दहन और ज्वाला : चीजों का जलना विज्ञान कक्षा 8

 Bihar Board Solution for Class 8 Science Ch 1

अभ्यास

1. आग लगने पर उसे कई बार पानी डालकर बुझाते है। पानी डालने से आग कैसे बुझ जाती है ?

उत्तर :

आमतौर पर लगी आग को बुझाने के लिए हम पानी का प्रयोग करते हैं। जल ज्वलनशील पदार्थ को ठंडा करता है। ऐसा करने से आग का फैलाव बंद हो जाता है। इस प्रक्रिया में जो जलवाष्प बनती है। वह बाहरी वायु की आपूर्ति बंद कर देती है और आग बुझ जाती है।

2. मोमबत्ती की ज्वाला जब स्थिर हो तो काँच के प्लेट ले जाने पर काला वलय क्यों बनता है ?

उत्तर :

मोम एक ईंधन है, यानि ऊर्जा का एक रूप है जो हाइड्रोजन तथा कार्बन से मिलकर बनी होती है। हाइड्रोजन सुनहली ज्वाला के साथ जलकर जलवाष्प बनाता है। यह कार्बन को भी जलाता है और दोनों ज्वाला के साथ जलते हैं । लौ के इस दूसरे हिस्से में मोम के जलने से बना कार्बन मौजूद होता है जिसके कारण काँच के प्लेट ले जाने पर काला वलय बनता है।

3. अगर किसी दुर्घटना में कोई व्यक्ति आग की चपेट में आ जाए तो उसे बचाने के लिए कम्बल  में लपेट दिया जाता है ? ऐसा क्यों ?

उत्तर :

कोई व्यक्ति आग की चपेट में आ जाए तो उसे बचाने के लिए कम्बल में लपेट दिया जाता है क्योंकि, साधरणतया जलना एक रासायनिक प्रतिक्रिया है जिसमें तीन चीजों की आवश्यकता होती है।

  1. ज्वलनशील पदार्थ का होना। 
  2. ज्वलन ताप तक पहुँचने का उपाय। 
  3. हवा की जरुरत। 

वायु दहन के लिए आवश्यक होता है क्योंकि हवा में उपस्थित ऑक्सीजन दहनशील नहीं होते हैं परन्तु दहन के पोषक होते हैं। यानी जलने में मदद करता है। कम्बल में लपेट देने से शरीर का हवा से सम्पर्क खत्म हो जाता है। परिणामस्वरूप बिना हवा के आग बुझ जाती है।

4. कभी - कभी जंगलों में अपने आप आग लग जाती है। ऐसा कैसे होता होगा ?

उत्तर :

कभी-कभी जंगलों में अपने-आप आग लग जाती है। गर्मियों के मौसम में बहुत अधिक गर्मी पड़ने पर कुछ स्थानों में सूखी घास आग पकड़ लेती है जिससे .पूरा जंगल. ही आग की लपेट में आ जाता है जिसे दावानल कहते हैं। गर्मी या पेड़ और पेड़ के बीच घर्षण से उसका तापमान बढ़ जाता है और धीरे-धीरे वह तापमान पर पहुँच जाता है। जहाँ पदार्थ जलना शुरू कर देता है। इस प्रकार जंगलों में स्वतः आग लग जाती है।

5. गोलू ने आधा पेट्रोल और आधा पानी लेकर एक मिश्रण बनाया। उसने एक कपडे को इस मिश्रण में भिगो दिया। इसके बाद एक माचिस की तीली से इसे जलाया आग लगी पर कपड़ा नहीं जला। ऐसा कैसे हुआ होगा ?

उत्तर :

वह तापमान जिस पर पहुँचने के बाद कोई कोई पदार्थ जलना शुरू कर देता है, उस पदार्थ का ज्वलन ताप कहलाता है। पेट्रोल का ज्वलन ताप पानी के ज्वलन ताप से कम होता है जिसके कारण पेट्रोल पहले आग पकड़ लेता है और पानी से भींगी तौलिया ज्वलन ताप तक नहीं पहुँच पाते हैं जिसके कारण वह जलने से बच जाता है।

6. माचिस को जलाने के लिए उसे माचिस की डिब्बी से रगड़ा जाता है ऐसा क्यों ?

