Pronoun in Hindi | Pronoun Definition, Types with Examples in Hindi

 सर्वनाम परिभाषा, भेद तथा उदाहरण | कक्षा 6 | व्याकरण 

प्रश्न 1. सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर :
सर्वनाम शब्द का अर्थ है -सर्व (सभी) का नाम। अर्थात सर्वनाम वे शब्द होते है, जिनका प्रयोग सभी नामों (संज्ञाओं) के स्थान पर किया जाता है। जैसे -मैं, हम, तुम, वह , वे , कौन , कोई आदि। 

प्रश्न 2. सर्वनाम के कितने भेद होते है ? उनके नाम लिखिए। 
उत्तर :
सर्वनाम के निम्नलिखित छः भेद होते है -
  1. पुरुषवाचक सर्वनाम 
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम 
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम 
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम 
  5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम 
  6. निजवाचक सर्वनाम। 
प्रश्न 3. पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उसके भेद बताइये। 
उत्तर :
जिन सर्वनाम शब्दों से कोई बात कहने वाले , सुनने वाले अथवा जिसके बारे में बात की जाए , उसका ज्ञान होता है , उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे -मैं , हम , तुम , वह , वे आदि। 
पुरुषवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित तीन भेद है -
  1. उत्तम पुरुषवाचक - बोलने वाला व्यक्ति अपने लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है , उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे -मैं , हम , मेरा , मैंने , हमारा , हम आदि। 
  2. मध्यम पुरुषवाचक - बोलने वाले की कही गई बातों को सुनने वाले के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है , उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे - तुम , आप , तुम्हारा , तुम्हे , आपका , आपको आदि। 
  3. अन्य पुरुषवाचक - जिस व्यक्ति के विषय में बात की जाती है, उसके लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे -वह , वे , उसे , उसका , उसको , उनका , उनको आदि। 
प्रश्न 4. निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?
उत्तर :
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे -वह, वे , यह , ये आदि। 

प्रश्न 5. अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा सोदाहरण दीजिए। 
उत्तर :
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे -कोई , कुछ आदि। 

प्रश्न 6. प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते है ? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर :
जिन सर्वनाम शब्दों के माध्यम से किसी प्राणी, वस्तु, स्थान आदि के बारे में कुछ पुछा जाए, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे -क्या, कौन , कौन -सा आदि। 

प्रश्न 7. सम्बन्धवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?
उत्तर :
जो सर्वनाम शब्द वाक्य में, किसी दूसरे सर्वनाम से सम्बन्ध बताये, उन्हें सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे -
जैसा  बोओगे वैसा  काटोगे। 
जैसी करनी वैसी  भरनी। 
जैसा परिश्रम वैसा फल। 

प्रश्न 8. निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर :
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग स्वयं या अपने (खुद) लिए होता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे -अपना , स्वयं , आप , अपने आप , खुद। 
[नोट - 'आप' शब्द का प्रयोग जब सुनने वाले के लिए किया जाता है तब वह पुरुषवाचक (मध्यमपुरुष आदरसूचक ) होता है। ]
Previous Post Next Post