विलोम या विपरीतार्थक शब्द | व्याकरण | CBSE Class 6

प्रश्न - विलोम या विपरीतार्थक शब्द किसे कहते है ? उदाहरण सहित समझाइये। 
उत्तर :
वे शब्द जो एक - दूसरे के उलटे या विपरीत अर्थ का बोध कराते है , उन्हें विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते है। जैसे - आगमन - प्रस्थान , आना - जाना , अपना - पराया , अमीर - गरीब , आकाश - पाताल आदि। 
कुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्दों के उदाहरण निम्नलिखित हैं -
  1. सुबह - शाम 
  2. सख्त - नर्म 
  3. आरामदेह - तकलीफदायी 
  4. मुश्किल - आसान 
  5. दूरियाँ - नज़दीकियाँ 
  6. खुशबू -बदबू 
  7. खास - आम 
  8. कमतर - बेहतर 
  9. खूबसूरत - बदसूरत 
  10. रौनक - बेरौनक 
  11. शांति - अशांति 
  12. बूढ़ा - युवा 
  13. सौभाग्य - दुर्भाग्य 
  14. विधवा - सधवा 
  15. कृतज्ञ - कृतघ्न 
  16. स्वीकृत - अस्वीकृत 
  17. चालाक - बेवकूफ 
  18. पेचीदा - आसान 
  19. मधुर - कर्कश 
  20. संतोष - असंतोष 
  21. नज़दीक - दूर 
  22. सुरक्षा - असुरक्षा 
  23. ज्ञात - अज्ञात 
  24. आरम्भ - अंत 
  25. मुमकिन - नामुमकिन 
  26. गैर - अपने 
  27. दुःख - सुख 
  28. एक - अनेक 
  29. हृष्ट - पुष्ट - कमजोर 
  30. ऊँचा - नीचा 
  31. सूर्यास्त - सूर्योदय 
  32. तकलीफ - आराम 
  33. नादान - बुद्धिमान 
  34. विद्वान - मुर्ख 
  35. वीराना - आबाद 
  36. सुखद - दुखद 
  37. भय - निर्भय 
  38. उपेक्षा - अपेक्षा 
  39. सजीव - निर्जीव 
  40. आकर्षक - अनाकर्षक 
  41. आदि - अंत 
  42. शुरुआत - समाप्ति 
  43. आराम - कष्ट 
  44. लाज़िमी - गैरलाज़िमी 
  45. संतुलन - असंतुलन 
  46. अक्षम - सक्षम 
  47. पूर्वज - अग्रज 
  48. संभव - असंभव 
  49. आग्रह - अनाग्रह 
  50. आवश्यक - अनावश्यक 
  51. सफल - असफल 
  52. सामिष - निरामिष 
  53. ऐच्छिक - अनिवार्य 
  54. संपन्न - विपन्न 
  55. दुर्गम - सुगम 
  56. धनवान - निर्धन 
  57. उचित - अनुचित 
  58. आयात - निर्यात 
  59. पंडित - मुर्ख 
  60. कायर - वीर 
  61. यश - अपयश 
  62. उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण 
  63. आस्तिक - नास्तिक 
  64. सुगंध - दुर्गन्ध 
  65. प्रकट - गुप्त 
  66. सफलता - असफलता 
  67. परदेशी - स्वदेशी 
  68. निश्चय - अनिश्चय 
  69. प्राचीन - नवीन 
  70. कृत्रिम - प्राकृतिक 
  71. शाकाहारी - मांसाहारी 
  72. पसंद - नापसंद 
  73. आदर - अनादर 
  74. एकता - अनेकता 
  75. जीवन - मरण 
  76. दान - प्रतिदान 
  77. छाँह - धुप 
  78. विलम्ब - अविलम्ब 
  79. आर्य - अनार्य 
  80. वरदान - अभिशाप 
  81. नूतन - पुरातन 
  82. कोमल - कठोर 
  83. अनुकूल - प्रतिकूल 
  84. आय - व्यय 
  85. आदान - प्रदान 
  86. बंजर - उपजाऊ 
  87. उत्तम - अधम 
  88. मानव - दानव 
  89. उत्थान - पतन 
  90. सरस - नीरस 
Previous Post Next Post