनिक अभ्यास दिया गया है। 
  • कनेक्शन स्थापित करने के लिए प्रत्येक वाक्यांश के लिए दिलचस्प छवियां उपलब्ध कराइ गई है। 
  • 44 अद्वितीय पात्र विभिन्न संस्कृतियों को चित्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • शिक्षार्थियों को भारतीय संस्कृति के करीब लाने के लिए सभी भाषाओँ में 500 से अधिक सांस्कृतिक सुझाव उपलब्ध कराये गए है। 
  • प्रत्येक प्रश्न - उत्तर के बाद आपको इंस्टेंट फीडबैक मिलेगी। 
  • प्रत्येक लेसन के समाप्त होने के बाद आपको स्टार स्कोर प्रदर्शित किये जाएंगे जिसकी मदद से आप अपने प्रोग्रेस को ट्रैक कर पाएंगे। 
  • कोर्स समाप्त होने के बाद आपको भारत सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट भी मिलेंगे। 
दूसरी भाषा सीखने से न केवल दूसरे राज्य में बसने में मदद मिलती है , बल्कि अपने देश की विशाल और समृद्ध संस्कृति का पता लगाने में भी मदद मिलती है। 
Previous Post Next Post