Bhasha aur Lipi | Grammar | CBSE Class 6 | भाषा और लिपि | व्याकरण

भाषा और लिपि | व्याकरण | कक्षा 6 


प्रश्न 1. भाषा किसे कहते हैं ?
उत्तर :
अपने मन के भावों और विचारों को बोलकर, लिखकर या पढ़कर प्रकट करने के साधन को भाषा कहते हैं। 

प्रश्न 2. भाषा के प्रमुख भेद बताइए। 
उत्तर :
भाषा के दो प्रमुख भेद हैं - 
  1. लिखित भाषा 
  2. मौखिक भाषा 
लिखित भाषा - जो भाषा लिखकर प्रकट की जाए, उसे लिखित भाषा कहते है। 
मौखिक भाषा - जिस भाषा को मुख से बोला जाता है और कानों से सुना जाता है, उसे मौखिक भाषा कहते है। 

प्रश्न 3. लिपि किसे कहते है ?
उत्तर :
मौखिक ध्वनियों को लिखने के लिए निश्चित किए गए चिन्हों की व्यवस्था को लिपि कहते हैं। दूसरे शब्दों में किसी भाषा को लिखने की विधि को लिपि कहते है। 

प्रश्न 4. हिंदी भाषा की लिपि कौन सी है ?
उत्तर :
देवनागरी। 

प्रश्न 5. देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषाओ के नाम लिखिए। 
उत्तर :
संस्कृत , हिंदी , मराठी , कोंकणी और नेपाली भाषाएँ देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। 

प्रश्न 6. भाषा और लिपि में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
भाषा मुख्यतः मौखिक होती है, अर्थात हम ध्वनियों से निर्मित शब्दों और वाक्यों का उच्चारण करते है। भाषा के इस उच्चारित रूप को लिखित रूप में दिखाने के लिए हम लिपि का निर्माण करते है। 

प्रश्न 7. चित्र लिपि किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जब पूरे शब्द के उच्चारण को एक लिपि चिन्ह से दिखाया जाता है तथा उस शब्द का लिपि चिन्ह का एक चित्र की तरह बनाया जाता है, तो उसे चित्र लिपि कहते है। 

प्रश्न 8. चित्र लिपि किस भाषा की लिपि है ?
उत्तर :
चित्र लिपि चीनी भाषा की लिपि है। 
Previous Post Next Post