नौकर : पाठ 15 हिंदी वसंत कक्षा 6 | Extra Question with Answers

 Extra Questions with Answers : नौकर

Extra Questions for Naukar Ch 15 Hindi Vasant Class 6

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्द - युग्मों का अंतर वाक्यों द्वारा स्पष्ट करो -

अवस्था - दशा , अनुमति - आज्ञा 

उत्तर :

अवस्था  - शिशु अपनी शैशव अवस्था में पूर्ण आनंद प्राप्त करता है। 

दशा  - रोगी की दशा अच्छी नहीं है। 

अनुमति - कृपया मुझे घर जाने की अनुमति दें। 

आज्ञा  - राजा ने नौकर को शहर छोड़कर जाने की आज्ञा दी। 

प्रश्न 2. गाँधीजी ने किसके बच्चे का दूध छुड़वाया ?

उत्तर :

गाँधीजी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध छुड़वाया। 

प्रश्न 3. गाँधीजी बच्चे के विकास के लिए किसको आवश्यक मानते थे ?

उत्तर :

गाँधीजी बच्चे के विकास के लिए माँ - बाप के प्यार और उनकी देखभाल को आवश्यक मानते थे। 

प्रश्न 4. नौकर के बारे में गाँधीजी के क्या विचार थे ?

उत्तर :

गाँधी जी को मालूम ही नहीं था कि किसी को नौकर की भाँति कैसे रखें। वे कहते थे कि नौकरों को हमें वेतनभोगी मजदुर नहीं बल्कि अपने भाई के समान मानना चाहिए। 

प्रश्न 5. साबरमती आश्रम में गाँधी जी किस प्रकार के काम करते थे ?

उत्तर :

साबरमती आश्रम में गाँधी जी गेहूँ को बीनकर साफ करते थे। प्रतिदिन अपने हाथ से चक्की पर आटा पीसते थे। कभी - कभी चक्की को ठीक करने में घंटों मेहनत करते थे। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. गाँधीजी को कौन - सी बात बिलकुल पसंद नहीं थी ?

उत्तर :

गाँधी जी को शारीरिक श्रम से बचने की बात बिलकुल पसंद नहीं थी। वे मानते थे कि जब तक बिल्कुल लाचारी न हो तब तक शारीरिक श्रम करते रहना चाहिए। यह बात भी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं थी कि सिर्फ महात्मा और बूढ़े होने के कारण उन्हें शारीरिक श्रम से बचना पड़े। 

प्रश्न 2. गाँधी जी के विनम्र स्वभाव का एक उदाहरण दीजिए। 

उत्तर :

एक बार किसी तालाब की भराई का काम चल रहा था। गाँधी जी के सभी साथी इस काम में लगे हुए थे। एक सुबह जब वे काम ख़त्म करके लौटे तो उन्होंने देखा कि गाँधी जी ने उनके लिए तश्तरियों में नाश्ते के लिए फल काट रखे है। एक साथी के पूछने पर उन्होंने बताया कि "मेरे पास खाली समय था और मैं जानता था कि तुम थके मंदे लौटोगे। अतः मैंने तुम्हारा नाश्ता तैयार कर दिया। " गाँधी जी का स्वभाव ऐसा सहज व विनम्र था। 

प्रश्न 3. गाँधी जी अपने से बड़ों का आदर करते थे - एक उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर :

गाँधी जी अपने से बड़ों का आदर करते थे। एक बार दक्षिणी अफ्रीका में गोखले गाँधी जी के साथ ठहरे हुए थे। उस समय गाँधी जी ने उनके दुपट्टे पर इस्त्री की। वह उनका बिस्तर ठीक करते थे। उनके लिए भोजन परोसते थे। उनके पैर दबाने को तैयार रहते थे। 

Previous Post Next Post