समरूप भिन्नार्थक शब्द कक्षा 6 व्याकरण

प्रश्न 1. समरूप भिन्नार्थक शब्द किन्हें कहते है ? उदाहरण सहित समझाइये। 
उत्तर :
भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते है, जो सुनने में एक जैसे लगते है, परन्तु अर्थ में पर्याप्त भिन्नता होती है। ऐसे शब्दों को समरूप भिन्नार्थक शब्द कहते है। जैसे - पवन -पावन। 
यहाँ पवन का अर्थ हवा तथा 'पावन' का अर्थ 'पवित्र' है। 
यहाँ कुछ महत्वपूर्ण समरूप भिन्नार्थक शब्द, उनके अर्थ तथा वाक्य प्रयोग दिए जा रहे है -

1. अवलंब (सहारा) -माँ -बाप के बुढ़ापे में संतान ही उनका अवलंब होती है। 
    अविलंब (जल्दी ) -बच्चे को आता देख चिड़िया अविलम्ब उड़ गई। 

2. अनिल (हवा) - अनिल के बिना जीना संभव है। 
    अनल (आग) - हवा के झोंकों ने अनल तेज कर दी। 

3. अवधी (भाषा) - तुलसीदास ने रामचरितमानस अवधी में लिखी है। 
    अवधि (समय सीमा) - राम के वनवास की अवधि चौदह वर्ष थी। 

4. आदि (आरम्भ) - आदि काल में मानव को अक्षरों का ज्ञान नहीं था। 
    आदी (अभ्यस्त) - वह नींद की गोलियाँ लेने का आदी हो चूका है। 

5. अपेक्ष (उम्मीद) - मुझे आपसे यह अपेक्षा न थी। 
              (तुलना) - कोमल की अपेक्षा सुमन अधिक बुद्धिमान है। 
     उपेक्षा (निरादर) - राजप्पा ने नागराजन की उपेक्षा की। 

6. कुल (परिवार) - राम ने अपने कुल की परंपरा का निर्वाह किया। 
            (योग) - कार्निस पर कुल तीन अंडे थे। 
    कूल (किनारा) - चट्टान का टुकड़ा ज़र्रा बनकर नदी के कूल पर रेत के रूप में जम गया। 

7. बहार (सुंदरता, शोभा) - बसंत ऋतू में चारों ओर बहार छा जाती है। 
    बाहर (खुले में) - बाहर धूप कितनी तेज है ?

8. कड़ाही (बर्तन) - गांधीजी कालिख लगी कड़ाही को साफ़ करने खुद बैठ गए। 
    कढ़ाई (बेल -बूटे बनाना) - इस साड़ी की कढ़ाई बहुत अच्छी है। 

9. कपट (छल) - अंग्रजों ने कपट से अनेक राजाओं को बंदी बना लिया। 
    कपाट (दरवाजा) - केशव और श्यामा कपाट खोलकर बाहर आये। 

10. ग्रह (नक्षत्र) - सौर परिवार में नौ ग्रह है। 
      गृह (घर) - तुमने अपना गृह कार्य पूरा नहीं किया है। 

11. उपयुक्त (ठीक) - अध्यन के लिए यह स्थान उपयुक्त है। 
      उपयुर्क्त (ऊपर कहा गया) - उपयुर्क्त निर्देशों का ध्यान रखो। 

12. नीर (पानी) - पथिक ने नीर पीकर प्यास बुझाई। 
      नीड़ (घोंसला) - पक्षी नीड़ से उड़ गए। 

13. सुत (पुत्र) - पवन सुत महाबली थे। 
      सूत (धागा) - गाँधीजी चरखे पर सूत कातते थे। 

14. शूर (वीर) - युद्ध में अनेक शूर मारे गए। 
      सूर (अंधा) - मैंने सूर को सड़क पार करवाई। 

15. शोक (दुःख) - केशव को अपनी गलती जानकार शोक हुआ। 
      शौक (रूचि) - सुन्दर चित्र बनाना उसका शौक है। 

16. श्याम (नाम) - यमुना तट पर श्याम बंसी बजाया करते थे। 
                (काला) - कौआ श्याम रंग का होता है। 
       शाम (संध्या) - शाम होते ही पक्षी घोंसले में लौट आये। 

17. दिन (वार) - आज कौन - सा दिन है ?
      दीन (गरीब) - गाँधीजी दीन -दुखियों की मदद किया करते थे। 

18. ओर (तरफ , दिशा) - लोकगीत गाती स्त्रियाँ नदी की ओर गई। 
      और (योजक) - लोकगीत और लोकनृत्य जीवन को सरस बनाते है। 

19. योग (जोड़) - इस सवाल का योग ठीक नहीं है। 
      योग्य (लायक) - लक्ष्मीबाई योग्य सेनापति भी थी। 

20. जल (पानी) - जल के अभाव में पौधे सूख गए। 
      जाल (जालीदार बुनाई) - यह जाल कितना पुराना हो गया है। 

21. कल (आने वाला या बीता हुआ दिन) - कल की सर्दी ने सभी को कंपा दिया। 
      काल (समय) - काल की मार सबको झेलनी पड़ती है। 

22. अन्न (अनाज) - चिड़िया को अन्न से बहुत प्यार है। 
      अन्य (दूसरा) - हमें अन्य लोगों के विषय में भी सोचना चाहिए। 

23. असमान (जो बराबर न हो) - लक्ष्मीबाई और अंग्रेजों की सेना असमान थी। 
       आसमान (आकाश) - आसमान में चाँद निकल आया है। 

24. कांति (चमक) - लक्ष्मीबाई के चेहरे पर कांति थी। 
      क्रांति (परिवर्तन) - सन 1857 की क्रांति ने लोगों में आज़ादी की भावना भर दी। 

25. परिणाम (फल) - कल परीक्षा का परिणाम आने वाला है। 
      परिमाण (मात्रा) - इस बर्तन में तेल का परिमाण कितना है ?
      
Previous Post Next Post