NCERT Solution for Class 8 Hamare Atit III (Itihas) अध्याय 1 - कैसे , कब और कहाँ

 NCERT Solution for Class 8 History Hindi Medium Chapter 1 - कैसे , कब और कहाँ is strongly required by CBSE students now a days for preparing the board exams. These NCERT Solutions are preapred by our subject experts at Textual Solution.

फिर से याद करें

1. सही और गलत बताएँ 

(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिन्दू, मुस्लिम , ईसाई तीन काल खंडों में बाँट दिया था। 
उत्तर : गलत 

(ख) सरकारी दस्तावेजों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते है। 
उत्तर : गलत 

(ग) अंग्रेजों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्त्वपूर्ण होते है। 
उत्तर : सही 

आइए विचार करे

2. जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बाँटा है , उसमे क्या समस्याएँ है ?
उत्तर :
जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को तीन काल खण्डों में बाँटा :
  1. हिन्दू 
  2. मुस्लमान 
  3. ब्रिटिश 
इनमे निम्न समस्याएँ है :
  • किसी भी युग को केवल उस समय के शासकों के धर्म के हिसाब से काल खण्डों को नहीं बाँटा जा सकता है। 
  • वे यह दर्शाना चाहते थे कि ब्रिटिश शासन से पहले भारत जाति धर्म के नाम पर बंटा था। 
  • जबकि प्राचीन युग के शासकों का कोई धर्म नहीं था। 
3. अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा ?
उत्तर :
अंग्रेजों ने दस्तावेजों को संग्रहालय और अभिलेखागार बनाकर सुरक्षित रखा। 

4. इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते है वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है ?
उत्तर :
पुराने अख़बारों में जो जानकारियाँ होती थी वे सच्ची और ठीक होती थी , जबकि पुलिस की रिपोर्ट झूठी होती थी। अंग्रेजी शासन में पुलिस अंग्रेजों के कहने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करती थी , जिसका विश्वास नहीं किया जा सकता था। जबकि अख़बारों की जानकारियाँ सच्ची रिपोर्ट पर आधारित होती थी। अखबारें स्वतंत्र रूप से घटनाओं को लिखती थी। 
Previous Post Next Post