NCERT Solution for Class 6 Hindi Chapter 5 वसंत - अक्षरों का महत्त्व

NCERT Solution : पाठ 5 - अक्षरों का महत्त्व | हिंदी (वसंत) 

प्रश्न - अभ्यास 

निबंध से 

1. पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई ?
उत्तर :
'अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई', ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि इसके बाद ही आदमी अपने विचारों तथा हिसाब - किताब को लिखकर रखने लगा और वह सभ्य कहा जाने लगा। आदमी ने जब से लिखना शुरू किया , तब से इतिहास आरम्भ हुआ। 

2. अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो। 
उत्तर :
अक्षरों की खोज के सिलसिले को शुरू हुए छह हज़ार साल हुए है। अक्षरों की खोज अनेक चित्र संकेतों तथा भाव - संकेतों के अस्तित्व में आने के बाद हुई। 

3. अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर - दराज़ के इलाकों तक पहुंचाने के लिए किन - किन माध्यमों का सहारा लेता था ?
उत्तर :
अक्षरों के ज्ञान से पूर्व मनुष्य अपनी बात को दूर - दराज़ के इलाकों तक पहुँचाने के लिए चित्र - संकेतों का सहारा लेता था। 

निबंध से आगे 

1. अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि की महत्त्व के  बारे में जितना जानते हो , लिखो। 
उत्तर :
मनुष्य अपने भावों और विचारों को भाषा के माध्यम से व्यक्त करता है। भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि है। ध्वनि के बिना अक्षर और भाषा की कल्पना भी बेकार है। 

2. मौखिक भाषा का जीवन में क्या महत्त्व होता है ? इस पर शिक्षक के साथ कक्षा में बातचीत करो। 
उत्तर :
जिस भाषा को हम अपने मुँह से बोलते है , वह मौखिक भाषा होती है। मौखिक भाषा मनुष्य आसानी से सीख जाता है। इसे सीखने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता नहीं  होती है। लिखित भाषा के ज्ञान के बिना भी हम मौखिक भाषा में अपने भाव एवं विचार व्यक्त कर सकते है। 

3. हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी -न -किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है , लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है , क्यों ? पता करो और शिक्षक को बताओ। 
उत्तर :
अक्षरों की खोज के साथ किसी वैज्ञानिक का नाम इसलिए नहीं जुड़ा है क्योंकि अक्षरों की खोज कई हजार वर्ष पहले हुई और फिर धीरे - धीरे उनमे अनेक परिवर्तन हुए। यह भी माना जा सकता है कि अक्षरों की खोज किसी एक व्यक्ति ने नहीं की बल्कि समय - समय पर विभिन्न व्यक्तियों ने की है और नए - नए अक्षर समय के साथ विकसित होते गए। 

4. एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओँ को एक ही लिपि में लिखा जा सकता है। नीचे एक ही बात को अलग - अलग भाषाओँ में लिखा गया है। इन्हे ध्यान से देखो और इनमे दिए गए वर्णो की मदद से कोई नया शब्द बनाने की कोशिश करो -
क्या शानदार दिन है ! हिंदी 
ਕਯਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਦਿਨ ਹੈ पंजाबी 
 କ୍ୟା ଶଁଦର ଦିନ ହୈ उड़िया 
 క్యా శాండర్ దిం హాయ్ तेलुगु 
 کیا شاندار دن ہے  उर्दू 
 ক্যা শানদার দিন হয় बाँग्ला 
 கிய ஷாண்டர் தின் ஹை तमिल 
उत्तर :
छात्र स्वयं करे। 

अनुमान और कल्पना 

1. पुराने ज़माने में लोग यह क्यों सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी ? अनुमान लगाओ और बताओ। 
उत्तर :
'अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी' . पुराने ज़माने के लोग ऐसा इसलिए सोचते थे क्योंकि वे अपने भावों को केवल चित्रों के माध्यम से व्यक्त कर सकते थे। 

2. अक्षरों के महत्त्व के साथ ही मनुष्य के जीवन में गीत , नृत्य और खेलों का भी महत्त्व है। कक्षा में समूह में बातचीत करके इनके महत्त्व के बारे में जानकारी इक्कठी करो और कक्षा में प्रस्तुत करो। 
उत्तर :
अक्षरों के ज्ञान के साथ मानव ने पढ़ना - लिखना सीखा और सभ्य कहलाया , किन्तु मानव के जीवन में गीत , नृत्य और खेल का भी बड़ा महत्त्व है। 
गीत और नृत्य जीवन में नीरसता समाप्त कर सरसता लाते है। इनसे मनोरंजन होता है तथा जीने की प्रेरणा भी मिलती है। 
खेल मानव को स्वस्थ्य बनाते है तथा उसके विकास में सहायक होते है। 

3. क्या होता अगर ...
(क) हमारे पास अक्षर न होते 
(ख) भाषा न होती 
उत्तर :
यदि हमारे पास अक्षर और भाषा न होती तो हम आज भी हज़ारों साल पहले वाली अँधेरी दुनिया में भटकते रहते। हम अपने भावों तथा विचारों को लिखकर या बोलकर व्यक्त न कर पाते। हम अपने पूर्वजों का ज्ञानकोष लिखित रूप में न पाते और ज्ञान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक न पहुँच पाता। जो विकास हमने किया है , वह संभव न हो पाता। 
Previous Post Next Post