Important Questions for Class 8 Vigyan Ch 1 to 9

 कक्षा 8 : विज्ञान, महत्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय 1 से 9)

अधिकतर छात्र के मन में यह प्रश्न रहता है कि परीक्षा में कौन - कौन से प्रश्न आयेंगे। देखिये , हम ऐसे तो नहीं कह सकते कि परीक्षा में कौन से प्रश्न आएंगे। लेकिन हाँ , हमारे अनुसार जो प्रश्न महत्त्वपूर्ण है वो सारे प्रश्न नीचे दिए गए है। 

  1. स्पष्ट कीजिये कि उर्वरक खाद से किस प्रकार भिन्न है ?
  2. सिंचाई किसे कहते है ? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिये। 
  3. प्रतिजैविक क्या है ? प्रतिजैविक लेते समय कौन - सी सावधानियाँ रखनी चाहिए ?
  4. हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्मजीवों के बारे में 10 पँक्तियाँ लिखिए। 
  5. यह प्रदर्शित करने हेतु एक क्रियाकलाप का वर्णन करिए कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है। 
  6. "संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो  रहा है। " टिप्पणी कीजिए। 
  7. थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेट्टिंग प्लास्टिक के मध्य अंतर को स्पष्ट कीजिये। 
  8. एक दिन रीता अपनी माँ के साथ आभूषण विक्रेता की दुकान पर गई। उसकी माँ ने सुनार को पॉलिश करने हेतु सोने के पुराने आभूषण दिए। अगले दिन जब वे आभूषण वापस लाई तो उन्होंने पाया कि उनका भार कुछ कम हो गया है। क्या आप भार में कमी का कारण बता सकते है ?
  9. सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ है ?
  10. मोमबत्ती की ज्वाला का चिन्हित चित्र बनाइए। 
  11. हमें कागज की बचत क्यों करना चाहिए ?
  12. मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है ?
  13. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका का रेखाचित्र बनाकर उसमे तीन अंतर लिखिए। 
  14. यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए। 
  15. अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिये। 
Previous Post Next Post