पर्यायवाची या समानार्थी शब्द | व्याकरण | CBSE Class 6

प्रश्न - पर्यायवाची या समानार्थी शब्दों से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित समझाइये। 
उत्तर :
वे सभी शब्द, जिनसे एक जैसे ही अर्थ का बोध होता है, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे - रवि, दिनकर, दिवाकर, आदित्य, भानु, भास्कर, दिनेश आदि शब्दों का अर्थ सूर्य ही है। 
कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण निम्नलिखित हैं -
  1. असुर - दानव , निशाचर , राक्षस , दैत्य। 
  2. आकाश - व्योम , गगन , नभ , अम्बर , अनंत , आसमान। 
  3. आग - पावन , अनल , कृशानु , अग्नि , ज्वाला। 
  4. अमृत - अमिय , सोमरस , पीयूष , सुधा। 
  5. अंधकार - तम , तिमिर , अँधेरा। 
  6. आँख - चक्षु , नेत्र , लोचन , नयन , दृग। 
  7. इंद्र - देवेश , सुरेश , सुरपति। 
  8. ईश्वर - भगवान , ईश , प्रभु , दीनबंधु , जगदीश। 
  9. पक्षी - खग , विहग , नभचर , अंडज , द्विज। 
  10. जल - वारि , नीर , तोय , अंब , सलिल। 
  11. गंगा - सुरसरि , जाह्नवी , त्रिपथगा। 
  12. बादल - घन , नभ , मेघ , नीरद , वारिद। 
  13. चन्द्रमा - विधु , शशि , राकेश , राकापति , चंद्र। 
  14. कमल - जलज , पंकज , नीरज , वारिज , तोयज , सरोज। 
  15. सागर - जलधि , वारिधि , रत्नाकार , रत्नेश , नीरधि। 
  16. फूल - पुष्प , प्रसून , सुमन , कुसुम। 
  17. पृथ्वी - भू , भूमि , धरा , बसुधा , बसुंधरा , मही। 
  18. जंगल - कानन , वन , अरण्य , विपिन। 
  19. तालाब - सर , सरोवर , ताल , तड़ाग , जलाशय। 
  20. वृक्ष - पेड़ , रूख , तरु। 
  21. दिन - दिवस , दिवा , वार , वासर। 
  22. पहाड़ - गिर , भूधर , नग , पर्वत। 
  23. घर - गेह , निकेतन , आलय , गृह। 
  24. राजा - महीप , भूपति , नृप , नरेश। 
  25. पत्थर - शिलाखंड , पाहन , प्रस्तर। 
  26. पवन - वायु , अनिल , समीर , हवा , मारुत। 
  27. बिजली - तड़ित , दामिनी , चपला , विद्युत्। 
  28. पुत्र - सुत , पूत , तनय , बेटा , आत्मज। 
  29. मनुष्य - मनुज , नर , मानव , आदमी। 
  30. हाथी - करि , हस्ती , गज। 
  31. मित्र - सखा , दोस्त , सहचर , मीत। 
  32. सांप - सर्प , भुजंग , विषधर , अहि। 
  33. सरस्वती - शारदा , भारती , महाशेव्ता , बागेश्वरी। 
  34. शरीर - काया , देह , तन , गात , बदन। 
  35. स्त्री - आमा , दारा , नारी , औरत , महिला। 
  36. रात - रात्रि , रजनी , यामा , निशा। 
  37. कपडा - अम्बर , दुकूल , वसन , वस्त्र। 
  38. कृष्ण - श्याम , घनश्याम , मुरलीधर , गोपाल , केशव। 
  39. बालक - बच्चा , शिशु , लड़का। 
  40. शत्रु - रिपु , अरि , दगन , बैरी। 
  41. अग्नि - आग , पावक , आग। 
  42. जमुना - रवितनया , यमुना , कालगंगा , कृष्णा , भानुजा। 
  43. दुःख - पीड़ा , कष्ट , व्यथा , वेदना , संताप , शोक , खेद। 
  44. बाग - वाटिका , उद्यान , उपवन , बगीचा। 
  45. भौरा - अलि , द्विरेफ , भँवरा , भृंग , भ्रमर , मधुकर। 
  46. भोर - प्रभात , सुबह , सूर्योदय। 
  47. सूर्य - दिनकर , दिवाकर , सूरज। 
  48. भृंग - भौंरा , अलि , मधुव्रत , मधुप। 
  49. अंधकार - अँधेरा , अन्तःकोप , श्यामत्व। 
  50. चाँदनी - चन्द्रिका , चंद्रकला , चन्द्रप्रभा। 
  51. पत्ता - पत्ती , पात , पाती , पर्ण। 
  52. पुष्प - फूल , सुमन , कुसुम , मंजरी। 
  53. बिजली - विद्युत् , दामिनी , चंचला। 
  54. राक्षस - असुर , दानव , निशाचर , दैत्य। 
  55. समुद्र - सागर , जलधाम , जलधि। 
  56. सरस्वती - भारती , शारदा , भाषा , हिन्दू देवी। 
Previous Post Next Post