अक्षरों का महत्त्व : पाठ 5 कक्षा 6 हिंदी वसंत Extra Question with Answer

 Extra Question with Answer : अक्षरों का महत्त्व

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. लिखित भाषा का महत्त्व स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर :

लिखित भाषा का महत्त्व निम्नलिखित है :

  • लिखित भाषा द्वारा साहित्य भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रहता है। 
  • लिखित भाषा साहित्य को स्थायी रूप प्रदान करती है। 

प्रश्न 2. 'प्रागैतिहासिक काल' किसे कहते है ?

उत्तर :

'प्रागैतिहासिक काल ' इतिहास के पहले के काल को कहते है। 

प्रश्न 3. मानव को 'सभ्य' कब कहा जाने लगा ?

उत्तर :

जब से मानव अपने विचार और अपने हिसाब - किताब को लिखकर रखने लगा ,  तब से मानव को सभ्य कहा जाने लगा। 

प्रश्न 4. अक्षरों की खोज के बारे में लोग क्या सोचते थे ? 

उत्तर :

पुराने ज़माने के लोग सोचते थे कि अक्षरों की खोज किसी ईश्वर ने की है। लेकिन आज सभी जानते है कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने नहीं बल्कि स्वयं आदमी ने की है। 

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए -

तादाद , द्योतक , सिलसिला , अनादिकाल। 

उत्तर :

तादाद - संख्या 

द्योतक - सूचक 

सिलसिला - क्रम 

अनादिकाल - जो सदा से चला आ रहा हो। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. इतिहास कब लिखा जाने लगा ? इतिहास का क्या महत्त्व है ?

उत्तर :

 अक्षरों को लिखना सीखने के बाद से ही इतिहास लिखा जाने लगा। इतिहास से ही मनुष्य जान पाता है कि पहले मनुष्य कैसे रहते थे , कैसे काम करते थे और कौन - कौन से राजा - महाराजा हुए। किस - किस राजा के समय कैसी वेशभूषा थी ? कैसा खान - पान था ? कैसा रहन - सहन था ? सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान इतिहास से ही होता है। अर्थात पुराने समय की जानकारी इतिहास से ही होती है। 

प्रश्न 2. अक्षरों का प्रयोग कहाँ - कहाँ होता है ?

उत्तर :

हमारे आस - पास जो पुस्तकों का संसार है, वह सब अक्षरों से ही बनी है। आज अनेक तरह की पुस्तकें है और तरह - तरह के अक्षर। दुनिया में करोड़ों पुस्तकें छप चुकी है और हज़ारों रोज छप रही है। वही हज़ारों की संख्या में प्रतिदिन अखबार छापे जा रहे है। इन सबके मूल में अक्षर ही है। 

इस प्रकार अक्षरों का प्रयोग पुस्तकों , अख़बारों तथा पत्र - पत्रिकाओं में  होता है। 

प्रश्न 3. अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज क्यों कही जाती है ?

उत्तर :

अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज कही जाती है क्योंकि अक्षरों की खोज करने के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को लिखकर रखने लगा। इस प्रकार एक पीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज करने के बाद पिछले छह हज़ार सालों में मानव जाति का तेजी से विकास हुआ। 

Previous Post Next Post