टिकट - अलबम : पाठ 9 हिंदी वसंत कक्षा 6 | Extra Questions Answers

 Extra Question with Answers : टिकट - अलबम

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. नागराजन के पास  क्या था ?

उत्तर :

नागराजन के पास एक सुन्दर टिकट अलबम था जो उसके मामा ने सिंगापुर से भेजा था। 

प्रश्न 2. राजप्पा ने टिकट किस प्रकार इकट्ठे किए थे ?

उत्तर :

राजप्पा ने मधुमक्खियों की तरह एक - एक टिकट इकठ्ठा किया था। वह सुबह से ही टिकट जमा करने वाले लड़कों के पास जाता और उनको अपने फालतू टिकट देकर उनसे वो टिकट ले लेता जो उसके पास नहीं थे। 

प्रश्न 3. सरपंच का लड़का राजप्पा से क्या लेना चाहता था ?

उत्तर :

सरपंच का लड़का राजप्पा से उसका टिकट अलबम पच्चीस रूपए में खरीदना चाहता था। 

प्रश्न 4. राजप्पा मन ही मन क्यों कुढ़ने लगा ?

उत्तर :

राजप्पा मन ही मन इसलिए कुढ़ने लगा क्योंकि उसे अपने अलबम से चिढ होने लगी थी। लड़के तरह - तरह की बातें करके राजप्पा के अलबम को कमतर बताने लगे थे। 

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए -

उत्सुक , फिसड्डी , घुड़की देना , उल्लू बनाना , खेत की मूली होना। 

उत्तर :

उत्सुक - इच्छुक , फिसड्डी - पीछे रहने वाला , घुड़की देना - धमकाना , उल्लू बनाना - बेवकूफ बनाना , खेत की मूली होना - ज्यादा समझदार न होना। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. सभी लड़के नागराजन को क्यों घेरे रहते थे ?

उत्तर :

नागराजन के मामाजी ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था। वह लड़कों को दिखाता था। सुबह पहली घंटी के बजने तक सभी लड़के नागराजन को घेरकर अलबम देखा करते। आधी छुट्टी के वक्त भी उसके आसपास लड़कों का जमघट लगा रहता। नागराजन सभी को अपना अलबम दिखाता, पर किसी को हाथ नहीं लगाने देता। वह अलबम को गोद में रख लेता और एक - एक पन्ना पलटता , लड़के बस देखकर खुश होते रहते। 

प्रश्न 2. राजप्पा नागराजन के घर क्या सोचकर गया था ? उसके मन में नागराजन के प्रति क्या विचार थे ?

उत्तर :

राजप्पा नागराजन के घर अपने फालतू टिकट देकर उसके अच्छे टिकट लेने गया था। वह सोच रहा था कि उसने कितनों को यूँ ही उल्लू बनाया है। टिकटें बदलने के लिए कितनी चालबाजी की है। नागराजन भला किस खेत की मूली है ? उसे क्या मालूम कि टिकट कैसे जमा किए जाते है ? एक - एक टिकट की क्या कीमत होती है ? नागराजन तो सोचता होगा कि जितना बड़ा टिकट होगा वह उतना ही कीमती होगा या फिर बड़े देश का टिकट कीमती होता होगा। 

Previous Post Next Post