NCERT Solution for Class 8 Science Ch 9 - जंतुओं में जनन

 NCERT Solution : कक्षा 8 | विज्ञान | अध्याय  9 - जंतुओं में जनन 


अभ्यास 

1. सजीवों के लिए जनन क्यों महत्त्वपूर्ण है ? समझाइए। 
उत्तर :
जंतुओं में जनन इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह एक जैसे जीवों में पीढ़ी दर पीढ़ी निरंतरता बनाए रखना सुनिश्चित करता है। 

2. मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए। 
उत्तर :
 निषेचन के प्रक्रम में स्त्री (माँ) के अंडाणु और नर (पिता) के शुक्राणु का संयोजन होता है। अतः नयी संतति में कुछ लक्षण अपनी माता से तथा कुछ लक्षण अपने पिता से वंशानुगत होते है। 

3. सर्वोचित उत्तर चुनिए -

(क) आंतरिक निषेचन होता है :
        (i) मादा के शरीर में 
       (ii) मादा के शरीर से बाहर 
      (iii) नर के शरीर में 
      (iv) नर के शरीर से बाहर 
उत्तर :
(i) मादा के शरीर में 

(ख) एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा व्यस्क में विकसित होता है , वह है :
       (i) निषेचन 
      (ii) कायांतरण 
     (iii) रोपण 
     (iv) मुकुलन 
उत्तर :
(ii) कायांतरण 

(ग) एक युग्मनज में पाए जाने वाले केंद्रकों की संख्या होती है :
      (i) कोई नहीं 
     (ii) एक 
    (iii) दो 
    (iv) चार 
उत्तर :
(ii) एक 

4. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F) संकेतिक कीजिये। 

(क) अंडप्रजक जंतु विकसित शिशु को जन्म देते है। (   )
उत्तर : असत्य (F)

(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है। (   )
उत्तर : सत्य (T)

(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है। (   )
उत्तर : सत्य (T)

(घ) वह कोशिका जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारम्भ है , युग्मक कहलाती है। (   )
उत्तर : असत्य (F)

(ङ) निषेचन के पश्चात दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है। (   )
उत्तर : सत्य (T)

(च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है (   )
उत्तर : असत्य (F)

(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है। (    )
 उत्तर : असत्य (F)

(ज) द्विखंडन अलैंगिक जनन की एक विधि है। (   )
उत्तर : सत्य (T)

(झ) निषेचन के परिणामस्वरुप युग्मनज बनता है। (    )
उत्तर : सत्य (T)

(ञ) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है। (    )
उत्तर : असत्य (F)

5. युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिये। 
उत्तर :
युग्मनज का निर्माण निषेचन के दौरान शुक्राणु और अंडाणु के संलयन से होता है। जिसमे मुख्यतः एक केन्द्रक होता है तथा अंगो की पहचान नहीं होती है। 
निषेचन के बाद युग्मनज बनता है तथा इसके बाद भ्रूण विकसित होकर गर्भ बनता है। इसमें शारीरिक अंगों की पहचान की जा सकती है। 

6. अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिये। 
उत्तर :
अलैंगिक जनन - इस प्रकार के जनन को जिसमे केवल एक ही जनक नए जीव को जन्म देता है , अलैंगिक जनन कहते है। 
अलैंगिक जनन की दो विधियाँ :
  1. मुकुलन - किसी एक जनक से निकले हुए प्रवर्ध (उभार) से नए जीव का विकसित होना मुकुलन कहलाता है। हाइड्रा में एक या अधिक उभार दिखाई दे सकते है। वह उभार विकसित होते नए जीव है जिन्हे मुकुल कहते है। हाइड्रा में मुकुल से नया जीव विकसित होता है। इसलिए इस प्रकार के जनन को मुकुलन कहते है। 
  2. द्विखंडन - जब जीव का केन्द्रक दो भागों में विभाजित होकर , दो अलग - अलग केंद्रकों में बदल जाता है। इस प्रकार का जनन द्विखंडन कहलाता है। अमीबा का केन्द्रक दो भागों में विभाजित हो जाता है। जिससे आगे चलकर दो नए जीव विकसित होते है। 
7. मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है ?
उत्तर :
मादा के गर्भाशय में भ्रूण का रोपण होता है। 

8. कायांतरण किसे कहते है। उदाहरण दीजिये। 
उत्तर :
टैडपोल का कुछ विशेष परिवर्तनों के साथ व्यस्क में रूपांतरण कायांतरण कहलाता है। 

9. आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए। 
उत्तर :
आंतरिक निषेचन - वह निषेचन जो मादा के शरीर के अंदर होता है , आंतरिक निषेचन कहलाता है। उदाहरण - मनुष्य , गाय , कुत्ते , मुर्गी इत्यादि। 
बाह्य निषेचन - इस प्रकार का निषेचन जिसमे नर एवं मादा युग्मक का संलयन मादा के शरीर के बाहर होता है , बाह्य निषेचन कहलाता है। उदाहरण - मछली , स्टार फिश इत्यादि। 
Previous Post Next Post