NCERT Solution : कोयला और पेट्रोलियम अध्याय 5 कक्षा 8 विज्ञान
अभ्यास
1. सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ है ?
उत्तर :
सीएनजी और एलपीजी का उपयोग परिवहन वाहनों में ईंधन के रूप में किया जा रहा है क्योंकि ये कम प्रदूषणकारी , स्वच्छ ईंधन होने के साथ - साथ सस्ते भी है। सीएनजी और एलपीजी का अधिक लाभ यह है कि इसे घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है , जहाँ इसकी आपूर्ति पाइपों के माध्यम से की जा सकती है।
2. पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है ?
उत्तर :
आजकल पक्की सड़कों के निर्माण में कोलतार के स्थान पर एक पेट्रोलियम उत्पादन बिटुमिन का प्रयोग किया जाता है।
3. वर्णन कीजिये , मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है ? यह प्रक्रम क्या कहलाता है ?
उत्तर :
लगभग 300 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी पर निचले जलीय क्षेत्रों के घने वन प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण मृदा के नीचे दब गए। उनके ऊपर अधिक मृदा होने के कारण वे संपीडित हो गए और गहरे होते गए , जिससे उन पर ताप व दाब बढ़ गया और धीरे - धीरे ये कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। यह प्रक्रम कार्बनीकरण कहलाता है।
4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये -
(क) _______ तथा ______ जीवाश्म ईंधन है।
(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम _________ कहलाता है।
(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ________ है।
उत्तर :
(क) कोयला , पेट्रोलियम
(ख) परिष्करण
(ग) सीएनजी
5. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य / असत्य लिखिए -
(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते है। (सत्य /असत्य )
(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है। (सत्य /असत्य )
(ग) कोक , कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। (सत्य /असत्य )
(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। (सत्य /असत्य )
(ड.) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (सत्य /असत्य )
उत्तर :
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य
(ड.) असत्य
6. समझाइये , जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों है।
उत्तर :
जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है क्योंकि मृत जीवों को ईंधन में परिवर्तित होने में लाखों वर्ष का समय लगता है और उपलब्ध भण्डार सिर्फ कुछ सालों तक के लिए पर्याप्त है। इसलिए हमें उसका न्यायोचित प्रयोग ही करना चाहिए।
7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिये।
उत्तर :
यह एक कठोर , सरंध्र और काला पदार्थ है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। कोक का उपयोग इस्पात का उद्योग निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है।
8. पेट्रोलियम - निर्माण के प्रक्रम को समझाइये।
उत्तर :
पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से हुआ। जब ये जीव मृत हुए , इनके शरीर समुद्र के पेंदे में जाकर जम गए और फिर रेत तथा मिट्टी के तहों द्वारा ढक गए। लाखों वर्षों में , वायु की अनुपस्थिति , उच्च ताप और उच्च दाब ने मृत जीवों को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैसों में परिवर्तित कर दिया।
9. निम्नलिखित सारणी में 1991 से 1997 तक भारत में विद्युत् की कुल कमी को दिखाया गया है। इन आंकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी - प्रतिशतता को Y - अक्ष पर तथा वर्ष को X - अक्ष पर आलेखित करिए।
क्र.सं. | वर्ष | कमी (%) |
---|---|---|
1 | 2004 | 7.8 |
2 | 2005 | 8.6 |
3 | 2006 | 9.0 |
4 | 2007 | 9.5 |
5 | 2008 | 9.9 |
6 | 2009 | 11.2 |
7 | 2010 | 10.0 |
उत्तर :