वह चिड़िया जो : पाठ - 1 वसंत कक्षा 6 | Extra Question Answer

 Extra Questions for Hindi Class 6 Vansat

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. चिड़िया के कैसे संगीत से किसे ख़ुशी मिलती है ?

उत्तर :

चिड़िया जब मुक्त कंठ से मधुर गीत गाती है , तब जंगल में रहने वाले लोगों को ख़ुशी मिलती है। 

प्रश्न 2. चिड़िया को क्या पसंद है , वह रूचि से क्या खाती है ?

उत्तर :

चिड़िया को अपनी चोंच से ज्वार के दूध से भरे दाने खाना पसंद है। वह दूध युक्त दानों को बहुत रूचि से खाती है। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 'वह चिड़िया जो' कविता का प्रतिपाद्य / सार अपने शब्दों में लिखिए। 

उत्तर  :

प्रस्तुत कविता एक नीले पंखों वाली सुन्दर चिड़िया के विषय में है। कवि कहता है कि वह छोटी चिड़िया अपनी चोंच से ज्वार के दूध से भरे दाने बहुत रूचि से खाती है , अनाज के दाने उसे अत्यंत प्रिय है। वह चिड़िया छोटी है एवं संतोष करने वाली है। वह चिड़िया मुक्त कंठ से बहुत ही मधुर स्वर में गाती है जिससे जंगल में रहने वालों लोगों को बहुत शांति मिलती है। वह छोटी सी चिड़िया आसमान में मधुर गीत गाते हुए स्वतंत्र रूप से उड़ती है। उसे एकांत व स्वतंत्रता से लगाव है। कवि कहता है कि चिड़िया अपनी चोंच से उस नदी का पानी लाती है जिसमें जल किनारों तक लबालब भरा है। वह उस अथाह जलराशि से जल का मोती ले आती है। साथ ही नदी में अथाह जलराशि का अनुमान भी लगाती है। वह छोटी तथा गर्व करने वाली चिड़िया है, उसके नीले पंख अत्यंत सुन्दर है। उस चिड़िया को नदी से बहुत प्यार है। वह नदी का पानी स्वतंत्रतापूर्वक पीना चाहती है। 

प्रश्न 2. कविता की किन पंक्तियों से चिड़िया के इस भाव का पता चलता है कि उसे स्वतंत्रता से बहुत प्यार है ?

उत्तर  :

कविता की निम्नलिखित पंक्तियों से पता चलता है कि चिड़िया को स्वतंत्रता से बहुत प्यार है :

  • मुझे अन्न से बहुत प्यार है। 
  • मुझे विज़न से बहुत प्यार है। 
  • मुझे नदी से बहुत प्यार है। 

Previous Post Next Post