Adverb in Hindi | Adverb Definition, Types and Examples

 क्रिया - विशेषण | परिभाषा , भेद तथा उदाहरण | कक्षा 6 | व्याकरण 

प्रश्न 1. अव्यय किसे कहते है ? उदाहरण सहित समझाइये। 
उत्तर :
जिन शब्दों के रूप में लिंग, वचन, पुरुष या काल के कारण कोई विकार नहीं आता, उन्हें अव्यय कहते है। अव्यय को अविकारी शब्द भी कहा जाता है। 
जैसे - धीरे -धीरे , बिल्कुल , पीछे , क्योंकि , वाह आदि। 

प्रश्न 2. अव्यय के कितने भेद होते है ? उनके नाम भी लिखिए। 
उत्तर :
अव्यय के पाँच भेद होते है -
  1. क्रिया -विशेषण 
  2. सम्बन्धबोधक 
  3. समुच्चय बोधक 
  4. विस्मयादिबोधक 
  5. निपात 
प्रश्न 3. क्रिया -विशेषण की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिये। 
उत्तर :
क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्दों को क्रिया -विशेषण कहते है। 
जैसे -तेज , धीरे , यहाँ , वहाँ , ऊपर , नीचे आदि। 

प्रश्न 4. क्रिया -विशेषण के कितने भेद होते है ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर :
क्रिया -विशेषण के चार भेद होते है -
(i) कालवाचक क्रिया -विशेषण : जो शब्द क्रिया की समय -सबंधी विशेषता का बोध कराते है, वे कालवाचक क्रिया -विशेषण कहलाते है। जैसे -मैं कल घर पर ही रहूंगा। आजकल महँगाई बढ़ती ही जा रही है। 
प्रमुख कालवाचक क्रिया -विशेषण - आज , कल , परसों , अब , तब , जब , कब , अभी , पहले , पश्चात , सदा , सर्वदा ,सुबह , प्रातः , शाम , दोपहर , मध्याह्न , रात -दिन ,तुरंत , निरंतर , लगातार , प्रतिदिन , हर घडी , घड़ी -घड़ी आदि। 
(ii) स्थानवाचक क्रिया -विशेषण : जिन शब्दों से क्रिया के होने के स्थान का बोध हो, वे स्थानवाचक क्रिया -विशेषण कहलाते है। जैसे -स्कूल के निकट ही किताबों की दुकान है। चलो अन्यत्र चलते है। यहाँ बहुत धुल उड़ रही है। 
प्रमुख स्थानवाचक क्रिया -विशेषण - पास , निकट , नजदीक , दूर , अन्यत्र , सर्वत्र , यहाँ , वहाँ , जहाँ , तहाँ , कहाँ , जिधर , उधर , भीतर -बाहर , ऊपर -नीचे , दाएँ -बाएँ , इस तरफ , उस तरफ आदि। 
(iii) रीतिवाचक क्रिया -विशेषण : जिन शब्दों से क्रिया के होने की रीति या ढंग का बोध हो, वे रीतिवाचक क्रिया -विशेषण कहलाते है।  जैसे -
छोटा बच्चा धीरे -धीरे चलता है। 
मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो। 
प्रमुख रीतिवाचक क्रिया -विशेषण : अचानक , अनायास , धीरे -धीरे , शनैः -शैनः , तेज , तीव्र , शीघ्रतापूर्वक , भली -भाँति , ध्यानपूर्वक , सहसा , एकाएक , यथा , ठीक , सचमुच , अवश्य , बेशक , शायद , झटपट आदि। 
(iv) परिमाणवाचक क्रिया -विशेषण : जिन शब्दों से क्रिया की अधिकता या न्यूनता आदि परिमाण का बोध हो, वे परिमाणवाचक क्रिया -विशेषण कहलाते है। जैसे -
यह बच्चा तो बहुत कम बोलता है। 
ज्यादा सोना सेहत के लिए ठीक नहीं। 
प्रमुख परिमाणवाचक क्रिया -विशेषण : ज्यादा , बहुत , अधिक , अति , अत्यंत , पर्याप्त , इतना , जितना , कितना , उतना , कम , अलग , थोड़ा -थोड़ा , स्वल्प , केवल आदि। 
Previous Post Next Post