NCERT Solution : कक्षा 8, विज्ञान ; अध्याय 11 - बल तथा दाब
अभ्यास
1. धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो - दो उदाहरण दीजिये।
उत्तर :
धक्के के कारण गति की अवस्था में परिवर्तन :
- बल्ले का गेंद पर प्रहार
- बच्चे द्वारा टायर चलाते हुए गति बढ़ाने हेतु टायर पर लड़की की डंडी से मार।
खिंचाव के कारण गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण :
- कुँए की रस्सी को ऊपर खींचना।
- गुलेल चलाना
2. ऐसे दो उदाहरण दीजिये जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।
उत्तर :
उदाहरण : फोम को दबाना तथा रबड़ को मोड़ना।
3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये -
(क) कुँए से पानी निकालते समय हमें रस्सी को _______ पड़ता है।
(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को ________ करती है।
(ग) सामान से लदी ट्राली को चलाने के लिए हमें उसको ________ पड़ता है।
(घ) किसी चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को ______ करता है।
उत्तर :
(क) अभिकर्षण
(ख) आकर्षित
(ग) अपकर्षण
(घ) प्रतिकर्षित
4. एक धनुर्धर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने धनुष को खींचती है। तब वह तीर को छोड़ती है जो लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है। इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रकथनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये।
पेशीय /संपर्क /असम्पर्क /गुरुत्व /घर्षण /आकृति /आकर्षण
(क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है जिसके कारण , इसकी _______ में परिवर्तन होता है।
(ख) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल _______ बल का उदाहरण है।
(ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार ________ बल का उदाहरण है।
(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल ______ तथा वायु के ________ के कारण होते है।
उत्तर :
(क) आकृति
(ख) संपर्क
(ग) पेशीय
(घ) गुरुत्व , घर्षण
5. निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक , तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है , उनको पहचानिये। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है उसे भी बताइए।
(क) रस निकालने के लिए नीम्बू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाना।
(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।
(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार।
(घ) ऊँची कूद करते समय एक खिलाडी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ (बाधा) को पार करना।
उत्तर :
क्र.सं. | कारक | वस्तु | प्रभाव |
---|---|---|---|
(क) | अँगुलियाँ | नींबू | रस बल द्वारा निकलना |
(ख) | अँगुलियाँ | दंत मंजन | दंत मंजन बल से निकालना |
(ग) | भार | कमानी | कमानी का फैलाव |
(घ) | खिलाड़ी | खिलाड़ी का शरीर | खिलाड़ी का छड़ के ऊपर से कूदना |
6. एक औज़ार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है ?
उत्तर :
पीटने के कारण लगाने वाला बल लोहे के टुकड़े के आकार को बदल देता है।
7. एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपडे के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।
उत्तर :
गुब्बारे और दीवार के बीच आकर्षण के लिए जो बल ज़िम्मेदार है , स्थिरविद्युत बल है।
8. अपनी हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए है। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार - विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।
उत्तर :
प्लास्टिक की बाल्टी पर लगने वाला बल है :
- गुरुत्वाकर्षण बल : यह बल नीचे की ओर लग रहा है।
- मांसपेशियों का बल : यह हमारे हाथों द्वारा बाल्टी को ऊपर की दिशा में उठाने के लिए लग रहा है।
हालाँकि ये बल बाल्टी पर काम रहे है लेकिन इसकी गति अवस्था में परिवर्तन नहीं आ रहा है क्योंकि दोनों बल एक - दूसरे को संतुलित कर रहे है और परिणामस्वरूप बल शून्य है।
9. किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी राकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम बताइए।
उत्तर :
प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम निम्नलिखित है :
- घर्षण बल : वायु के कारण
- गुरुत्वाकर्षण बल : धरती के कारण
10. जब किसी ड्रॉपर के चंचु (नोज़ल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते है तो ड्रॉपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती हुई दिखलाई देती है। बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रॉपर में पानी भर जाता है। ड्रॉपर में पानी के चढ़ने के कारण है -
(क) पानी का दाब
(ख) पृथ्वी का गुरुत्व
(ग) रबड़ के बल्ब की आकृति
(घ) वायुमंडलीय दाब
उत्तर :
(घ) वायुमंडलीय दाब