अनेकार्थी या अनेकार्थक शब्द | व्याकरण | कक्षा 6
प्रश्न - अनेकार्थी शब्द किसे कहते है ? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिये।
उत्तर :
एक ही शब्द जब प्रसंग अनुसार अलग -अलग अर्थ देता है , तब उसे अनेकार्थी या अनेकार्थक शब्द कहते है। जैसे -
- अक्षर - वर्ण , ईश्वर
- अंक - संख्या , गोद
- आम - साधारण , फल
- पानी - जल ,इज्जत
- अचल - स्थिर , पर्वत
- अम्बर - आकाश , वस्त्र
- अवस्था - उम्र , दशा
- उत्तर - जवाब , दिशा का नाम
- विधि - ब्रहमा , तरीका
- कर - हाथ , टैक्स
- कनक - सोना , धतूरा , गेहूं
- गुरु - शिक्षक , श्रेष्ठ
- घन - बादल , हथौड़ा
- कल - बीता हुआ या आने वाला दिन , मशीन
- सुर - देवता , स्वर
- प्रकृति - कुदरत , स्वभाव
- द्विज - पक्षी , ब्राहमण
- तीर - बाण , किनारा
- पत्र - चिट्ठी , पत्ता
- पद - पैर , उपाधि , काव्यांश
- फल - फल , परिणाम
- वर्ण - रंग , अक्षर , जाति
- तनु - पतला , कोमल
- हल - समाधान , खेती का यन्त्र