उत्तर :

चूँकि लाल फॉस्फोरस अपने आप आग नहीं पकड़ता बल्कि रगड़ने पर ही जलता है। अपने घरों में जो माचिस की डिब्बी आप देखते हैं उसमें तीलियों पर लगा रसायन पोटैशियम क्लोरेट होता है। डिब्बी पर लाल फॉस्फोरस और सल्फर लगा होता है। माचिस की तीलियाँ डिब्बी पर रगडने से आसानी से जल उठती है।

7. ज्वाला के तीनों क्षेत्र दिखाइए। 

उत्तर :

मोमबत्ती की ज्वाला के तीन क्षेत्र होते है :

  1. बाहरी भाग 
  2. मध्य भाग 
  3. आंतरिक भाग। 

बाहरी भाग नीला तथा अदीप्त होता है। यहाँ पूर्ण दहन होता है, क्योंकि यहाँ ऑक्सीजन ज्यादा उपलब्ध होते है। यह सबसे गर्म होता है। 

मध्य भाग पीला, चमकीला और दीप्त क्षेत्र होते है। इस भाग में पूर्ण दहन नहीं होता है क्योंकि ऑक्सीजन यहाँ भी कम मिल पाता  है। 

आंतरिक क्षेत्र बत्ती के एकदम नजदीक होता है। यह काला रंग का होता है क्योंकि कार्बन के कुछ कण बच जाते है। यह सबसे कम गर्म क्षेत्र होते है। 

8. घर में आग से होनेवाली असावधानियों से बचने के लिए आप क्या - क्या करते है ? इसकी चर्चा आप अपने दोस्तों से कीजिए। 

उत्तर :

घर में आग से होनेवाली असावधानियों से बचने के उपाय निम्नलिखित है :

  • अति ज्वलनशील पदार्थ को आग से दूर रखें। 
  • जहाँ - तहाँ आग को न ले जायें। 
  • सिगरेट, बीड़ी को सुरक्षित जगह पर सेवन करें। 
  • आग को तेज हवाओं से दूर रखें। 
  • विस्फोटक पदार्थ का उपयोग न करें। 
  • विवाह, पार्टी इत्यादि के अवसरों पर विशेष सावधानियाँ बरतें। 

9. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) वह न्यूनतम तापमान जिस पर कोई पदार्थ जलना प्रारम्भ करता है , उस पदार्थ का ........................ कहलाता है।

(ख) .................. कमरे के ताप पर आग पकड़ लेता है। 

(ग) मोम एक हाइड्रोकार्बन है , जो ................... और ................. से मिलकर बनी होती है। 

(घ) ईंधन के जलने पर ................... और .............. बनता है।

(ङ) पेट्रोल का ज्वलन ताप केरोसीन के ज्वलन ताप से ................ होता है।  

उत्तर :

(क) ज्वलन ताप 

(ख) सफ़ेद फॉस्फोरस 

(ग) हाइड्रोजन , कार्बन 

(घ) गैसें , धूलकण 

(ङ) कम 

10. निम्न पर (√) या (х) का निशान लगाइए :

(क) कागज के कटोरा में पानी डालकर गरम करने पर कागज जल जाता है। 

(ख) दहन के लिए वायु का होना आवश्यक है। 

(ग) लाल फॉस्फोरस कमरे के ताप पर आग पकड़ लेता है। 

(घ) चूने का पानी में कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रवाहित करने पर चूने का पानी दूधिया हो जाती है। 

(ङ) अम्ल और सोडियम बाइकार्बोनेट प्रतिक्रिया कर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनता है। 

(च) तेल द्वारा उत्पन्न आग को जल  द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। 

उत्तर :

(क) गलत (х)

(ख) सही (√)

(ग) गलत (х)

(घ) सही (√)

(ङ) सही (√)

(च) गलत (х)

Previous Post Next Post